HTML tutorial
HTML tutorial

हादसा : बद्रीनाथ यात्रा पर आए पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 19 लोग थे सवार…

बदरीनाथ धाम में सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। जहाँ मुर्सीदाबाद पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस एक हादसे का शिकार हो गई। यात्रा के दौरान बस अचानक जेपी चट्टान के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहीं इस बस में चालक समेत 19 लोग सवार थे, जिसमें से 12 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। जेपी चट्टान के पास यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि बस खाई की तरफ नहीं गिरी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं इस हादसे की सूचना मिलने पर गोविंदघाट पुलिस टीम पर मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने घायल हुए तीर्थयात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *