रुद्रप्रयाग: अनिल बलूनी ने अपने रोड शो में कहा-‘कार्यकर्ताओं के लिए खून भी बहाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा”

प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं बीजेपी ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ीं में गढ़वाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस रोड शो में भाग लिया। इनके साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी सहित अन्य नेता ने भी इसमें हिस्सा लिया । अनिल बलूनी के इस रोड शो की शुरुआत आर्मी बैंड की धुन हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक पहुंचा।

वहीं इस मौके पर अनिल बलूनी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष और कड़ीं मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। वहीं कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बलूनी ने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के बाद बची कुची कॉंग्रेस भी खत्म हो जाएगी।

इस रोड शो में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *