चुनाव Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/election/ Suprabhat Uttarakhand News Tue, 24 Dec 2024 06:43:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://suprabhatuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-suprabhat-uttarakahnd-logo-32x32.png चुनाव Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/election/ 32 32 Uttarakhand Nikay Chunav: 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव के लिए मतदान, आचार संहिता हुई लागू, जाने पूरी डिटेल्स https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-nikay-chunav-23-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-nikay-chunav-23-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a/#respond Tue, 24 Dec 2024 06:43:23 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5553 उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। बता दे कि 100 नगर निकायों में आगामी…

The post Uttarakhand Nikay Chunav: 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव के लिए मतदान, आचार संहिता हुई लागू, जाने पूरी डिटेल्स appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। बता दे कि 100 नगर निकायों में आगामी 23 जनवरी को मतदान होंगे। जहाँ सोमवार को शासन से सहमति मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी हैं। साथ ही अब प्रदेश के नगर निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है।

आपको बता दे कि सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आयोग कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनाव की अधिसूचना जारी कर बताया कि राज्य में 107 नगर निकाय हैं, जिनमें से तीन निकायों (बदरीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ) में प्रशासनिक व्यवस्था लागू है। जबकि दो नगर निकाय पाटी (चंपावत) और गढ़ीनेगी (ऊधमसिंह नगर) नए बने हुए हैं, जिनका परिसीमन उपलब्ध नहीं है, इसी कारण से यहाँ पर चुनाव नहीं होगा।

इसके अलावा, दो नगर निकायों किच्छा (ऊधमसिंह नगर) और नरेंद्रनगर (टिहरी) का परिसीमन भी आयोग को उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिस वजह से, सात नगर निकायों में चुनाव नहीं होंगे। यानी इस बार 100 निकायों (11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों) में यह चुनाव कराया जा रहा है।

यह देखें चुनाव का पूरा कार्यक्रम

1.नामांकन की तिथि : 27 से 30 दिसंबर 2024 तक

2.नामांकन जांच : 31 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक

3.नाम वापसी : 02 जनवरी (सुबह 10 से शाम 4 बजे) तक

4.चुनाव चिह्न आवंटन : 03 जनवरी (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे) तक

5.मतदान : 23 जनवरी 2025 (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक) तक

6.मतगणना : 25 जनवरी (सुबह 8 बजे से) तक होंगे।

The post Uttarakhand Nikay Chunav: 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव के लिए मतदान, आचार संहिता हुई लागू, जाने पूरी डिटेल्स appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-nikay-chunav-23-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a/feed/ 0
Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं को मिलेगा निकाय चुनाव में मतदाता बनने का मौका, चलेगा तीन दिन का विशेष अभियान, देखें https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/#respond Thu, 05 Dec 2024 05:56:03 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5461 प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता बनने का अवसर दे रहा है। बता दे कि…

The post Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं को मिलेगा निकाय चुनाव में मतदाता बनने का मौका, चलेगा तीन दिन का विशेष अभियान, देखें appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता बनने का अवसर दे रहा है। बता दे कि आठ, नौ व 10 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत उन युवाओं के वोटर कार्ड भी बनेंगे, जिनकी आयु एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है।

वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इसे लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है। जहाँ राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, निकाय चुनाव अगले वर्ष होने की संभावना है। इसलिए नियमों के हिसाब से वोटर लिस्ट में संशोधन, नया नाम जोड़ने, हटाने का काम नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है।

बावजूद इसके अब आयोग ने तीन दिन आठ से 10 दिसंबर का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जहाँ तीन दिनों तक सभी कर्मचारी मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे और फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद भरे हुए फॉर्म मतदान केंद्रों के अलावा नगर निकाय, तहसील और जनपद मुख्यालयों पर भी जमा होंगे। फिर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इनकी सूची तैयार करेगा और 15 दिसंबर तक आयोग को भेजेंगे।

आपको बता दे कि, इसके लिए आयोग सभी निकायों की वोटर लिस्ट बृहस्पतिवार को वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर देगा। साथ ही साथ यह लिस्ट नगर निकायों, तहसील और जनपद मुख्यालय पर भी जनमानस के लिए उपलब्ध रहेगी।

देखें फॉर्म के उपयोग

फॉर्म 1-क : इसमें नए मतदाता का नाम शामिल करने के लिए फॉर्म भरा जाएगा।

फॉर्म 1-ख : यह मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए होगा।

फॉर्म 1-ग : यह फॉर्म सूची से नाम हटवाने के लिए होगा।

The post Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं को मिलेगा निकाय चुनाव में मतदाता बनने का मौका, चलेगा तीन दिन का विशेष अभियान, देखें appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/feed/ 0
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024: प्रदेश में दिसंबर में निकाय चुनाव होने के आसार, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारी तेज, देखें https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/ https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/#respond Thu, 28 Nov 2024 14:11:39 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5400 प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। वहीं इसी बीच दिसंबर माह में…

The post उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024: प्रदेश में दिसंबर में निकाय चुनाव होने के आसार, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारी तेज, देखें appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। वहीं इसी बीच दिसंबर माह में चुनाव होने के आसार हैं। बता दे कि शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। साथ ही इस सप्ताह ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को भी राजभवन से मंजूरी मिल सकती है।

आपको बता दे कि, नगर निकाय चुनावों के लिए अभी भी कुछ प्रक्रियाएं बाकी हैं। जिसमें अध्यादेश पर फैसला होना हैं। वहीं इसके लिए शासन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश राजभवन को भेजा है। माना जा रहा है कि जिस पर इस सप्ताह राजभवन मंजूरी दे सकता है। वहीं इस अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस पर अनुमोदन देना है।

जहाँ इसमें नियमावली आने के बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर पर होगी। वहीं फिर राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर तक अधिसूचना जारी हो सकती है, जबकि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव हो सकते है।

The post उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024: प्रदेश में दिसंबर में निकाय चुनाव होने के आसार, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारी तेज, देखें appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/feed/ 0
Kedarnath By Election Result 2024: केदारनाथ विस उपचुनाव का फैसला आज…, मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर https://suprabhatuttarakhand.com/kedarnath-by-election-result-2024-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5/ https://suprabhatuttarakhand.com/kedarnath-by-election-result-2024-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5/#respond Sat, 23 Nov 2024 05:52:30 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5359 उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। वहीं आज चुनाव में जीत का फैसला होने…

The post Kedarnath By Election Result 2024: केदारनाथ विस उपचुनाव का फैसला आज…, मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। वहीं आज चुनाव में जीत का फैसला होने वाला है। इसके लिए शनिवार सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है। जहाँ छह प्रत्यासियों की किस्मत दांव पर लगी है। हालांकि, अभी तक हुई मतगणना में भाजपा आगे चल रही हैं।

आपको बता दे कि, इसी साल केदारनाथ विधायक शैलरानी रावत का निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं 20 नवंबर को केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव हुए है। जिसमें कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ पर वोटरों की संख्या 90,875 है. जिनमें 45,956 महिला और 44,919 पुरुष मतदाता हैं।

इस बार केदारनाथ उपचुनाव में 6 प्रत्यासी उतरे हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने आशा नौटियाल, कांग्रेस ने मनोज रावत और उत्तराखंड क्रांति दल ने डा. आशुतोष भंडारी को मैदान में उतारा है। जबकि तीन अन्य उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया निर्दलीय प्रत्यासी हैं। इस बार कांग्रेस और भाजपा में टक्कर होने वाली है। वहीं केदारनाथ उपचुनाव के नतीजो से 2027 के चुनाव की राह भी नज़र आ जाएगी। हालांकि, अभी तक हुए छह राउंड में भाजपा आगे चल रही हैं। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस आगे है।

The post Kedarnath By Election Result 2024: केदारनाथ विस उपचुनाव का फैसला आज…, मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/kedarnath-by-election-result-2024-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5/feed/ 0
Kedarnath By-Election 2024: उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, पार्टी के 40 स्टार प्रचारक गरमाएंगे प्रचार, सीएम धामी समेत ये नेता है शामिल https://suprabhatuttarakhand.com/kedarnath-by-election-2024-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/ https://suprabhatuttarakhand.com/kedarnath-by-election-2024-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/#respond Wed, 23 Oct 2024 05:06:43 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5011 प्रदेश के केदारनाथ विधानसभा सीट पर अगले माह उपचुनाव होने हैं। जिसे लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू हो गई है।…

The post Kedarnath By-Election 2024: उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, पार्टी के 40 स्टार प्रचारक गरमाएंगे प्रचार, सीएम धामी समेत ये नेता है शामिल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश के केदारनाथ विधानसभा सीट पर अगले माह उपचुनाव होने हैं। जिसे लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पार्टी नेतृत्व ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। जोकि, चुनाव प्रचार गरमाएंगे।

जानकारी के अनुसार, इस जारी सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सरकार के मंत्री, सांसद, व पूर्व सीएम के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को नाम शामिल है। यही नही महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। जोकि केदारनाथ उपचुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। बता दे कि पार्टी के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है।

वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, इस सूची में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, जोगेंद्र पुंडीर, समीर आर्य के अलावा भी अन्य नाम शामिल हैं।

The post Kedarnath By-Election 2024: उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, पार्टी के 40 स्टार प्रचारक गरमाएंगे प्रचार, सीएम धामी समेत ये नेता है शामिल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/kedarnath-by-election-2024-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/feed/ 0
Panchayat Election 2024: प्रदेश में इस साल नही होंगे पंचायत चुनाव, न ही बढ़ेगा कार्यकाल, ये है वजह https://suprabhatuttarakhand.com/panchayat-election-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b9/ https://suprabhatuttarakhand.com/panchayat-election-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b9/#respond Mon, 21 Oct 2024 10:00:17 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=4996 प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव इस साल नही होंगे। साथ ही इनका कार्यकाल भी नही बढ़ेगा। बता दे कि पंचायतों…

The post Panchayat Election 2024: प्रदेश में इस साल नही होंगे पंचायत चुनाव, न ही बढ़ेगा कार्यकाल, ये है वजह appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव इस साल नही होंगे। साथ ही इनका कार्यकाल भी नही बढ़ेगा। बता दे कि पंचायतों का कार्यकाल अगले महीने 27 नवंबर को खत्म होने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन से 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी थी।

जहाँ इस संबंध में पंचायत निदेशालय की ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। हालांकि, प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए विभाग की ओर से हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों का परिसीमन किया गया। जिसके बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 7,796 से बढ़कर 7,823 हो गई।

वहीं ग्राम पंचायत वार्ड 59,219 से बढ़कर 59,357 और जिला पंचायत की सीटें 385 से 389 हो गई थी। लेकिन इस परिसीमन में, क्षेत्र पंचायतों की संख्या बढ़ने के बजाए 3,162 से घटकर 3,157 हो गई। दूसरी तरफ, शहरी विकास विभाग की ओर से कुछ निकायों का विस्तार एवं कुछ ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किया गया है।

इसके अलावा, चमोली, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में नए सिरे से परिसीमन होगा, जिसके चलते इन जिलों में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत सीटें घट – बढ़ सकती हैं। वहीं पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज तिवारी के कहना है कि परिसीमन के बाद शहरी निकायों में कुछ गांव शामिल हो गए हैं। जबकि कुछ निकायों से बाहर हुए हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का भी अगले साल जनवरी तक पुनरीक्षण होगा। जिसके बाद ही मतदाता सूची तैयार होगी। इसके मद्देनज़र अगले साल फरवरी-मार्च के बाद ही चुनाव होने के आसार हैं। यहीं नही पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर भी एक्ट में कोई व्यवस्था नहीं है।

इस संबंध में पंचायतीराज विभाग के अफसरों का कहना है कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की एक्ट में व्यवस्था नहीं है। जहाँ एक दिन के लिए भी त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सकता। उनके मुताबिक अगर सरकार चाहे तो पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकतम छह महीने के लिए प्रशासक बना सकती है। जहाँ इस एक्ट में व्यवस्था है कि व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है। इसके लिए जिला पंचायतों में डीएम संग जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक बनाया जा सकता है। जबकि ब्लॉक स्तर पर एसडीएम के साथ क्षेत्र प्रमुख को एवं ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत के साथ ग्राम प्रधान को सरकार प्रशासक के रूप में नियुक्त कर सकती है।

The post Panchayat Election 2024: प्रदेश में इस साल नही होंगे पंचायत चुनाव, न ही बढ़ेगा कार्यकाल, ये है वजह appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/panchayat-election-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b9/feed/ 0
Uttarakhand By-Election: मंगलौर उपचुनाव के लिए BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और आकाश आनंद भी करेंगी प्रचार https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-by-election-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-bsp/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-by-election-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-bsp/#respond Sun, 23 Jun 2024 05:23:50 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=3604 उतराखंड में मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है।…

The post Uttarakhand By-Election: मंगलौर उपचुनाव के लिए BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और आकाश आनंद भी करेंगी प्रचार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उतराखंड में मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी अब उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बता दे कि मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार में पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी आएंगे। वहीं इस लिस्ट में बड़ा नाम भतीजे आकाश आनंद का है। जिन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। हालांकि, अब उनके नाम से यह साफ हो गया है कि पार्टी में उनकी वापसी तय हो गई है।

बता दे कि बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को ही टिकट दिया है।

दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जहाँ पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दे कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ये सूची जारी की है।

The post Uttarakhand By-Election: मंगलौर उपचुनाव के लिए BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और आकाश आनंद भी करेंगी प्रचार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-by-election-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-bsp/feed/ 0
Uk Election 2024 : पौड़ी से अनिल बलूनी की जीत, पहली बार मैदान में उतर दिखाया कमाल https://suprabhatuttarakhand.com/uk-election-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c/ https://suprabhatuttarakhand.com/uk-election-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c/#respond Wed, 05 Jun 2024 05:52:28 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=3433 उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर हैट्रिक लगा दी हैं। वहीं गढ़वाल संसदीय सीट पर भी भाजपा ने फिर…

The post Uk Election 2024 : पौड़ी से अनिल बलूनी की जीत, पहली बार मैदान में उतर दिखाया कमाल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर हैट्रिक लगा दी हैं। वहीं गढ़वाल संसदीय सीट पर भी भाजपा ने फिर जीत हासिल की। पौड़ी गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी ने एक लाख 63 हजार 503 मतों से विजय प्राप्त की। जहाँ 13 उम्मीदवार खड़े हुए थे लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल और भाजपा के अनिल बलूनी के बीच दिखा।

वहीं जीत हासिल करने के बाद अनिल बलूनी ने कहा कि “मैं गढ़वाल के सम्मानित मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। वहीं अब पसीना बहाने की बारी मेरी है। उन्होंने कहा कि मैंने गढ़वाल लोस क्षेत्र के विकास के लिए जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए मैं जुट जाऊंगा। और अब मैं पौड़ी गढ़वाल को देश की नंबर सीट बनाने के लिए पूरी कोशिश करुंगा।”

The post Uk Election 2024 : पौड़ी से अनिल बलूनी की जीत, पहली बार मैदान में उतर दिखाया कमाल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uk-election-2024-%e0%a4%aa%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c/feed/ 0
Nainital: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले – डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, क्योंकि अब भारत बोलता है…सुनते हैं लोग https://suprabhatuttarakhand.com/nainital-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/ https://suprabhatuttarakhand.com/nainital-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/#respond Sat, 13 Apr 2024 08:28:42 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=2845 उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

The post Nainital: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले – डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, क्योंकि अब भारत बोलता है…सुनते हैं लोग appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शुक्रवार उत्तराखंड के दौरे पर रहे।यहाँ उन्होंने उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट के लिए लोहाघाट और नैनीताल सीट के लिए काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद दुनिया में काफी बढ़ा है। साथ ही राजनाथ सिंह ने ये कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं।

वहीं इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे इस धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, वैसे ही कांग्रेस अब लुप्त होती जा रही है। साथ ही उन्होंने बोला कांग्रेस के पास अब पहाड़ चढ़ने की कुव्वत नहीं बची है। यही नही बल्कि उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से से बोला कि कांग्रेस के लोगों से कहें कि मान जाएं, जब वह नहीं मानें तो उन्हें बैठाएं, समझाएं, बुझाएं और खिलाएं-पिलाएं।

वहीं रक्षा मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं वर्ष 2026 तक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा राजनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार भाषण देकर समाप्त नहीं होगा। इसके लिए सिस्टम में बदलाव लाना होगा। वहीं जनधन, आधार, मोबाइल की त्रिमूर्ति प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई है। मोदी सरकार ने गरीबों के मुफ्त उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई। वहीं भाजपा सरकार ने महिलाओं को, 33% का आरक्षण दिया है। वहीं धारा 370 हटाई, युक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित भारत लाए। साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जाति, पंथ और मजहब के नाम पर राजनीति नहीं करती। बल्कि भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है।

The post Nainital: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले – डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, क्योंकि अब भारत बोलता है…सुनते हैं लोग appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/nainital-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/feed/ 0
‘Lok sabha Election 2024’: उत्तराखंड में प्रचार के लिए पीएम मोदी कर सकते हैं दौरा, 12 अप्रैल को गढ़वाल सीट पर हो सकती है रैली https://suprabhatuttarakhand.com/lok-sabha-election-2024-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://suprabhatuttarakhand.com/lok-sabha-election-2024-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Fri, 05 Apr 2024 06:05:08 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=2766 उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव को लेकर अपना प्रचार शुरू कर दिया है। जहाँ पार्टी जगह…

The post ‘Lok sabha Election 2024’: उत्तराखंड में प्रचार के लिए पीएम मोदी कर सकते हैं दौरा, 12 अप्रैल को गढ़वाल सीट पर हो सकती है रैली appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव को लेकर अपना प्रचार शुरू कर दिया है। जहाँ पार्टी जगह जगह रोड शो और प्रचार कार्यक्रम कर रही हैं। वहीं अब चर्चाएं चल रही हैं कि गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड आ सकते हैं। वहीं 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली हो सकती है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगे।

प्रदेश में बीजेपी का प्रचार प्रसार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। वहीं हाल ही में पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की थी।

वहीं, कल बृहस्पतिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पिथौरागढ़ व विकासनगर में चुनावी रैली हुई। वहीं अब खबर आ रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली कर सकते हैं।

The post ‘Lok sabha Election 2024’: उत्तराखंड में प्रचार के लिए पीएम मोदी कर सकते हैं दौरा, 12 अप्रैल को गढ़वाल सीट पर हो सकती है रैली appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/lok-sabha-election-2024-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0