Kedarnath By-Election 2024: केदारनाथ में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 20 को होगा मतदान, भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर

प्रदेश के केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवम्बर को उपचुनाव होने हैं। जिसके चलते आज चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। केदारनाथ में शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना कराने के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आपको बता दे कि, इसी साल 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन हो गया था, जिससे यहाँ की सीट खाली हो गई थी। वहीं इसके बाद 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। फिर 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया हुई, जिसके तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

इस उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती हैं। जहाँ इस बार भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया प्रत्यासी हैं। वहीं बीते 17 दिनों से सभी पार्टी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी के साथ आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।

दूसरी तरफ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता हैं। यहां पर मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं आज 18 नवंबर को दूरस्थ गाँव गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हों जाएगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *