HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : सीएम धामी से एक्टर परेश रावल ने की मुलाकात, बोले- उत्तराखंड हैं फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल ने इन दिनों उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं सोमवार को उन्होंने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत ही बेहतरीन स्थान हैं। बता दे कि परेश रावल पिछले 42 दिनों से यहां फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम धामी से देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अनंत नारायण महादेवन निर्देशित फिल्म पास्ट टेंस की शूटिंग
में हुए अनुभव साझा किए। एक्टर परेश रावल ने कहा राज्य में फिल्मांकन के लिए बहुत अच्छा और शांत वातावरण है। जहाँ स्थानीय लोगों के साथ ही सरकारी विभागों से भी फिल्मों की शूटिंग के लिए पूरा सहयोग मिला। अभी भी वह उत्तराखंड में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

इसके अलावा सीएम धामी ने एक्टर से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन हैं। यहाँ पर आदि कैलाश, चकराता, माणा जैसे अनेक स्थल उत्तराखंड में हैं। साथ ही सीएम ने परेश रावल को उत्तराखंड की फिल्म नीति के बारे में भी जानकारी दी।

सीएम धामी से मुलाकात के दौरान, फिल्म निर्देशक अनंत नारायण महादेवन, फिल्म प्रोड्यूसर अनूप पोड्डर, ऐश्वर्या मेशराम, शिवम यादव, कार्तिके यादव, डॉ. अंजलि नौरियाल, सतीश शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *