हादसा Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/accident/ Suprabhat Uttarakhand News Tue, 24 Feb 2026 01:33:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 आधी रात को विष्णु घाट पर मची अफरातफरी; सुरक्षित निकाले गए होटलों में ठहरे यात्री https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a5%81-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%9a/ Tue, 24 Feb 2026 01:33:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a5%81-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%9a/ हरिद्वार, 24 फ़रवरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट इलाके में देर रात तीन दुकानों में भीषण आग लग गई।…

The post आधी रात को विष्णु घाट पर मची अफरातफरी; सुरक्षित निकाले गए होटलों में ठहरे यात्री appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
हरिद्वार, 24 फ़रवरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट इलाके में देर रात तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संकरी गलियों में आग लगने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में भी काफी मुश्किल हुई। गनीमत रही कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है।

देर रात करीब एक बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट चौक पर खाने पीने की दुकानों से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आग में एक दुकान में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के फटते ही इस दौरान आग और भीषण हो गई। सिलेंडर फटने से होटल हरि निवास और राज होटल के दूसरे तल तक आग की लपटें पहुंच गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले नजदीकी होटलों के कमरों में रुके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही दुकानों में रखे चार अन्य सिलेंडर अग्निशमन दल द्वारा बाहर निकाले और मौके पर बड़ी दुर्घटना होने से बचायी। कोतवाल रितेश शाह के अनुसार फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू किया और आग को आसपास स्थित दुकानों व होटलों में फैलने से रोका।

The post आधी रात को विष्णु घाट पर मची अफरातफरी; सुरक्षित निकाले गए होटलों में ठहरे यात्री appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
खाई में गिरा वाहन पांच गंभीर https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad/ Fri, 20 Feb 2026 03:58:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad/ अल्मोड़ा, 20 फ़रवरी । जनपद  के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन…

The post खाई में गिरा वाहन पांच गंभीर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
अल्मोड़ा, 20 फ़रवरी । जनपद  के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के दौरान दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि पिकअप के अंदर फंसे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की सुबह  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन सामने से आ रही एक बस को पास देने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट भेजा।

गंभीर रूप से पांच घायल लोगों में वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क की हालत सुधारने की मांग तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और घायलों को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय भेजा गया है.।

The post खाई में गिरा वाहन पांच गंभीर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ Tue, 10 Feb 2026 04:35:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ देहरादून,10 फरवरी 2026।  रात्रि 00:02 बजे सिटी कंट्रोल रूम से पीएफटी (PFT) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्लेमेंटटाउन…

The post देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून,10 फरवरी 2026।  रात्रि 00:02 बजे सिटी कंट्रोल रूम से पीएफटी (PFT) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक—नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी हुई थी। आग की लपटें तेजी से आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई थी। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। फायर यूनिटों द्वारा रिले पम्पिंग प्रणाली के माध्यम से 01 डिलीवरी होज पाइप एवं 02 होजरील का उपयोग करते हुए आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया गया। टेंट हाउस में मौजूद लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों पर तैनात फायर यूनिटों को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर कर्मियों की सतर्कता, त्वरित निर्णय और कड़ी मशक्कत के चलते लगभग 30 हजार लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित रखा गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली

The post देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
जुणगा गांव में ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ Mon, 09 Feb 2026 06:11:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ उत्तरकाशी, 09 फ़रवरी । उत्तरकाशी के प्रखंड डुंडा के जुणगा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति पर भालू का हमला…

The post जुणगा गांव में ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तरकाशी, 09 फ़रवरी । उत्तरकाशी के प्रखंड डुंडा के जुणगा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति पर भालू का हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मकानी सिंह भंडारी, पुत्र केंद्र सिंह भंडारी, निवासी भंडारस्यूं, को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला परिचालन केंद्र ने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान जुणगा ने दी। गांव वालों की मदद से घायल की जान बचाई गई और उसे आकस्मिक सेवा वाहन 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

The post जुणगा गांव में ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b/ Mon, 09 Feb 2026 03:13:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b/ ऊधमसिंहनगर, 09 फ़रवरी । ऊधमसिंहनगर के काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सोमवार सुबह रेत से…

The post डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
ऊधमसिंहनगर, 09 फ़रवरी । ऊधमसिंहनगर के काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सोमवार सुबह रेत से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और करीब एक घंटे तक वाहन जलता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसे घटनास्थल तक नहीं जाने दिया। हालात तनावपूर्ण होते देख एसपी समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।अधिकारियों के लोगों को समझाने पर फायर ब्रिगेड ने डंपर में लगी आग बुझाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है। आज सुबह 58 वर्षीय जयपाल सिंह घर से बाइक लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूर सड़क पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर लोग जमा हो गए। चालक के फरार होने की खबर फैलते ही लोगों में नाराजगी बढ़ी और डंपर को आग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र में रात के समय भी डंपर की टक्कर से एक हादसा हुआ था। सुबह पुन: ऐसी स्थिति देखकर लोग भड़क गए। करीब सुबह 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आई, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शुरुआत में उसे घटनास्थल तक नहीं जाने दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर फायर ब्रिगेड को आगे बढ़ने दिया गया और डंपर में लगी आग बुझाई गई।

The post डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
निरंजनपुर मंडी मे लगी भीषण आग, फल सब्जी समेत दुकानों का सामान जलकर राख https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7/ Tue, 21 Oct 2025 04:19:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7/ देहरादून: दीपावली की रात्रि को देहरादून की निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखे फल-सब्ज़ियों के…

The post निरंजनपुर मंडी मे लगी भीषण आग, फल सब्जी समेत दुकानों का सामान जलकर राख appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: दीपावली की रात्रि को देहरादून की निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखे फल-सब्ज़ियों के ढेर और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया । बताया गया है कि आग करीब रात 9 बजे भड़क उठी और उसकी लपटों ने आसपास के स्टॉल तक को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आतिशबाज़ी की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल नुकसान का आंकलन लाखों रुपये बताया जा रहा है।

इस हादसे ने दीपोत्सव की खुशी के बीच स्थानीय व्यापारियों को चिंता में डाल दिया है। बताया गया कि निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे व्यस्त सब्ज़ी मंडी है, जहां रोज़ाना हजारों किसान और व्यापारी अपनी उपज बेचने आते हैं। मंगलवार रात लगी इस आग से मंडी में अफरा-तफरी मच गई और व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

The post निरंजनपुर मंडी मे लगी भीषण आग, फल सब्जी समेत दुकानों का सामान जलकर राख appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
बच्चे को टक्कर मारने के बाद भाग रहा था मैकेनिक कार चालक: पुलिस ने बरामद की कार https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be/ Sun, 12 Oct 2025 06:53:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be/ देहरादून : शिमला बाईपास रोड पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र…

The post बच्चे को टक्कर मारने के बाद भाग रहा था मैकेनिक कार चालक: पुलिस ने बरामद की कार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून : शिमला बाईपास रोड पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट को कुचल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह हादसा सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुआ। जितेंद्र व साथी सड़क किनारे खड़े थे। इस दुर्घटना में जितेंद्र का साथी ऋतिक घायल हुआ है और उन्हें वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने थोड़ी दूरी पर कार को बरामद किया। इससे पूर्व मैकेनिक कार चालक बच्चे को टक्कर मारकर भाग रहा था। पुलिस ने वर्कशॉप के मालिक  को हिरासत में लिया है।  बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार उसी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आई थी। जितेंद्र को वर्ष 2018 में एबीवीपी समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। मौजूदा समय में जितेंद्र बिष्ट भाजयुमो महानगर महामंत्री का पद सम्भाल रहे थे। जितेंद्र अपने पीछे डेढ़ साल के शिशु व रोते बिलखते परिवार को छोड़ गए। जितेंद्र के निधन पर डीएवी के पूर्व अध्यक्ष व मेयर सौरभ थपलियाल,  सूर्यकांत धस्माना,रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।

The post बच्चे को टक्कर मारने के बाद भाग रहा था मैकेनिक कार चालक: पुलिस ने बरामद की कार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
पैर फिसलने से टोंस नदी में बहा युवक, तलाश जारी https://suprabhatuttarakhand.com/a-young-man-slipped-and-fell-into-tons-river-search-continues/ https://suprabhatuttarakhand.com/a-young-man-slipped-and-fell-into-tons-river-search-continues/#respond Sun, 11 May 2025 17:36:14 +0000 https://oneindianet.com/?p=41994 देहरादून। रविवार की सुबह उत्तरकाशी का एक युवक पछवादून स्थिति त्यूनी क्षेत्र में हनोल मंदिर के समीप टोंस नदी में…

The post पैर फिसलने से टोंस नदी में बहा युवक, तलाश जारी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। रविवार की सुबह उत्तरकाशी का एक युवक पछवादून स्थिति त्यूनी क्षेत्र में हनोल मंदिर के समीप टोंस नदी में बह गया। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ युवक की तलाश कर रही है। काफी देर तक भी युवक का कोई सुराग नही लग पाया।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह जखोल निवासी युवक दिनेश पुत्र हरिपाल हनोल मंदिर गया था। इस दौरान वह पैर फिसलने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और टौंस नदी में बह गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर एसओ मोरी, एसडीआरएफ टीम, मोरी उत्तरकाशी के एसओ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। टीम युवक की तलाश में जुटी है।

The post पैर फिसलने से टोंस नदी में बहा युवक, तलाश जारी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/a-young-man-slipped-and-fell-into-tons-river-search-continues/feed/ 0
लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान https://suprabhatuttarakhand.com/huge-fire-in-ladies-clothes-showroom-loss-of-lakhs/ https://suprabhatuttarakhand.com/huge-fire-in-ladies-clothes-showroom-loss-of-lakhs/#respond Sun, 11 May 2025 17:34:37 +0000 https://oneindianet.com/?p=41991 हल्द्वानी। रविवार सुबह शहर के ठंडी सड़क पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने से आसपास के…

The post लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
हल्द्वानी। रविवार सुबह शहर के ठंडी सड़क पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया जा रहा है कि शहर के ठंडी सड़क पर लेडीज कपड़े का शोरूम है। सुबह शोरूम से धुआं निकलता आसपास के दुकानदारों ने देखा, जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपरी तल पर गोल्ड लोन का बैंक भी था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने से शोरूम में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वहीं आग के चलते लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की स्थानीय पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह लग रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

The post लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/huge-fire-in-ladies-clothes-showroom-loss-of-lakhs/feed/ 0
खाई में गिरी बरातियों की बोलेरो, 3 की मौत, 4 घायल https://suprabhatuttarakhand.com/baraatis-bolero-falls-into-a-ditch-3-dead-4-injured/ https://suprabhatuttarakhand.com/baraatis-bolero-falls-into-a-ditch-3-dead-4-injured/#respond Mon, 05 May 2025 14:00:52 +0000 https://oneindianet.com/?p=41828 हल्द्वानी। नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बोलेरो गहरी…

The post खाई में गिरी बरातियों की बोलेरो, 3 की मौत, 4 घायल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक हादसा ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बोलेरो में करीब 7 लोग सवार थे, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

The post खाई में गिरी बरातियों की बोलेरो, 3 की मौत, 4 घायल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/baraatis-bolero-falls-into-a-ditch-3-dead-4-injured/feed/ 0