HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun: राष्ट्रपति की फ्लीट रिहर्सल के दौरान वाहनों से टकराई सरकारी गाड़ी, बड़ा हादसा होने से टला

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इसी को लेकर देहरादून में चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान एक कार तीन गाडि़यों से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। बता दे कि बीते सोमवार शाम को न्यू कैंट रोड पर ये हादसा हुआ। वहीं इसको लेकर इंस्पेक्टर डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून आ रही हैं। उनके दौरे को लेकर सोमवार शाम को पुलिस ने फुल फ्लीट रिहर्सल कर रही थी। इस दौरान जब फ्लीट ऋषिकेश से राजभवन की ओर जा रही थी तभी दिलाराम चौक से न्यू कैंट रोड पर जाते वक्त फ्लीट में शामिल पुलिस की गाड़ी का एक्सल टूटने टायर निकल गया। जिससे बेकाबू हुई कार सड़क की गलत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही तीन कारों से टकरा गई। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नही आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *