HTML tutorial
HTML tutorial

हादसा: अल्मोड़ा में बड़ा बस हादसा.., खाई में गिरी बस, अबतक 15 की मौत की खबर, कई घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया । जहाँ मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत की खबर आई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शायद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं राहत एवं बचाव टीम भी मौके पर पहुँच गई है जो बचाव कार्य चला रही है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके में पहुँचने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, अल्मोडा के नैनी डांडा से आज सुबह रामनगर जा रही एक बस खाई में गिर गई। जहाँ गीत जागीर नदी में बस गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।

वहीँ, आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने इस हादसे के बारे में बताया कि यहाँ पर 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव टीम भी रेस्क्यू में जुटी है। इस हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बताया जा रहा है कि यह 42 सीटर बस थी। जिसमें 35 से ज्यादा यात्री थे। जब ये हादसा हुआ तो इसके बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। जबकि कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। वहीं हादसे में घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलने पर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके पर पहुँचने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *