HTML tutorial
HTML tutorial

Haridwar Robbery : डकैतों की तलाश में पुलिस ने पांच राज्यों में डाला डेरा, एसटीएफ की टीम भी कर रही जांच…

हरिद्वार के श्रीबालाजी ज्वेलरी शोरूम में रविवार को हुईं डकैती को लेकर जांच जारी है। वहीं डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में पांच राज्यों में स्थानीय पुलिस व सीआईयू के अलावा एसटीएफ की टीमों ने डेरा डाल लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के वाहनों के नंबर मिलने के बाद पुलिस राज्यों के अलग-अलग जिलों तक पहुंची हैं। हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जांच जारी है जल्द ही बदमाश गिरफ्तार होंगे।

आपको बता दे कि रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलरी शोरूम में बीते रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने चार करोड़ की डकैती की। इस दौरान बदमाशों ने सोने-हीरे के आभूषणों को बैग में भरे और मिर्च वाला स्प्रे कर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि डकैती से पहले ये बदमाश 29 अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे और ज्वालापुर के एक आश्रम में ठहरे थे।

वहीं इस घटना के बाद कारोबारी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमला सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस व सीआईयू की 11 टीमें गठित कर बदमाशों की धरपकड़ में लगाई है।

वहीं अब इस मामले में पुलिस के साथ एसटीएफ भी बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस व एसटीएफ की टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में डेरा डालकर बैठी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ बदमाशों से जुड़े कुछ सुराग जरूर लगे हैं। जिसमें वाहन के नंबर के आधार पर अब हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़े सबूत मिलने पर टीम यहां तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *