HTML tutorial
HTML tutorial

Toll Tax : एक अप्रैल से टोल कीमतों में वृद्धि, सफर होगा महंगा, जाने कितनी हुई टोल की कीमत में वृद्धि

Toll Tax: वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही आमजन को महंगाई का झटका लगने वाला है। क्योंकि 1 अप्रैल से रोड़ का सफर मंहगा होने वाला है। बताया जा रहा है कि टोल की किमते बढ़ा दी गई हैं। वहीं, रिवाइज की गई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इसे लेकर NHAI ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार हर साल टोल की समिक्षा की जाती है जिसके बाद एक अप्रैल से नए टोल रेट लागू होते हैं। वहीं टोल शुल्क बढ़ने से परिवहन निगम की बसों के किराये पर भी असर पड़ेगा। बता दे अब देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर पड़ने वाले लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सभी वाहनों का टोल शुल्क एक अप्रैल से बढ़ जाएगा। जिसमें निजी कार का टोल 105 रुपये l, जो पहले 100 रुपये था तो वहीं हल्के व्यावसायिक वाहनों का टोल 165 रुपये के बजाय 170 रुपये, जबकि भारी वाहन का टोल 535 के बजाय 558 रुपये कर दिया गया हैं।

वहीं इनमें 24 घंटे के भीतर वापसी में कार का टोल 160 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों का टोल 255 रुपये हो गया हैं। वहीं, टोल प्लाजा के नियमों के अनुसार स्थानीय डोईवाला वासियों के लिए पहले की तरह ही निशुल्क पास की व्यवस्था जारी रहेगी। इसके अनुसार बीस किमी के दायरे में आने वाले निजी वाहनों के लिए मासिक पास की व्यवस्था में वृद्धि के साथ 330 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, इस टोल कीमत पर बृद्धि से देहरादून से दिल्ली दिल्ली का सफ़र महंगा होने वाला है।

हालांकि, टोल शुल्क में एक अप्रैल से कीमत पर बढ़ोतरी होने के बाद भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया एक हफ्ते तक नहीं बढ़ेगा। क्योंकि निगम प्रबंधन के अनुसार, निगम की बसों का किराया पहले ही राउंड फिगर में चलता है। यानी 27 रुपये किराया होगा तो निगम 25 रुपये किराया लेता है और 28 रुपये किराया हो तो यात्री से 30 रुपये लिए जाते हैं। पहले एक हफ्ते तक टोल की दरों का आकलन होगा। वहीं  दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लखनऊ, कानपुर, हल्द्वानी, जयपुर आदि मार्गों पर टोल प्लाजा अधिक हैं। यानी इन मार्गों की बसों में किराये में वृद्धि की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *