HTML tutorial
HTML tutorial

Accident: उत्तरकाशी में शिक्षकों को छोड़ने स्कूल जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, घायल हुई सभी सवारी, एक की हालत गंभीर….

उत्तरकाशी में आज सुबह शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में लगभग 10-12 शिक्षक सवार थे। जोकि चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था। लेकिन इसी दौरान नागथली छोटी मणि के पास गढ़वाल गाड़ सड़क पर जाकर वाहन अचानक पलट गया। इस हादसे में सभी शिक्षक घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार,सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था।

इसी समय अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि अन्य लोगों को सामान्या चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *