HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand Board Result 2024: 10वीं में प्रियांशी रावत और 12वीं में पीयूष ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में किया टॉप

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड ने आज मंगलवार 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है। जिसमें हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रियाशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपना और परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया के साथ ही एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

वहीं बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया गया। इस बार हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% रहा। इसमें 85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96 फीसदी छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं।

10 वीं के थ्री टोपर्स

पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया।

रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया।

पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान किया प्राप्त।

12 वीं के थ्री टोपर्स

अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने किया टॉप।

रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *