HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2024: सीएम धामी झाड़ू लेकर उतरे दून की सड़कों पर, प्रदेशवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश, देखें

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस के चलते रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यूआर स्कैनर का भी शुभारंभ किया। बता दे कि यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। जिसके द्वारा यदि किसी स्ट्रीट की लाइट होती हैं तो कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मरचूला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेशभर में स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल पहले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी। जहाँ पीएम मोदी की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।

इसके अलावा, देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण राज्य है। इसलिए सभी प्रदेशवासियों से आह्वान है कि स्वच्छता को अपनी नियमित दिनचर्या बनाकर देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में सरकार के सहयोग दे।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य शनिवार यानी 9 नवम्बर 2024 को रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। वहीं इन 24 सालों में राज्य हमारी देवतुल्य जनता के सहयोग से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। साथ ही इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए जन सहभागिता से राज्य सरकार हर क्षेत्र में अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य करने के प्रयास में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *