धर्म संस्कृति Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/culture-2/ Suprabhat Uttarakhand News Thu, 31 Oct 2024 06:55:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 https://suprabhatuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-suprabhat-uttarakahnd-logo-32x32.png धर्म संस्कृति Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/culture-2/ 32 32 Diwali 2024: दीपावली पर ऐसे करें पूजा.., माँ लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बरसेगा धन और रहेगी समृद्धि, जाने https://suprabhatuttarakhand.com/diwali-2024-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be/ https://suprabhatuttarakhand.com/diwali-2024-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be/#respond Thu, 31 Oct 2024 06:55:23 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5079 Diwali 2024: भारत में वैसे तो कई त्योहार मनाएं जाते हैं लेकिन कार्तिक मास में मनाएं जाने वाला त्योहार सबसे…

The post Diwali 2024: दीपावली पर ऐसे करें पूजा.., माँ लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बरसेगा धन और रहेगी समृद्धि, जाने appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Diwali 2024: भारत में वैसे तो कई त्योहार मनाएं जाते हैं लेकिन कार्तिक मास में मनाएं जाने वाला त्योहार सबसे बड़ा है। जिसे दीपावली के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व हैं। माना जाता है कि इस दिन माँ लक्ष्मी और गणेश के साथ कुबेर जी की पूजा अर्चना की जाती हैं। साथ ही भगवान् श्री राम के आगमन पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। इस पर्व को बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जाता है। जिसके लिए लोग कई दिनों पहले से तैयारी करने लग जाते हैं। माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन और बरकत पाने के लिए आज विशेष पूजा की जाती हैं।

वहीं इस बार दीपावली दो दिन मनाई जा रही हैं। कई जगह 31 अक्तूबर् तो कई जगह 1 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही हैं। इस इस दिन अगर आप पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं तो आपको शुभ लाभ प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं दीपावली पर कैसे माँ लक्ष्मी की पूजा करें।

दीपावली पर ऐसे करें पूजा

दिवाली के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर घर साफ करें। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण करें। शाम को शुभ मुर्हत् पर अपने मंदिर पर चौकी स्थापित करें। उसमें लाल कपड़ा बिछाएं। फिर भगवान् गणेश और माँ लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद उनको स्नान कराकर, वस्त्र पहनाकर तिलक करें। फिर मिठाई फल और फूल अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। फिर गणेश और माँ लक्ष्मी के मंत्रो का उच्चारण कर आरती करें। अंत में भगवान् का आशीर्वाद लें और घर की सुख समृद्धि और धन की बरकत करने की कामना करें। इसके बाद घर में चारों तरफ दीप जलाएं।

The post Diwali 2024: दीपावली पर ऐसे करें पूजा.., माँ लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बरसेगा धन और रहेगी समृद्धि, जाने appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/diwali-2024-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be/feed/ 0
Dhanterass 2024: धनतेरस के दिन ये चीज़े लाए अपने घर, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी,ये जरूर खरीदें…. https://suprabhatuttarakhand.com/dhanterass-2024-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b2/ https://suprabhatuttarakhand.com/dhanterass-2024-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b2/#respond Thu, 24 Oct 2024 08:59:51 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5020 Dhanteras02024: भारत में कई त्योहार बनाएं जाते हैं। जिसका अपना एक महत्व होता है। ऐसा ही एक त्योहार है जोकि…

The post Dhanterass 2024: धनतेरस के दिन ये चीज़े लाए अपने घर, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी,ये जरूर खरीदें…. appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Dhanteras02024: भारत में कई त्योहार बनाएं जाते हैं। जिसका अपना एक महत्व होता है। ऐसा ही एक त्योहार है जोकि पांच दिनों तक मनाया जाता है। हम बात कर रहे हैं हिंदुओ का सबसे बड़ा त्योहार ‘दीपावली’ की। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती हैं। जोकि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व हैं। धनतेरस के दिन भगवान् धनवंतरी, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना की जाती हैं। माना जाता है इस दिन इनकी पूजा और कई प्रकार की चीजें घर में लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं और धन की प्राप्ति होती हैं। इस दिन सोना चांदी, झाड़ू और कई चीज़े लाने का चलन है। जोकि समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

वहीं इस साल 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और भगवान् धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं। माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय वह प्रकट हुए थे, जिनके हाथ में एक सोने का कलश था। जिससे धन की वर्षा होती हैं। इसलिए हर धनतेरस में सोने चांदी के लक्ष्मी गणेश घर लाए जाते है। जिससे धन की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीज़े हैं जिसे अपने घर लाने से धन की प्राप्ति होती हैं साथ ही माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। तो चलिए जानते हैं इस धनतेरस क्या क्या चीज़े अपने घर जरूर लाएं।

  1. सोने चांदी के लक्ष्मी-गणेश या आभूषण
    धनतेरस के दिन घर में सोने या चांदी लाने से धन की बरकत होती है। साथ ही माँ लक्ष्मी का वास हमेशा घर में बना रहता है।
  2. झाड़ू
    सभी लोगों को धनतेरस के दिन अपने घर में झाड़ू जरूर खरीदकर लाना चाहिए। क्योंकि, झाड़ू को लक्ष्मी माँ का प्रतीक माना जाता है। जिससे घर की दलिद्रता दूर होती हैं, साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।
  3. धनिया
    हर धनतेरस को अपने घर सूखा धनिया जरूर खरीदकर लाएं। और इसे पूजा के दौरान माँ लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे धन की प्राप्ति होती हैं। पैसों में बरकत मिलती हैं।
  4. घर की महिलाओं को चांदी गिफ्ट करें
    धनतेरस वाले दिन अपनी घर की महिलाओं को चांदी की कोई भी चीज उपहार के रूप में जरूर भेंट करें। ऐसा करने से आपके धन की बरकत होनी शुरू हो जाएगी। घर में संम्पनता आना शुरु हो जाएगा।
  5. नमक और चावल
    धनतेरस के दिन घर में नमक और चावल जरूर लाए। इससे आपके घर में अन्न की कमी कभी नही होगी। आपका घर सुख समृद्धि से भर जाएगा।
  6. पीतल या स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन जरूर अपने घर पर लाएं। इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

The post Dhanterass 2024: धनतेरस के दिन ये चीज़े लाए अपने घर, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी,ये जरूर खरीदें…. appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/dhanterass-2024-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b2/feed/ 0
Ahoi Ashtmi Vrat 2024: जाने कैसे करें अहोई अष्टमी का व्रत, इसका महत्व और विधि https://suprabhatuttarakhand.com/ahoi-ashtmi-vrat-2024-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%85%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ https://suprabhatuttarakhand.com/ahoi-ashtmi-vrat-2024-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%85%e0%a4%b7%e0%a5%8d/#respond Tue, 22 Oct 2024 07:29:10 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5008 Ahoi Ashtmi 2024: भारतीय संस्कृति में व्रत का बहुत महत्व हैं। जहाँ महिलाएं अपने पति और संतान के लिए और…

The post Ahoi Ashtmi Vrat 2024: जाने कैसे करें अहोई अष्टमी का व्रत, इसका महत्व और विधि appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Ahoi Ashtmi 2024: भारतीय संस्कृति में व्रत का बहुत महत्व हैं। जहाँ महिलाएं अपने पति और संतान के लिए और घर की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इन्ही में से एक हैं अहोई अष्टमी का व्रत! जोकि महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए रखती हैं। भारतीय महिलाओं में इस व्रत को लेकर बहुत आस्था हैं। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और तारे देखकर व्रत खोलती है।

जाने कब हैं अहोई अष्टमी

वहीं इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 24 ऑक्तूबर यानी गुरुवार को पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर रात 1 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 25 अक्तूबर को देर सुबह 1 बजकर 58 मिनट पर खत्म। जहाँ गुरुवार को सूर्योदय पर व्रत रखा जाएगा।

अहोई अष्टमी व्रत का महत्व

बता दे कि मान्यता हैं कि महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखने से उनके संतान की आयु लंबी होती हैं। साथ ही उनको सुख समृद्धि और जीवन में तरक्की मिलती हैं। इसके अलावा महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत करती हैं।

अहोई अष्टमी पूजा विधि

अहोई अष्टमी व्रत के दिन महिलाओं को जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहने। इसके बाद भगवान् का स्मरण करके निर्जला व्रत का प्रण ले। शाम के समय अपने पूजा घर में अहोई माता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर, माता को कुमकुम, श्रृंगार और पूजा अर्पित करें। फिर अहोई अष्टमी कथा सुनकर आरती करें। माता को भोग लगाएं। जब तारे निकल आएं तो अर्ध देकर व्रत खोले। अंत में अपने बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद ले।

The post Ahoi Ashtmi Vrat 2024: जाने कैसे करें अहोई अष्टमी का व्रत, इसका महत्व और विधि appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/ahoi-ashtmi-vrat-2024-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%85%e0%a4%b7%e0%a5%8d/feed/ 0
Karwa Chauth 2024: इस बार करवाचौथ में ये हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, जाने का होगा चांद का दीदार https://suprabhatuttarakhand.com/karwa-chauth-2024-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/ https://suprabhatuttarakhand.com/karwa-chauth-2024-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/#respond Sun, 20 Oct 2024 11:34:38 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=4975 भारत में हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज करवाचौथ का पर्व मनाया जाता है।…

The post Karwa Chauth 2024: इस बार करवाचौथ में ये हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, जाने का होगा चांद का दीदार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
भारत में हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज करवाचौथ का पर्व मनाया जाता है। यहाँ पर्व भारतीय महिलाओं के लिए बड़े त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस साल 20 अक्तूबर को करवा चौथा मनाया जा रहा है। अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। साथ ही आज के दिन महिलाएं सोलाह शृंगार करती हैं। बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रहती हैं।

वहीं पूरे दिन भूखे प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करना और रात को चंद्रमा को अर्ध देकर व्रत खोलती है। यह दिन महिलाओं के लिए बड़ा ही उत्साह वाला दिन रहता है। जिसका वो पूरे साल इंतज़ार करती हैं। महिलाएं शाम को करवा माता की कथा सुनती है।

आपको बता दे कि इस बार कथा सुनने का शुभ मुर्हत् 5.46 बजे से शुरू हो कर 07.02 बजे तक रहेगा। इस मुर्हत् मे भद्रा का साया नही रहेगा। वहीं शाम 7 बजकर 53 मिनट पर चाँद दिखाई दे सकता हैं।

आज के दिन महिलाएं चंद्रमा के साथ करवा माता, भगवान गणेश की पूजा करती हैं। व्रत खोलने के बाद अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्हें दान, वस्त्र और मिठाई देती हैं।

The post Karwa Chauth 2024: इस बार करवाचौथ में ये हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, जाने का होगा चांद का दीदार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/karwa-chauth-2024-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/feed/ 0
Navratri 2024: इस दुर्गाष्टमी पान के पत्ते से करें ये उपाए…, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी, जाने कैसे…. https://suprabhatuttarakhand.com/navratri-2024-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4/ https://suprabhatuttarakhand.com/navratri-2024-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4/#respond Wed, 09 Oct 2024 06:22:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=4858 देश में 3 अक्तूबर से सरदिया नवरात्री शुरू हो गए हैं। जहाँ अलग अलग जगह दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से…

The post Navratri 2024: इस दुर्गाष्टमी पान के पत्ते से करें ये उपाए…, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी, जाने कैसे…. appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देश में 3 अक्तूबर से सरदिया नवरात्री शुरू हो गए हैं। जहाँ अलग अलग जगह दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का बहुत महत्व हैं। माना जाता है इस समय जो भी भक्त सच्चे मन से माँ की आराधना करते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती हैं।

वहीं इस बार भी नवरात्रि काफी खास मानी जा रही हैं। जिसमें कई उपाए करने से भक्तो के कष्ट दूर होंगे और सभी इक्छाएं पूर्ण होगी। आज हम इस लेख में आपको पान के पत्ते के कुछ ऐसे उपाए बताने वाले हैं जिन्हें अगर आप दुर्गाष्टमी को करते हैं तो आपकी हर इक्छा पूरी हो सकती हैं।

इस बार दुर्गाष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी। यानी 11 अक्टूबर को! दुर्गाष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती हैं और कंजके जमाई जाती हैं। वहीं इस दिन अगर आप पान के पत्ते से टोटके करते हैं तो आपकी कई समस्याएं दूर होगी।

  1. धन की समस्या के लिए उपाए

जिन लोगों की काफी समय से आर्थिक स्थिति कमजोर बनी हुई है वे लोग दुर्गाष्टमी के दिन पान के पत्तों से ये उपाएं जरूर करें। एक पान का पत्ता ले, उसपर चंदन से ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे लिखकर देवी मां के चरणों में अर्पित कर दे। इसके बाद अगले दिन इस पान के पत्तों को अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाए को करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।

  1. ऐसे जगाएं अपना सोया भाग्य

जिन लोगों का भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा है या फिर काम नही बन रहे हैं वे एक पान का पत्ता लें, उसमें एक गुलाब का फूल रखकर इसे पूजा के दौरान मां दुर्गा को अर्पित कर दें। वहीं अगले दिन इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

3. घर का कलेश करें दूर

यदि आपके घर में कलेश और लडाई झगड़े होते रहते हैं। तो आप इस दुर्गाष्टमी ये काम कर सकते हैं। एक पान के पत्ते पर केसर का लेप लगाकर माता रानी के चरणों में अर्पित करें। इससे आपकी घर का कलेश दूर होगा।

नोट– यह उपाएं सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं। जोकि विभिन्न माध्यमों, ग्रंथो और ज्योतिषों से लिया गया हैं। इसकी सत्यता के लिए ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। आप अपने विवेक और सूझ बुझ से इन उपाएं को अपना सकते हैं।

The post Navratri 2024: इस दुर्गाष्टमी पान के पत्ते से करें ये उपाए…, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी, जाने कैसे…. appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/navratri-2024-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4/feed/ 0
शिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई केदार धाम कपाट खुलने की तिथि, 10 मई को खुलेंगे कपाट https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/#respond Fri, 08 Mar 2024 14:13:34 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=2536 आज पूरे देश और प्रदेश में महाशिवरात्रि बड़े धूम धाम से मनाई जा रही हैं। वहीं इस पावन अवसर के…

The post शिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई केदार धाम कपाट खुलने की तिथि, 10 मई को खुलेंगे कपाट appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
आज पूरे देश और प्रदेश में महाशिवरात्रि बड़े धूम धाम से मनाई जा रही हैं। वहीं इस पावन अवसर के मौके पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें पंचांग गणना से तय की गई तिथि 10 मई निकली है। यानी 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।

वहीं आज के शुभ दिन पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया है।

इस संबंध में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि आठ मार्च आज को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए है।

वहीं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और केदारनाथ के रावल भीमाशंकर भी केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित होने के समय यहाँ मौजूद रहे।

The post शिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई केदार धाम कपाट खुलने की तिथि, 10 मई को खुलेंगे कपाट appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/feed/ 0