HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand : आज से शुरू हुई आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा, 49 श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवाना

उत्तराखंड में जहाँ एक तरफ चारधाम यात्रा शुरू हो गई है वहीं दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है। बताया जा रहा है कि आज सोमवार को पहला जत्था सुबह आठ बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। वहीं इस पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिंगकांग, कालापानी और नाभीढांग में भोजपत्र के पौधों का रोपण करेंगे। वहीं पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि हर जत्थे के यात्रियों को पांच भोजपत्र और स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाने मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यहाँ भोजपत्र के पौधे गोपेश्वर वन अनुसंधान केंद्र से मंगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *