HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarkashi news : सिल्क्यारा के पास पलटी 40 यात्रियों से भरी बस, गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

उत्तरकाशी के सिलक्यार वन विभाग के पास चारधाम यात्रा पर आई श्रद्धालुओं की बस सड़क पर पलट गई। यह हादसा शुक्रवार को हुआ। हादसे के बाद घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी समय अचानक ये हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के पास 40 यात्रियों से भरी बस यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी। वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों ने पहुँच सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। ये सभी यात्री कर्नाटक के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *