HTML tutorial
HTML tutorial

Weather Update : प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट जारी…, डिप्रेशन सिस्टम से बदला मौसम, जाने कब खत्म होगा मानसून…

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई हैं। वहीं आज शनिवार को भी कुमाऊँ के कई जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसी के चलते उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक बदलाव आया। जिसके चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि आज शनिवार से प्रदेश भर में बारिश हल्की से राहत मिलने वाली है।

मौसम की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, कि डिप्रेशन सिस्टम की वजह से दो दिन प्रदेश भर में लगातार बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है। लेकिन 14 सितंबर के बाद इस सिस्टम का असर नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला कम होने के साथ कुछ जिलों में थम जाएगा।

इसके अलावा 14 सितंबर के बाद प्रदेश भर में मौसम सुहाना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सितंबर के आखिरी सप्ताह से पहले पर्वतीय जिलों के साथ कुछ मैदानी इलाकों के कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में मानसून विदाई का समय सितंबर का आखिरी सप्ताह हो सकता है। जहाँ इससे पहले कई दौर की तेज बारिश होने की संभावनाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *