HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News: प्रदेश में सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए 14 नवम्बर से होंगे आवेदन शुरू, जारी हुआ विज्ञापन, देखें

प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। बता दे कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा, जनजातीय कल्याण विभाग के तहत सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए इक्छुक अभ्यार्थी 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 और सहायक अध्यापक एलटी कंप्यूटर के 12 पदों पर भर्ती होनी हैं।

जिसके लिए, अभ्यार्थी 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। साथ ही इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अगले साल 23 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। जबकि इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के अनुसार पदों का विवरण दिया है। हालांकि, ये भी स्पष्ट किया गया है कि यह आरक्षण हाईकोर्ट में दायर याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।

आपको बता दे कि इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले अनारक्षित व ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, आयोग ने इसका सिलेबस भी जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *