HTML tutorial
HTML tutorial

इगास बग्वाल लोकपर्व 2024: पीएम मोदी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनाया इगास पर्व, किया गौपूजन, देखें

देश के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर सोमवार को इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। जहाँ उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के की और पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इसके अलावा, इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। वहीं पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की हैं।

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की अनिल बलूनी की इस मुहिम और प्रयासों की सराहना भी की। इस कार्यक्रम में बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमारे लोगों द्वारा भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की हैं। उन्होंने बताया कि करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर राज्य सरकार के फैसले की सरहाना की।

वहीं, अनिल बलूनी ने बताया कि इस पर्व को मानने के लिए कई मान्यताएं प्रचलित हैं। जिसमें सबसे अहम मान्यता यह है कि जब लंका विजय के बाद भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने घी के दीये जला कर उनका स्वागत किया था। लेकिन उनके आगमन की सूचना गढ़वाल क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी। वहीं सूचना मिलने पर प्रसन्ना हुए क्षेत्र के लोगों ने इसी दिन दीपावली मनाई थी, जिसे इगास या बूढ़ी दिवाली कहा गया। जबकि दूसरी मान्यता के अनुसार,जब गढ़वाल के माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिब्बत का युद्ध जीतने के बाद उनकी सेना दिवाली के 11 दिन बाद गढ़वाल पहुंची थी। तब यहाँ के लोगों ने दिवाल मनाई थी।

दूसरी तरफ, पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। साथ ही पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! वहीं आज मुझे दिल्ली में उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मैं कामना करता हूँ कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।’

पीएम मोदी ने लिखा,कि ‘हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं अब मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका यह लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है।’

इसके साथ ही , ‘उत्तराखंड के मेरे भाई-बहनों ने इगास की परंपरा को जिस प्रकार फिर से जीवंत किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। पीएम मोदी ने लिखा कि आज देशभर में इस पावन पर्व को जिस तरह से बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है, मुझे विश्वास है कि देवभूमि की यह विरासत और फलेगी-फूलेगी”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *