HTML tutorial
HTML tutorial

जरूरी खबर!: उत्तराखंड पीसीएस की मुख्य परीक्षा हुई स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने जारी की सूचना, देखें

उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। बता दे कि लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यानी अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित की गई है। वहीं गुरुवार को आयोग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। बता दे कि इससे पहले आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। जिसके प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके थे।

वहीं, इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आदेश आए, जिसके बाद आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है। इसे लेकर आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने सूचना जारी की। जिसमें कहा गया कि 16 से 19 नवंबर के बीच हरिद्वार व हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की नई तिथि की जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जोकि वेबसाइट व समाचार पत्रों के माध्यम से जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *