HTML tutorial
HTML tutorial

जनजागृति कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारी

देहरादून। भाजपा, बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को विचार गोष्ठी, संविधान प्रस्तावना सामूहिक पाठ आदि जनजागृति कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मनाने जा रही है। जिसके सफल क्रियान्वहन लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है। 25 अप्रैल तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व के साथ उनके साथ हुए समसामयिक राजनैतिक अन्याय और उनके विचारों के वर्तमान पुनर्स्थापना कालखंड पर तुलनात्मक चर्चा भी की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी, भारत रत्न भीम राव अंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी जयंती भव्यतम तरीके से मनाने जा रही हैं। जिसके क्रम में एक प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें राजेन्द्र बिष्ट प्रदेश महामंत्री, मुकेश कोली प्रदेश उपाध्यक्ष, समीर आर्य प्रदेश अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा एवं अजीत चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की टोली कार्यक्रमों की देखरेख करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमो के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के अतिरिक्त विचार गोष्ठियां भी की जाएगी। जिनका उद्देश्य है, बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हो और संविधान की मजबूती को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार हो। यहां उन तमाम पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें कांग्रेस ने अम्बेडकर को उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों पर अपमानित किया। वहीं भाजपा ने उन्हें जो सम्मान दिया, उसकी जानकारी भी जनता के सामने लाई जाएगी। इतना ही नहीं, जिस तरह से कांग्रेस ने अपनी सरकारों में संविधान के प्रावधानों को कमजोर किया और आज भी ऐसी ही साजिशों को सफल बनाने में जुटी है, उसको लेकर जनता को जागरूक भी किया जायेगा। चौहान ने संगठन द्वारा 13 अप्रैल से 25 अप्रैक तक के तय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी साझा की। उनके अनुसार, 14 अप्रैल को श्भारत रत्नश् डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती से पूर्व 13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों की सफाई की जाएगी, परिसर को सजाया जाएगा और शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद, 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जायेगा। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में पेयजल की सुविधा एवं परिसर की सफाई, सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव भी किया जाएगा। जिसके उपरांत 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुसूचित जाति महासंघ, बाबा साहेब के भाषण आधारित संगोष्ठी को समाज के विभिन्न वर्गों के नेताओं के साथ कम से कम 2 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल कार्यक्रम श्रृंखला की तैयारी के सिलसिले में 12 अप्रैल को राजधानी के सर्वे चौक स्थित आईआरटीडीसी ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *