निकाय चुनाव : भाजपा ने किए 11 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित, देखें किसे मिला कहाँ से मौका

प्रदेश में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टिया तैयार हैं। वहीं इसी कड़ी में भाजपा ने आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उत्तराखंड में 11 मेयर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। बता दे कि भाजपा ने पहले छह सीटों और फिर बाकी पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

वहीं, भाजपा ने किरण जैसल को हरिद्वार से, आशा उपाध्याय को श्रीनगर से, शैलेन्द्र रावत को कोटद्वार से, कल्पना देवलाल को पिथौरागढ से, अजय वर्मा को अल्मोडा से और विकास शर्मा को रुद्रपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया हैं।

इसके अलावा पार्टी ने देहरादून मेयर पद के लिए सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश के लिए शंभू पासवान, रुड़की से अनीता देवी अग्रवाल, हल्द्वानी से गजराज सिंह बिष्ट और काशीपुर से दीपक बाली को उम्मीदवार बनाया है।

आगामी 23 जनवरी को प्रदेश के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों सहित 100 नगर निकायों के लिए चुनाव होने वाले हैं। जिसके बाद नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार राज्य में कुल 30,83,500 मतदाता हैं, जिनमें से 14,93,519 महिलाएं, 15,89,467 पुरुष और 514 अन्य मतदाता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *