Uttarakhand By-Election: प्रदेश के मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल, सीएम धामी भी रहे साथ…

प्रदेश में मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर आज गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। बता दे कि बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

वही नामांकन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जबकि मंगलौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन कराया। उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *