अपराध Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/crime/ Suprabhat Uttarakhand News Mon, 22 Jun 2026 08:55:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/ Mon, 22 Jun 2026 08:55:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/ -घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित – पुलिस…

The post कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित

– पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी

देहारादून: पिछले दिनों 16 जून  को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त प्रकरण मेंआईजी गढ़वाल रेंज की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध  20 जून  को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उदोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनायें चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निकट पर्यवेक्षण में विवेचनायें सम्पादित की जायेगी।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें 2 सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

The post कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
घरेलू कलह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f/ Sat, 06 Jun 2026 10:53:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f/ देहरादून: कुमाऊं मंडल के अल्मोडा जिले मेंं सल्ट विकासखंड स्थित खुमाड़ गांव में घरेलू विवाद में गुरुवार शाम पति-पत्नी के…

The post घरेलू कलह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: कुमाऊं मंडल के अल्मोडा जिले मेंं सल्ट विकासखंड स्थित खुमाड़ गांव में घरेलू विवाद में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में 30 वर्षीय महिला भूमिका की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल पर है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दीपक और भूमिका ने लगभग चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए दीपक ने डंडे से पत्नी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने खून से सना डंडा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

The post घरेलू कलह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह माना जा रहा कारण https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac/ Mon, 25 May 2026 22:34:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac/ देहरादून: डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार दी, बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण…

The post डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह माना जा रहा कारण appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार दी, बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण घटना को अंजाम दिया। उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल एपी सुनील (49 वर्ष), जो जौली ग्रांट एयरपोर्ट में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे, ने रविवार को अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में अपनी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना सुबह लगभग 10:30 बजे थाना रानीपोखरी पुलिस को मिली। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौके पर 7 से 8 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से करीब तीन गोलियां हेड कांस्टेबल को लगीं। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

The post डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह माना जा रहा कारण appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8/ Tue, 19 May 2026 00:42:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8/ -पूर्व में नाबालिग बच्चों पर लहरा चुका था पिस्टल, जिला मजिस्ट्रेट ने किया था शस्त्र लाईसेंस निलिम्बित -बीएनएस की धारा…

The post जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-पूर्व में नाबालिग बच्चों पर लहरा चुका था पिस्टल, जिला मजिस्ट्रेट ने किया था शस्त्र लाईसेंस निलिम्बित -बीएनएस की धारा 115 (2), 351(2), 352, 74,126(2), 324(4), 447 में पांच मुकदमें है दर्ज   -जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर जिला प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई  देहरादून: जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं। प्रकरण की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल 2026 को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुनीत अग्रवाल का व्यवहार लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर रहा था तथा उसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना रायपुर में दर्ज एफआईआर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप्स तथा स्थानीय निवासियों की सामूहिक शिकायतों को न्यायालय ने गंभीरता से लिया। प्रकरण में डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक मनोज कुमार ढाका द्वारा भी शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी का व्यवहार समाज में भय और असुरक्षा का कारण बन चुका है तथा यदि उस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं विपक्षी पक्ष द्वारा इसे आपसी रंजिश एवं सिविल विवाद बताया गया, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों, दर्ज मुकदमों, वायरल वीडियो, शिकायतों तथा गोपनीय जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी न्यायालय ने पाया कि पुनीत अग्रवाल अभ्यस्त आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में अशांति फैलाने का आदी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनीत अग्रवाल अगले 06 माह तक देहरादून जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि वह आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कारावास एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आदेश की तत्काल तामील कराते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कालोनी में बिल्डर की गूंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट  कोर्ट ने स्वतरू संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट में मामला दर्ज किया था। इससे पूर्व भी विवादित बिल्डर पर दीपावली में नाबालिग बच्चों पर पिस्टल लहराने तथा लाईसेंसी शस्त्र को प्रदर्शित करने पर डीएम ने  शस्त्र लाईसेंसधारक पुनीत अग्रवाल की लापरवाही मानते हुए उनका शस्त्र जब्त करते हुए शस्त्र लाईसेंस निलम्बित कर दिया था। आरोपी बिल्डर पर डीआरडीओं वैज्ञानिक के साथ मारपीट एवं उत्पीड़न, नशे में धुत होकर एटीएस आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के साथ मारपीट, बच्चों से गाली गलौच, दीपावली पर पिस्टल तानने, बच्चों से गाली गलौच एवं गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास, जनरल बाडी मीटिंग में धमकाने अभद्र भाषा का प्रयोग, आरोपी द्वारा निवासियों एवं आरडब्ल्यूए के सदस्यों को जानबूझकर झूठे मुकदमों एवं निराधार आरोपों में फंसाकर उत्पीड़न करने का प्रयास, विधवा महिला की भूमि को कूट रचित रजिस्ट्री एवं अनाधिकृत कब्जा मामलों विभिन्न धाराओं में 05 एफआईआर दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जनमानस महिला, बुजुर्ग बच्चे, असहायों की सुरक्षा के दृष्टिगत समय-समय पर कड़े एक्शन लिए है। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि कानून हाथ में लेकर ऐसा कृत्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। बिल्डर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 351(2), 352, 74,126(2), 324(4), 447 में पांच मुकदमें दर्ज हैं। तथा बिल्डर द्वारा आए दिन कोई न कोई विवाद किए जा रहे हैं, जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए बिल्डर के विरूद्ध गुंडाएक्ट में बुक कर दिया था। शहर के सहस्त्रधारा  रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में बिल्डर की कथित दबंगई का मामला सामने आने जिला प्रशासन ने यह एक्शन लिया है । बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर नगर निगम/एमडीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में 01 डीआरडीओ मे तैनात वैज्ञानिक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्डर द्वारा कथित रूप से नगर निगम /एमडीडीए की जमीन पर दीवार निर्माण कराया जा रहा था, जिसका मलबा उनके घर की ओर गिर रहा था। इसका विरोध करने पर  बिल्डर ने  अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा विवाद बढ़ने पर बिल्डर ने कथित रूप से डीआरडीओ के सांईटिस्ट से मारपीट की। मारपीट में घायल डीआरडीओ के सांइटिस्ट अनिरुद्ध शर्मा को चोटें आई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एटीएस कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाए थे कि बिल्डर के खिलाफ कई शिकायतों के बावजूद सख्त/ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती थी। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में कानून का भय बढ़ा है तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया है।

The post जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%b0/ Tue, 12 May 2026 07:26:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%b0/ -जांच में दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित: परिवहन मंत्री  देहरादून: आरटीओ के एक दारोगा पर एक व्यापारी द्वारा रिश्वत…

The post रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-जांच में दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित: परिवहन मंत्री 

देहरादून: आरटीओ के एक दारोगा पर एक व्यापारी द्वारा रिश्वत लेेने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय मंत्री को कहना पड़ गया कि जांच में दोषी पाए गए कर्मी को दंडित किया जाएगा, जिसे संस्पेड कर दिया गया है साथ ही मामले से जुड़ी तहरीर पुलिस चैकी में भी दे दी गयी है। आरोपी आरटीओ के दारोगा का कहना है कि वह तो वहां रसमलाई खाने आया था। जिसे इस प्रकरण में फंसा दिया गया है। रिश्वत खोरी का यह मामला देहरादून के मियांवाला क्षेत्र का है। इस इलाके में गजराम सिंह चौहान का कार्यालय है। सोशल मीडिया में खबर वायरल हुई कि ट्रांसपोर्टर गजराम ने अपने कार्यालय में एक दो स्टार वर्दीधारी आरटीओ कर्मी को बंद कर दिया। जिस पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी।

बताया जा रहा है कि आरटीओ कर्मी एक घण्टे से अधिक समय तक अंदर बन्द रहा। मीडिया कर्मियों के आने के बाद ही सिंह एंटर प्राइजेज का शटर ऊपर उठाया गया। अंदर का नजारा बेहद दिलचस्प था। आरटीओ कर्मी हेलमेट समेत बैठा हुआ था। और गजराम सिंह चौहान खुलेआम आरोप लगा रहे थे कि ये कर्मी हर महीने दुकान पर आता है और 8 हजार रुपए महीना ले जाता है।

आज भी यह पैसे लेने आया था। और हमने इसे अंदर ही बन्द कर दिया। उधर, आईटीओ कर्मी ने कहा कि गजराम ने उन्हें रस मलाई खिलाने के लिए बुलाया था। वो यहां आते रहते हैं। जबकि गजराम ने मेज पर रखे नोटों का लिफाफा भी दिखाया। गजराम ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में ली गयी रिश्वत के वीडियो फुटेज उनके पास है। जबकि विश्वास से लबरेज नजर आ रहे आरटीओ कर्मी ने चुनौती देते हुते रिश्वत लेने से जुड़े फुटेज दिखाने को कहा। इस बीच समूचे झगड़े की वीडियो बनती रही। आरटीओ कर्मी अपने उच्चाधिकारियों से भी मोबाइल पर पूरी स्टोरी बताता रहा। और ऊपर से निर्देश भी लेता रहा। दो तीन घण्टे तक चले ड्रामे के बाद आरटीओ कर्मी मोटरसाइकिल पर किक मार कर चलता बना।

आरटीओ प्रवर्तन दल में मौजूद कर्मी का कहना था कि वो अक्सर इनकी दुकान में आते रहते हैं। रिश्वत लेने जैसी कोई बात ही नहीं है। जबकि संत कबीर स्कूल के पास निर्माण सामग्री कारोबारी गजराम सिंह ने आरोप लगाया कि एक आरटीओ कर्मी उनके कार्यालय में रिश्वत लेने ही पहुंचा था। और इसीलिए उन्होंने शटर बन्द कर दुकान में कैद कर दिया।

व्यापारी गजराम सिंह ने कहा कि वह अपने कारोबार में पारदर्शिता रखते हैं और अपने प्लॉट में बिकने वाली हर सामग्री के दाम सार्वजनिक रूप से लिखते हैं। उनका आरोप है कि इसी ईमानदारी के बावजूद उनसे अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे।

इस मसले की गूंज परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा तक भी पहुंची। बत्रा ने जांच का भरोसा दिया है। इसके अलावा आरटीओ के अन्य अधिकारी वॉयरल वीडियो के प्रभाव’ को कम करने की कोशिश में कुछ पत्रकारों से गुहार करते नजर आए। मामले की लीपापोती भी शुरू हो गयी है। वहीं समाचार लिखे जाने तक आरटीओ का यह दारोगा संस्पेड कर दिया गया था।

The post रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%be/ Mon, 11 May 2026 05:01:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%be/ -अभियान आगे भी रहेगा जारी देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

The post विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-अभियान आगे भी रहेगा जारी

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत कैनाल बाईपास रोड, यमुना विहार, निकट गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, विकासनगर में गुलशन द्वारा बिना स्वीकृति कराए किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई।

प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पाया गया। इसके बाद उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया गया।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि शहर की सुनियोजित विकास व्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा ऐसे सभी निर्माणों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भवन निर्माण प्रारम्भ करने से पहले प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें। श्री तिवारी ने कहा कि एमडीडीए का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्थित एवं सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। आने वाले समय में भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विकासनगर क्षेत्र में की गई सीलिंग कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा आगे भी बिना अनुमति निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीम नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है और जहां भी मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करने और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता अमर पाल, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि आगे भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

The post विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ Sat, 09 May 2026 21:40:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ देहरादून: एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमांऊ यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दमुआढुंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में…

The post अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमांऊ यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दमुआढुंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 05 किलो 02 ग्राम चरस की बरामदगी की गयी। बरामद अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, ये काफी समय से चोरी छुपे चरस तस्करी का काम कर रहे थे। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अभियुक्तों से कुल 05 किलो 02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त गण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल और बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल।मूल निवासी बागेश्वर शामिल हैं।

The post अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a6%e0%a5%87/ Sun, 19 Apr 2026 11:10:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a6%e0%a5%87/ देहारादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण/रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन…

The post डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहारादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण/रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा आज देर शाम काली बस्ती, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान उक्त मकान की छत (टेरिस) पर कुल 7 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 4 व्यावसायिक सिलेंडर (भारत एवं एचपी कंपनी के) तथा 3 घरेलू सिलेंडर (इंडियन ऑयल कंपनी के) शामिल हैं। जांच में पाया गया कि 4 में से 3 व्यावसायिक सिलेंडर आंशिक रूप से भरे हुए थे, जबकि घरेलू सिलेंडरों में 1 भरा हुआ एवं 2 खाली अवस्था में मिले।

प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू गैस के अवैध भंडारण एवं संभावित कालाबाजारी से संबंधित प्रतीत होने पर सभी 7 सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से सीज कर लिया गया। जब्त किए गए सिलेंडरों को विधिक कार्यवाही के तहत जीवन ज्योति गैस सर्विस, कैनाल रोड, किशनपुर, देहरादून की सुपुर्दगी में दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है। गैस आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं अवैध गतिविधियों का पूर्णतः निराकरण किया जा सके।

जिला प्रशासन के साफ निर्देश है कि जनपद में गैस की कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अनधिकृत भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

The post डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
एलपीजी  सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, प्राथमिकी दर्ज https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be/ Sat, 18 Apr 2026 08:40:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be/ -06 सिलेंडर, इलैक्ट्रानिक कांटा, हैंगिंग वेइंग मशीन जब्त, आवश्वक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही  देहरादून:  जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों…

The post एलपीजी  सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-06 सिलेंडर, इलैक्ट्रानिक कांटा, हैंगिंग वेइंग मशीन जब्त, आवश्वक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही  देहरादून:  जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा सत्त प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्यूआरटी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुधोवाला चौक से मांडूवाला मार्ग पर आनंदी हाउस के समीप एक मकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना का संज्ञान लेते हुए क्यूआरटी टीम द्वारा तत्काल मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके बरामद सामग्री को पुलिस के सहयोग से कब्जे में ले लिया गया हैं, जिनमें 19 किलोग्राम के 02 गैस सिलेंडर, 14 किलोग्राम के 04 गैस सिलेंडर, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 01 हैंगिंग वेटिंग मशीन, 01 बांसुरी (रिफिलिंग उपकरण) जब्त किए गए हैं। मौके पर शिवम पुत्र मुकेश को अवैध रिफिलिंग कार्य करते हुए पाया गया। जांच में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 तथा एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। उक्त प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग जैसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल जिला प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन की टीमें आगे भी जनपद में सत्त निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही जारी रखेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू एवं सुरक्षित रूप से एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 09 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 13913 से अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1005 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।एलपीजी का घरेलू 25861 तथा व्यवसायिक का 4313 स्टॉक उपलब्ध है।  घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

The post एलपीजी  सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर लगाया मौत को गले https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/ Mon, 06 Apr 2026 05:03:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/ चम्पावत। बीती रात कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आंचलित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते  विषाक्त…

The post गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर लगाया मौत को गले appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
चम्पावत। बीती रात कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आंचलित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते  विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उन्हे आनन-फानन में  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से उन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।  पुलिस ने उनके निवास पर पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है।

The post गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर लगाया मौत को गले appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>