HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड : हरिद्वार से पुष्कर जा रही बस में छापा, आधे यात्रियों को बिना टिकट ले जा रहा कंडेक्टर, हुआ गिरफ्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की सवारियों से भरी आधी बस में सोमवार को छापा मारा गया। इस दौरान बिना टिकट सवारी ले जा रहे कंडेक्टर बलराम को पकड़ लिया गया। बता दे कि चेकिंग दल की ओर से हरिद्वार से राजस्थान के पुष्कर जा रही बस में आकस्मिक छापा मारा गया था जिसमें बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने का यह मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार यह मामला सोमवार का है, जब उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो की एक बस हरिद्वार से राजस्थान के पुष्कर जा रही थी। जहाँ रक्षाबंधन के मौके पर बस में भरपूर सवारियां थीं। वहीं बस से लगातार कम आय प्राप्त हो रही थी। जिससे परिवहन निगम को बस का संचालन हरिद्वार-पुष्कर रूट पर करने से घाटे का सामना करना पड़ रहा था। वहीं कम आय आने की सच्चाई जानने के लिए बस की आकस्मिक चेकिंग की गई।

वहीं जब चेकिंग दल की ओर से दिल्ली से डेढ़ सौ किलोमीटर आगे शाहपुरा में बस का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि बस में कुल 37 पूरी और एक आधी सवारी हैं। लेकिन जांच करने पर 19 पूरी और एक आधी सवारी पर यात्रा टिकट नहीं मिला। जिसके बाद यात्रियों ने बताया कि कंडेक्टर ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया है, जबकि यात्रा शुल्क ले लिया गया है।

इसके बाद ही चेकिंग दल ने बिना टिकट बड़ी संख्या में यात्रियों को यात्रा कराने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एआरएम सुरेश चौहान को जानकारी दी गई। यह जान वो भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने कहा कि बस को लौटकर आने पर कंडेक्टर से मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। हालांकि, आरोपी कंडेक्टर बलराम का रूट ऑफ कर दिया जाएगा। वहीं अब इस मामले की जांच कर कंडेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *