HTML tutorial
HTML tutorial

ABVP की जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं: ‘आपकी सक्रिय भागीदारी से समाज में आएगा सकारात्मक बदलाव

देहरादून:  मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से विजयी प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिले। मुख्यमंत्री ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।