HTML tutorial
HTML tutorial

लूटपाट: लक्सर में सिग्नल पर मिट्टी लगाकर बदमाशों ने रोकीं दो ट्रेनें, हथियारों दिखाकर महिलाओं और यात्रियों से की लूट

लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक लूटपाट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास कुछ बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोका। ट्रेन रुकने पर बदमाश डिब्बों में चढ़े और हथियारों को दिखाकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। लेकिन जब सभी यात्रियों के शोर मचाया तो चालकों ने गाड़ी चलाई और तब बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। साथ ही उन्होंने पथराव भी किया। वहीं अब पुलिस वारदात के खुलासे में जुटीं हुई है।

वहीं जीआरपी पुलिस के अनुसार यह वारदात बृहस्पतिवार रात 3.30 बजे करीब हुई। जहाँ चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही 04518 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन जब लक्सर स्टेशन के पास हड़वाहा नाला पुल के निकट पहुंची तो सिग्नल नहीं दिखने के कारण रुक गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगा दी थी, जिसके कारण चालक को हरी बत्ती दिखाई ही नहीं दी। वहीं ट्रेन रुकने पर रेलवे ट्रैक पर खड़े कुछ बदमाश एक डिब्बे में चढ़ गए और हथियार दिखाकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान यात्रियों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनते ही चालक ने गाड़ी चला दी। जिसे देख बदमाश ट्रेन से उतर गए। और पथराव करने लगे। यही नही बल्कि इन बदमाशों ने कुछ ही मिनटों बाद यहां से गुजर रही 22356 चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में भी ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अगले दिन शुक्रवार को जीआरपी एसपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला, एसओ लक्सर जीआरपी संजय शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। इस घटना को लेकर पुलिस को बावरिया गिरोह पर शक है। वहीं पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, और जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *