HTML tutorial
HTML tutorial

Election 2024: आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम धामी करेंगे हल्द्वानी में रोड शो, पार्टी के पक्ष में मागेंगे वोट

उत्तराखंड में आज बुधवार को लोक सभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। वहीं इसे देखते हुए सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गई है। वहीं आज भाजपा अपने पूरी ताकत झोंकेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज रोड शो आयोजित है। जहाँ वे मतदाताओं को पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे।

वहीं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर जीत पाने के लिए भाजपा अपना पूरा जोर लगा रही है। जिसके लिए दो अप्रैल को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा हुई थी।

वहीं सीएम धामी के रोड शो को लेकर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि रोड शो दो बजे कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय से शुरू होगा, जो तिकोनिया स्थित दीनदयाल चौक तक जाएगा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी होंने है। वहीं इस रोड शो में सभी भाजपा विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा इस रोड शो से पार्टी चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *