HTML tutorial
HTML tutorial

Hemkund Sahib yatra : आज हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के विधि-विधान से खुलेंगे कपाट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय

उत्तराखंड में स्थित सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जहाँ तीर्थयात्रा को लेकर करीब 2000 श्रद्धालु गोविंदघाट और घांघरिया पहुंचे। आज सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। जो बोले सोनिहाल और आर्मी बैंड बाजे के धुन के साथ कपाट खुले। वहीं इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में पूरी तैयारियां हो गई हैं। वहीं साथ ही सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं का गोविंदघाट पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन ने यात्रा पड़ावों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही दर्शन के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *