एम्स ऋषिकेश में आज से बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया। बता दे कि बीते 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। जिसे आज पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
इस दौरान, एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि यह हेली एंबुलेंस सेवा केंद्र, राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। जहाँ इसमें हर महीने कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय सांसद भी एम्स में उपस्थित रहे।


