HTML tutorial
HTML tutorial

CM Yogi : एम्स पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की माँ से मुलाकात, जिरियाट्रिक वार्ड में है भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ की तबियत खराब चल रही हैं। इसी के चलते सीएम योगी आज रविवार को एम्स ऋषिकेश उनका हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड (वृद्धावस्था वार्ड) में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात की।

वहीं सीएम योगी के एम्स आने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहाँ पहुंचकर सीएम योगी ने एम्स निदेशक से अपनी मां का हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

वहीं उन्होंने जिरियाट्रिक वार्ड में अपनी मां से करीब 30 मिनट मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से एम्स में योगी आदित्यनाथ की माता का उपचार चल रहा है। उनके चिकित्सकीय परामर्श पर समय-समय पर उन्हे अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आना पड़ता है।

वहीं अब उन्हें जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी को वृद्धावस्था में होने वाली दिक्कतों के चलते भर्ती किया गया हैं। जबकि पहले उन्हें आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *