HTML tutorial
HTML tutorial

उपनल कर्मियों को सरकार ने फिर दी बड़ी राहत, अब दुबारा होगी भर्ती

प्रदेश में उपनल कर्मियों को शासन की तरफ से बड़ी राहत मिली है। जहाँ सरकार ने अब हटाए गए उपनल कर्मचारियों को एक महीने के भीतर फिर से रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया कि यदि उपनल कर्मचारी कदाचार, अनुशासनहीनता, अयोग्यता के दोषी नहीं हैं, तो उन्हें फिर से रखा जाए। बता दे कि प्रदेश में अभी 25 हजार उपनल कर्मचारी हैं।

आपको बता दे कि हाल ही मे इन कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया था। इन कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए10 प्रतिशत मानदेय बढ़ा दिया गया है। वहीं अब बिना किसी वजह के हटाए गए कर्मचारियों को वापस रखे जाने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर सचिव सैनिक कल्याण ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ विभागों में उपनल के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को बिना किसी सही कारण के हटाया जा रहा है।

गौरतलब, अब जिन कर्मचारियों को हटाया गया था, वहीं उनके दुबारा आवेदन करने पर उन्हें एक महीने के भीतर रखा जाए। इन कर्मचारियों की भर्ती की सभी जिम्मेदारी विभाग एवं संबंधित नियुक्त अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष की होगी। बताया जा रहा है कि इसको लेकर शासन ने प्रबंध निदेशक पूर्व सैनिक निगम, सभी विभागाध्यक्ष, दोनों मंडल आयुक्त और सभी सचिव एवं प्रभारी सचिव को पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *