हल्द्वानी उपकारागार में देर रात अचानक हड़कंप मच गया जब पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से वहाँ पर छापा मारा। जहाँ छापा पड़ते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस छापेमारी के दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। वहीं बताया जा रहा है कि इस तरह से पूरे राज्य में एक साथ छापे मारे गया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के उपकारागार में देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। जिन्हें देख जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जबकि कैदियों में हड़कंप मचा। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। लेकिन पुलिस को छापे में ऐसा कुछ नहीं मिला। हालांकि इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई हैं। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, सीओ संगीता और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय भी छापेमारी में मौजूद रहे।
