Badrinath By-Election 2024 : सीएम धामी ने किया बदरीनाथ विधानसभा में चुनाव प्रचार, बीजेपी प्रत्यासी राजेंद्र भंडारी केलिए मांगा समर्थन

उत्तराखंड के बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जोशीमठ के तपोवन व उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के लिए प्रचार कर वोट मांगे।

इस दौरान सीएम धामी ने जनता से राजेंद्र भंडारी के पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। वहीं बेरोजगारों के साथ हो रहे धोके को देखते हुए नकल विरोधी कानून बनाया गया, जिसके बाद 15 हजार से अधिक नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं।

इस मौके पर सीएम ने जनता से अपील की कि पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं, ताकि इस क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। बता दे कि सीएम इससे पहले ढाक में बने नवनिर्मित राम मंदिर में चल रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, भगवती प्रसाद नंबूरी, किशोर पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *