निकाय चुनाव: नगर निकाय चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन, अब अनिवार्य हुआ पृष्ठभूमि का शपथपत्र

प्रदेश में 100 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। वहीं प्रत्यासी भी नामांकन करने लग गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं इस बार नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। जिसमें उन्हें अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी बतानी होगी।

इसके बाद इस जानकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से प्रसारित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को भी अपने प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी हो। वहीं 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। फिर दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रत्यासियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।

वहीं फिर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। बता दे कि निकाय चुनाव में खर्च संबंधी शपथपत्र भी देना होगा।

इसके अलावा, चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार व्यय पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया हैं। साथ ही साथ खर्च की निगरानी के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी के स्तर से भी सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *