HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : उत्तराखंड बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा का परिणाम किया जारी, जाने कितना प्रतिशत हुआ सुधार…

उत्तराखंड बोर्ड के उन विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। बता दे कि जिन छात्र छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा दी थी अब उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 का परिणाम घोषित कर दिया हैं। बुधवार को कैंप कार्यालय में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अंक सुधार परिणाम घोषित किया। जहाँ इस बार 10वीं में 5.31 और 12वीं में 7.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है वो परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा में 8,541 छात्र-छात्राओं में से 8,227 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 5,914 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा में पंजीकृत 10,203 छात्र-छात्राओं में से 9,895 ने परीक्षा दी जिसमें से 7,285 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

वहीं परिक्षाफल घोषित करते हुए शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा से हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.15 से बढ़कर 94.46 एवं इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.64 से बढ़कर 90.61 हो गया है। वहीं परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

इस दौरान शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, अपर निदेशक मुकुल कुमार सती, उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, बोर्ड के अपर सचिव बीएमएस रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *