HTML tutorial
HTML tutorial

Attack : कर्णप्रयाग के कोली गांव में गुलदार ने किया दो बच्चों पर हमला, मासूम बुरी तरह हुए घायल

प्रदेश में गुलदार ने जगह जगह आतंक मचाया हुआ है। पिछले कई महीनों में गुलदार ने कई लोगों और मासूमों को अपना शिकार बनाया है। वहीं एक बार फिर कर्णप्रयाग क्षेत्र के कोली गांव में दो बच्चों पर गुलदार ने हमला दिया। वहीं गुलदार ने अपने पंजे से दोनों को घायल कर दिया।

इसके बाद दोनों बच्चों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। गुलदार ने दोनों को नाखून मारकर जख्मी कर दिया। गनीमत रही की दोनों बच्चों की जान बच गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *