शिक्षा Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/education/ Suprabhat Uttarakhand News Sun, 17 May 2026 08:33:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 देश, प्रदेश का भविष्य मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर: सीएम धामी https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a7%e0%a4%be/ Sun, 17 May 2026 08:33:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a7%e0%a4%be/ देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित…

The post देश, प्रदेश का भविष्य मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर: सीएम धामी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को आकार देने में गुरुजनों एवं माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं और विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्य भी प्रदान करते हैं।

कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार, नवाचार, डिजिटल लर्निंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प की पूर्ति में शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परिक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 28 प्रतिशत विद्यार्थी हैं, जबकि 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 प्रतिशत विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य में विद्यार्थियों को वैदिक गणित, रामायण, महाभारत, राज्य की संस्कृति और अध्यात्म का ज्ञान भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्कूली शिक्षा रैंकिंग में शीर्ष 10 राज्यों में स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर अपर सचिव बंशीधर तिवारी, अमर उजाला के संपादक अनूप बाजपेयी मौजूद थे।

The post देश, प्रदेश का भविष्य मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर: सीएम धामी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be/ Sat, 25 Apr 2026 00:35:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be/ देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों…

The post मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

The post मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
सूबे के 1347 शिक्षकों को मिलेगा 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-1347-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97/ Mon, 13 Oct 2025 06:46:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-1347-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97/ देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति…

The post सूबे के 1347 शिक्षकों को मिलेगा 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

इसके साथ ही चयनित शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी है। जिसके क्रम में आयोग से चयनित 1347 शिक्षकों को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिये जायेंगे। जिसको लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

डॉ. रावत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को राजकीय दून मेडिकल कालेज पटेलनगर के प्रेक्षागृह में विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा उपलब्ध सूची के तहत गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा में 681 पदों पर शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें हिन्दी विषय में 112, अंग्रेजी 98, संस्कृत 9, गणित 66, विज्ञान तथा सामान्य विषय 109-109, कला 103, व्यायाम 59, गृह विज्ञान 3, वाणिज्य 11 तथा संगीत विषय में 2 शिक्षक शामिल हैं।

इसी प्रकार कुमाऊं मंडल में सामान्य व महिला शाखा में 671 पदों पर शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें हिन्दी विषय में 90, अंग्रेजी 73, संस्कृत 12, गणित 89, विज्ञान 88, सामान्य विषय 128, कला 127, व्यायाम 45, गृह विज्ञान 8, संगीत 6, उर्दू 1 तथा वाणिज्य विषय में 4 शिक्षक शामिल है। विभागीय मंत्री ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित भर्ती परिणाम को लेकर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने सभी वादों का निस्तारण कर 1347 पदों पर नियुक्ति देने के आदेश पारित किये हैं जबकि शेष पदों को रिजर्व रखने के निर्देश दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि इन सभी चयनित शिक्षकों को प्रथम तैनाती राज्य के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जायेगी ताकि वहां शिक्षकों की कमी दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यालयों में विषयवार शिक्षक उपलब्ध कराना है। विभाग लगातार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्राथमिक शिक्षा विभाग में 2100 सहायक अध्यापकों व माध्यमिक शिक्षा विभाग में 800 से अधिक पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जायेगी।

The post सूबे के 1347 शिक्षकों को मिलेगा 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ Thu, 09 Oct 2025 05:35:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ नई दिल्ली: संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने दो केंद्रीय सचिवों से उत्तराखंड के संस्कृत विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार…

The post विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
नई दिल्ली: संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने दो केंद्रीय सचिवों से उत्तराखंड के संस्कृत विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार से जोड़ने संबंधी चर्चा की। सचिव दीपक कुमार ने सर्वप्रथम पूर्वी देशों में संस्कृत भाषा की स्थिति एवं भविष्य की दिशा के संबंध में विदेश सचिव (पूर्व) पी कुमारन से उनके कार्यालय में विस्तृत चर्चा की। सचिव संस्कृत शिक्षा ने विदेश सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा से भी भेंट कर उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की और विश्व में संस्कृत जिज्ञासु देशों की जानकारी साझा करने हेतु अनुरोध किया। दोनों सचिवों ने उत्तराखंड सरकार से अनुरोध किया कि वे संबंधित देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों को भेजे जाने हेतु एक पत्र प्रेषित करें, ताकि संस्कृत छात्रों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में आगे कार्य किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का प्रस्ताव विदेश सचिव (दक्षिण) ने बताया कि 24-25 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के संस्कृत विद्वान सम्मिलित होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय नवंबर 2025 में एक अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन आयोजित कर सकते हैं। इस सम्मेलन में विदेश से आने वाले विद्वानों का यात्रा व्यय भारत सरकार वहन करेगी, जबकि स्थानीय व्यय विश्वविद्यालय वहन करेगा। इस सेमिनार से उत्तराखंड के संस्कृत विद्वान अंतरराष्ट्रीय संस्कृत विद्वानों से परिचित होंगे और वैश्विक स्तर पर संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार होगा। सचिव संस्कृत शिक्षा ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही इसे विदेश मंत्रालय को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व सचिव दीपक कुमार ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा प्रकाशित केंद्र एवं राज्य सरकार से संबंधित योजनाओं की पुस्तक “मेरी योजना” भेंट की।

The post विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
NEP 2020 के प्रमुख सुधारों को बढ़ावा: SGRR विश्वविद्यालय ने छात्रों की आलोचनात्मक सोच को किया प्रोत्साहित https://suprabhatuttarakhand.com/nep-2020-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ Sun, 28 Sep 2025 05:43:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/nep-2020-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ देहरादून:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के NEP सारथी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)…

The post NEP 2020 के प्रमुख सुधारों को बढ़ावा: SGRR विश्वविद्यालय ने छात्रों की आलोचनात्मक सोच को किया प्रोत्साहित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के NEP सारथी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पटेल नगर परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सृजनात्मकता, जागरूकता और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा NEP 2020 में निहित प्रमुख उद्देश्यों और सुधारों को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने अपने कलात्मक कौशल और नवाचारपूर्ण विचारों को प्रस्तुत करते हुए ऐसे आकर्षक पोस्टर बनाए, जिनमें NEP 2020 के मुख्य तत्व जैसे समग्र शिक्षा, पाठ्यक्रम में लचीलापन, प्रौद्योगिकी का एकीकरण और कौशल आधारित अधिगम को दर्शाया गया। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक ऐसा रोचक मंच बनी, जहाँ उन्होंने नीति की अपनी समझ और भारत की शिक्षा व्यवस्था पर उसके प्रभाव को रचनात्मक रूप में व्यक्त किया। रोमांचक प्रतिभा प्रदर्शन के बाद विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई: प्रथम पुरस्कार: करिश्मा और आंचल (BHA I) द्वितीय पुरस्कार: मानसी (B.Ed II) तृतीय पुरस्कार: सिमरन, स्मृति और शगुन (BHA I) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु डॉ. सोनिया गम्भीर (डीन SMCS), डॉ. ममता बंसल (HoD हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन), डॉ. सुचिता गेरा (HoD कॉमर्स) तथा डॉ. मोनिका बंगरी (HoD मैनेजमेंट) उपस्थित रहीं, जिनका प्रोत्साहन प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक रहा। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन NEP समन्वयक डॉ. मनीष देव और NEP सारथी समन्वयक सुश्री आयुषी अहलूवालिया द्वारा किया गया, जबकि निर्णायक के रूप में डॉ. दीप्ति ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराया और छात्रों का मार्गदर्शन किया। विशेष आभार रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मालविका सती कंडपाल का प्रकट किया गया, जिनके प्रोत्साहन ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ाया तथा छात्रों को प्रेरित किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की यह पहल राष्ट्रीय शैक्षिक उद्देश्यों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एस जी आर आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद और माननीय कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय NEP 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप जागरूकता और सार्थक प्रयासों की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

The post NEP 2020 के प्रमुख सुधारों को बढ़ावा: SGRR विश्वविद्यालय ने छात्रों की आलोचनात्मक सोच को किया प्रोत्साहित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल दाखिला https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81/ Fri, 08 Aug 2025 00:47:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81/ देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन अभियान के…

The post रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल दाखिला appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन अभियान के तहत जनपद  में भिक्षावृत्ति में संलिप्त  बच्चों  को  रेस्क्यू कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माइक्रो प्लान के तहत साधु राम  इंटर कॉलेज में  आधुनिक इनेसेटिव केयर सेन्टर आधुनिक शिक्षा प्रणाली व अन्य क्रियात्मक गतिविधि से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। अब 57 बच्चों को माइंड रिफार्म कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए स्कूलों में दाखिला दिया गया है। वर्तमान में आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर में लगभग 50 बच्चों को विेशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।  

आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर से 57 बच्चों, शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ते हुए स्कूल में मिला दाखिला दिला दिया गया है। इस सेन्टर में भविष्य बदलने की ओर अग्रसर है, जहां कम्प्यूूटर, संगीत, योगा, गेम्स, प्राजेक्टर से बच्चे शिक्षा में विलीन हो रहे हैं तथा एक्टिविटी बेस्ट लर्निंग से बच्चों में सीख रहे है। सितम्बर से अब तक 300 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम से रेस्क्यू किया जा चुका है।  

जिलाधिकारी ने बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी रोकना हमारी सिर्फ अधिकारिक नही कुछ नैतिक जिम्मेदारी भी है जिले को हरहाल में भिक्षावृत्ति, बालश्रम मुक्त करना है जिसके लिए जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास जारी है। जिले में देखते ही देखते राजधानी में राज्य का पहला आधुनिक सुविधाओं से लेस इंटेसिव केयर सेंटर तैयार, जिसमें माइक्रो प्लान के तहत् बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का पुनित कार्य किया जा रहा है।  भिक्षावृत्ति, बालश्रम से रेस्क्यू बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही प्रशासन का लक्ष्य है।

The post रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल दाखिला appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Uttarakhand News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्राएं कक्षा नौ में नही पढ़ सकेगी गृह विज्ञान, गणित हुई अनिवार्य https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2/#respond Fri, 20 Dec 2024 15:59:15 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5544 प्रदेश की छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। बता दे कि राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं…

The post Uttarakhand News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्राएं कक्षा नौ में नही पढ़ सकेगी गृह विज्ञान, गणित हुई अनिवार्य appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश की छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। बता दे कि राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं अब गृह विज्ञान नहीं पढ़ पाएंगी। इसकी जगह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को लेकर शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक हुई। जिसमें यह सिफारिश की गई।

जहाँ अभी तक कक्षा नौ में गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का विकल्प था, लेकिन एनईपी 2020 में गणित को हाईस्कूल में अनिवार्य विषय बनाया गया है। इसी वजह से राज्य में एनसीएफ की तर्ज पर राज्य के पाठ्यक्रम की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसमें कक्षा नौ से गणित को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है।

वहीं, शिक्षा विभाग के अफसरों कहना है कि कक्षा नौ से सामान्य और स्टैंडर्ड गणित होगी। जिसमें गृह विज्ञान के स्थान पर छात्राएं सामान्य गणित ले सकेंगी। जबकि हाईस्कूल पास करने के बाद छात्राएं जीव विज्ञान या अन्य विषयों से पढ़ाई कर सकेगी। इसके अलावा स्टैंडर्ड गणित लेने वाले छात्र- छात्राएं हाईस्कूल पास करने के बाद इंटर में भी गणित की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

दूसरी तरफ, शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा कि एनईपी 2020 में गणित को अनिवार्य किया गया है। जहाँ अब कक्षा नौ से गणित को शामिल किया जा रहा है।इसी तरह से सीबीएसई में भी व्यवस्था है।

The post Uttarakhand News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्राएं कक्षा नौ में नही पढ़ सकेगी गृह विज्ञान, गणित हुई अनिवार्य appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2/feed/ 0
Cabinet Meeting: प्रदेश में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मिली मंजूरी, चयनित छात्रों को मिलेगा विदेश में पढ़ाई करने का मौका https://suprabhatuttarakhand.com/cabinet-meeting-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://suprabhatuttarakhand.com/cabinet-meeting-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Thu, 24 Oct 2024 09:01:33 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5023 प्रदेश के छात्रों के लिए अच्छी खबर है, जो विदेश में जाकर पढाई करने का सपना देखते हैं। बता दे…

The post Cabinet Meeting: प्रदेश में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मिली मंजूरी, चयनित छात्रों को मिलेगा विदेश में पढ़ाई करने का मौका appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश के छात्रों के लिए अच्छी खबर है, जो विदेश में जाकर पढाई करने का सपना देखते हैं। बता दे कि राज्य अधीन विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों के छात्रों को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलने वाला है। जिसके अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम के किसी भी विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए प्रत्येक चयनित छात्र को 68 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

आपको बता दे कि बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में राज्य सरकार एवं फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलमेंट ऑफिस (एफसीडीओ), ब्रिटिश हाई कमिशन कार्यालय के बीच हुए समझौते पर मुहर लगा दी है। इससे पहले जहाँ राज्य सरकार और एफसीडीओ के बीच छात्रवृत्ति योजना के लिए 14 अगस्त 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। बताया जा रहा है कि शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना यूनाइटेड किंगडम सरकार की वैश्विक छात्रवृत्ति योजना है।

इस योजना के तहत यूनाइटेड किंगडम के किसी भी विवि में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। हालांकि, इसमें राज्य के अधीन विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों के अधिकतम पांच आवेदकों को ही यूके के किसी भी विवि में अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी पाठ्यक्रम में एक वर्ष के लिए मास्टर कोर्स के अध्ययन का अवसर मिलेगा। वहीं इस योजना को सिर्फ तीन शैक्षणिक सत्रों 2025-26, 2026-27 और 2027-28 के लिए संचालित किया जाएगा।

गौरतलब, इस योजना के लिए करीब 68 लाख की छात्रवृत्ति दी जानी है। सरकार के साथ हुए अनुबंध के अनुसार चयनित एक आवेदक पर उत्तराखंड सरकार 22 लाख रुपये वहन करेगी। इस प्रकार चयनित पांच छात्रों पर राज्य सरकार लगभग 110 लाख रुपये खर्च करेगी। जबकि एफसीडीओ प्रत्येक आवेदक पर लगभग 42 से 46 लाख रुपये वहन करेगी।

The post Cabinet Meeting: प्रदेश में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मिली मंजूरी, चयनित छात्रों को मिलेगा विदेश में पढ़ाई करने का मौका appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/cabinet-meeting-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0
Uttarakhand News: सुनहरा मौका…, अब 24 व 25 अक्तूबर को दुबारा खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश… https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-24-%e0%a4%b5-25-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%82/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-24-%e0%a4%b5-25-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%82/#respond Wed, 23 Oct 2024 05:07:48 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5013 प्रदेश के छात्रों को एक सुनहरा अवसर मिल रहा है जो महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गए थे। जहाँ…

The post Uttarakhand News: सुनहरा मौका…, अब 24 व 25 अक्तूबर को दुबारा खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश के छात्रों को एक सुनहरा अवसर मिल रहा है जो महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गए थे। जहाँ इसे देखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश के लिए एक और अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया है। छात्रों के लिए प्रवेश व शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल को दुबारा 24 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से खोला जाएगा, जो 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान समर्थ एंट्रेंस मॉड्यूल के माध्यम से बीएड, एमएड एवं विधि के पंजीकृत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल सकता है। जबकि राज्य विश्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणाम समर्थ के माध्यम से नैड-डिजिलॉकर से घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दे कि समर्थ पोर्टल को दुबारा पंजीकरण के लिए नहीं खोला जा रहा है,यह केवल प्रवेश से वंचित रह गए, पहले के पंजीकृत अभ्यर्थियों और प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित छा़त्रों को ही मिलेगा। जिसमें दो दिनों यानी 24 व 25 अक्तूबर तक प्रवेश और शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, सचिव उच्च शिक्षा रंजीत सिन्हा ने निर्देश दिए कि कक्षाओं के संचालन के बाद द्वितीय पाली में अपराह्न 12 बजे के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाए।

The post Uttarakhand News: सुनहरा मौका…, अब 24 व 25 अक्तूबर को दुबारा खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-24-%e0%a4%b5-25-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%82/feed/ 0
Education : प्रदेश में अगले साल से दिव्यांग छात्र कंप्यूटर से देंगे बोर्ड की परीक्षा, NIEPVD ने बनाया नया सॉफ्टवेयर, जाने… https://suprabhatuttarakhand.com/education-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/ https://suprabhatuttarakhand.com/education-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/#respond Sat, 28 Sep 2024 07:00:14 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=4760 प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के लिए एक अच्छी खबर हैं। बता दे कि अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 से…

The post Education : प्रदेश में अगले साल से दिव्यांग छात्र कंप्यूटर से देंगे बोर्ड की परीक्षा, NIEPVD ने बनाया नया सॉफ्टवेयर, जाने… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के लिए एक अच्छी खबर हैं। बता दे कि अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दिव्यांग छात्र बिना किसी के सहारे के अपनी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। जहाँ इसको लेकर नौवीं और 11वीं के दिव्यांग छात्रों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वह अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा कंप्यूटर पर दे रहे हैं। दिव्यांग छात्रों की सुविधा के मद्देनज़र राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की ओर से इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

आपको बता दे कि प्रदेश में हर साल बोर्ड परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्र सामान्य छात्रों पर निर्भर रहते हैं। इसके कारण संस्थान की ओर से बोर्ड परीक्षा से पहले निजी विद्यालयों के छात्रों के लिए निवेदन करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए संस्थान की ओर से कंप्यूटर स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

वहीं इसके बारे में संस्थान के प्राचार्य अमित शर्मा ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए ही नौवीं और 11वीं के छात्र अपनी परीक्षा दे रहे हैं। कहा कि हमारा मकसद दिव्यांग छात्रों को इस तरह से तैयार करना है कि वह आईटी के क्षेत्र में अपना करिअर बनाएं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों के कंप्यूटर में प्रश्नपत्र अपलोड किया जा रहा है। वहीं दोनों कक्षाओं में कुल 52 दिव्यांग छात्र हैं, जिन्हें वर्तमान में कंप्यूटर में परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया है। जिसके बाद साल तक सभी छात्र कंप्यूटर पर ही अपनी बोर्ड परीक्षा देंगे। और उन्हे अब सामान्य छात्रों के सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

The post Education : प्रदेश में अगले साल से दिव्यांग छात्र कंप्यूटर से देंगे बोर्ड की परीक्षा, NIEPVD ने बनाया नया सॉफ्टवेयर, जाने… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/education-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/feed/ 0