HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा 2024 : यमुनोत्री दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, यूपी और एमपी से थे दोनों

प्रदेश में चारधाम यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है। वहीं कई हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। लेकिन पहले दिन ही प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इन दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम यमुनोत्री धाम में अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इसमें मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। इसकी पुष्टि एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने की है। इन दोनों शवों की पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *