HTML tutorial
HTML tutorial

बद्रीनाथ हाइवे हादसा : ऋषिकेश जा रहे ओडिशा के 15 श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, बाल बाल बचे यात्री…

बदरीनाथ हाईवे के पास आज बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। जहाँ हाइवे पर गढ़वाल स्काउट के पास ही बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। इस दौरान वाहन में ओडिशा के 15 श्रद्धालु सवार थे। वहीं बस में आग लगने के बाद टेम्पू में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने व स्थानीय लोगों ने वाहन से सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही सबको दूसरे वाहन से ऋषिकेश के लिए भेजा।

दूसरी तरफ, थाना जोशीमठ के एएसआई मनोज पटवाल ने बताया कि हादसे के दौरान हाईवे पर इस वाहन के आगे एक वाहन जा रहा था तभी अचानक उस वाहन ने चढ़ाई पर चढ़ते ही ब्रेक लगा दिए। जिस कारण पीछे से आ रहे टेम्पो में टक्कर लग गई। और आग लग गई। वहीं गनीमत ये रही कि समय से यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और किसी को चोंट नही आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *