HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun News: राजधानी दून में साउथ अफ्रीका के छात्रा के साथ दुष्कर्म…, सूडान का रहना वाला है छात्र, दून के निजी विवि के हैं दोनों

देहरादून में विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ सूडान के छात्र ने साउथ अफ्रीका की छात्रा के साथ ये कुकर्म किया है। ये दोनों छात्र देहरादून के एक निजी विवि में पढ़ते हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती दून के निजी कॉलेज में बीकॉम कर रही है , जबकि आरोपी युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा इस युवक की पार्टी में गई थी। वहीं आरोप है कि युवक ने सोते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है।

इसके बाद, युवती ने इस मामले को लेकर दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। जबकि देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सीओ सदर, अनिल जोशी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *