मनोरंजन Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/entertainment-2/ Suprabhat Uttarakhand News Tue, 30 Jun 2026 03:18:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b5-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ Tue, 30 Jun 2026 03:18:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b5-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ देहारादून: “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 के दौरान रुद्रप्रयाग जिले का दबदबा देखने को मिला। जनपद की तीन नामी हस्ती, फिल्म…

The post फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहारादून: “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 के दौरान रुद्रप्रयाग जिले का दबदबा देखने को मिला। जनपद की तीन नामी हस्ती, फिल्म निर्माता-निर्देशक, दुलब सिंह रौथाण, पहाड़ों कु रैवासी, सौरभ मैठाणी और प्रसिद्ध रंगकर्मी, विपिन सेमवाल को संस्था द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिया सम्मानित किया गया।

बीते 28 जून को राजधानी देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में  “उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोशिएशन” द्वारा आयोजित “उफतारा” सम्मान समारोह के दौरान रुद्रप्रयाग जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।लोककला, गायकी व फिल्म निर्माण से जुड़ी एक ही जनपद की तीन हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया। तीनों ने ही लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश भर में अपना परचम लहराया है।

फिल्म निर्माता दुलब सिंह रौथाण ने अपने उत्तराखंडी सिनेमा के सफर के साथ सन 1999 में सबसे पहले सेलोलाइड फीचर फिल्म “सत्मंगल्या” का निर्माण किया। फिल्म का प्रीमियर शो दिल्ली आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन थियेटर में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उस जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना ने प्रथम शो का उद्घाटन किया। फिल्म की सफलता की शुभकानाएं देते हुए मंच पर राजेश खन्ना ने रौथण से कहा था.. ये बब्लिक है बाबू मोशाय.. ये जो पब्लिक है ये सब जानती है।

बहरहाल फिल्म उम्मीद के अनुसार चल नहीं पाई। उन्हें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा। परंतु रौथाण ने हिम्मत नहीं हारी और कुछ वर्षों में नुकसान की भरपाई कर दोबारा”सुरमा”  वीडियो एल्बम का निर्माण किया। इससे भी उन्हें बहुत अधिक लाभ नहीं हुआ। लेकिन लोककला और संस्कृति के प्रति उनके लगाव ने उनके कदम नहीं रोके। उन्होंने फिर एक बार हिम्मत कर “कथा कार्तिक स्वामी” जैसी हिट वीडियो एल्बम का निर्माण किया, जिसका आडिओ “वीडियो सुपर कैसेट इंडस्ट्री टी सीरीज” से रिलीज़ हुआ। इस बार उनके इस प्रयास को पब्लिक ने हाथों हाथ लिया।एल्बम की सफलता के बाद रौथानण  ने बताया कि, शुरूआत में हुआ नुकसान का कारण उनका इस क्षेत्र में अनुभव का न होना रहा।

सौरभ मैठाणी आज किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। “पहाड़ू कु रैबासी” नाम से ही उनकी छवि और मधुर आवाज़ आंख कान में तैरने, गूंजने लगती है। इसके अलावा सौरभ का गीत “जख औंदी हवा सराररा” को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।

विपिन सेमवाल, सोशल मीडिया पर अपने व्यंगात्मक कंटेंट, सुंदर अभिनय और हास्यात्मक शैली को लेकर सबके दिलों में जगह बनाए हुए है।

बता दें कि पूर्व में “उफतरा 2026 सम्मान” समारोह के तहत प्रदेश भर के फिल्म, लोककला, लोक गायन सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया था।

The post फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
“उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-2026-%e0%a4%ae/ Sun, 28 Jun 2026 23:46:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-2026-%e0%a4%ae/ -उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री व लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देना ही उद्देश्य: भण्डारी   देहरादून: उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एशोसिएसन  (उफतारा) …

The post “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री व लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देना ही उद्देश्य: भण्डारी  

देहरादून: उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एशोसिएसन  (उफतारा)  द्वारा “उफतारा”  सम्मान समारोह 2026 का आयोजन देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने सांस्कृतिक, सामाजिक, और उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई  नामी हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री मधू भट्ट, विशिष्ट अतिथि सूचना महानिदेशक, बंसीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक, के. एस चौहान मौजूद रहे।

कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक गायकी, फिल्म इंडस्ट्री, रेडियो के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, साहित्यकारों व प्रोत्साहन करने वालों को सम्मान देना था।

इस दौरान प्रदेशभर के उत्तराखंडी सिनेमा, गायन, संगीत अभिनय व निर्देशन समेत इससे जुड़ी तमाम हस्तियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य उत्तराखण्ड के कलाकारों, लोक कलाकारों के हितों के अलावा प्रदेश की फिल्म इंडस्ट्री को मजबूत करना है। जिससे इस जगत से जुड़े लोगों के हितों के अलावा प्रदेश में रोजगार और राजस्व का भंडार बढ़ेगा।

भंडारी ने प्रदेश की जनता के साथ प्रवासी लोगों से भी अपील की.. कि हमारी इंडस्ट्री से निर्मित फिल्मों को अवश्य देखें। आपके योगदान से हमारे कलाकारों को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, इसके अलावा हमारी फिल्म इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी। जिससे प्रदेश में कई रोजगार पैदा होने के साथ राजस्व में भी बढ़तरी होगी। और प्रदेश को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश और प्रदेश से बाहर उत्तराखंडी लोक कला और संस्कृति से जुड़ी जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान लोक कलाकारों के ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

The post “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ Thu, 18 Jun 2026 02:37:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ देहारादून: जाशोदा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाने माने निर्देशक अशोक…

The post लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहारादून: जाशोदा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाने माने निर्देशक अशोक चौहान “आशु” के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व आशु के ही निर्देशन में बनी फिल्म “जय मां सुरकंडा” को भी लोगों ने खूब सराहा है। मॉल ऑफ देहरादून में प्रदर्शित “भाग्यान” फिल्म आजकल चर्चा का विषय बनी है। शहर की जानी मानी हस्तियां मॉल के पीवीआर में नज़र आ रही हैं। फिल्म की कहानी पिता पुत्री के अटूट प्रेम पर आधारित है। पिता पुत्री का यही प्रेम आगे चलकर क्लाइमेक्स की शक्ल ले लेता है। जिसका दु:खद अंत दिखाया गया है। फिल्म कि पटकथा संवाद भी उम्दा तरीके से लिखे गए हैं। मोटे तौर पर कहें तो फिल्म दो तरह के संदेश देने में कामयाब दिखी, पहला किसी से अति प्रेम उसके जीवन और जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरा भला चाहने वालों के कटु वचनों को भी प्रेम समझकर स्वीकार करें। मुख्य तौर पर माता पिता जो तुमसे निस्वार्थ प्रेम करते हैं। बहरहाल संदेश बहुत ही अच्छे हैं। फिल्म के निर्माता संजय चमोली हैं। संगीत संजय कुमोला ने दिया है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी , जगर सम्राट प्रीतम भरतवाण, सुर मल्लिका मीना राणा के सुरों से फिल्म के गीत भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं। मुख्य भूमिका फ़िल्म के निर्देशक अशोक चौहान, संजय सिलोड़ी व साक्षी ने निभाई है। इसके अलावा सभी कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी की है। मुख्य रूप से राजेश जोशी ने मस्तू की भूमिका में दर्शकों को खूब हंसाया है।

The post लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ Thu, 18 Jun 2026 02:37:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ देहारादून: जाशोदा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाने माने निर्देशक अशोक…

The post लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहारादून: जाशोदा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाने माने निर्देशक अशोक चौहान “आशु” के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व आशु के ही निर्देशन में बनी फिल्म “जय मां सुरकंडा” को भी लोगों ने खूब सराहा है। मॉल ऑफ देहरादून में प्रदर्शित “भाग्यान” फिल्म आजकल चर्चा का विषय बनी है। शहर की जानी मानी हस्तियां मॉल के पीवीआर में नज़र आ रही हैं। फिल्म की कहानी पिता पुत्री के अटूट प्रेम पर आधारित है। पिता पुत्री का यही प्रेम आगे चलकर क्लाइमेक्स की शक्ल ले लेता है। जिसका दु:खद अंत दिखाया गया है। फिल्म कि पटकथा संवाद भी उम्दा तरीके से लिखे गए हैं। मोटे तौर पर कहें तो फिल्म दो तरह के संदेश देने में कामयाब दिखी, पहला किसी से अति प्रेम उसके जीवन और जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरा भला चाहने वालों के कटु वचनों को भी प्रेम समझकर स्वीकार करें। मुख्य तौर पर माता पिता जो तुमसे निस्वार्थ प्रेम करते हैं। बहरहाल संदेश बहुत ही अच्छे हैं। फिल्म के निर्माता संजय चमोली हैं। संगीत संजय कुमोला ने दिया है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी , जगर सम्राट प्रीतम भरतवाण, सुर मल्लिका मीना राणा के सुरों से फिल्म के गीत भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं। मुख्य भूमिका फ़िल्म के निर्देशक अशोक चौहान, संजय सिलोड़ी व साक्षी ने निभाई है। इसके अलावा सभी कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी की है। मुख्य रूप से राजेश जोशी ने मस्तू की भूमिका में दर्शकों को खूब हंसाया है।

The post लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Dhanterass 2024: धनतेरस के दिन ये चीज़े लाए अपने घर, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी,ये जरूर खरीदें…. https://suprabhatuttarakhand.com/dhanterass-2024-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b2/ https://suprabhatuttarakhand.com/dhanterass-2024-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b2/#respond Thu, 24 Oct 2024 08:59:51 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=5020 Dhanteras02024: भारत में कई त्योहार बनाएं जाते हैं। जिसका अपना एक महत्व होता है। ऐसा ही एक त्योहार है जोकि…

The post Dhanterass 2024: धनतेरस के दिन ये चीज़े लाए अपने घर, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी,ये जरूर खरीदें…. appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Dhanteras02024: भारत में कई त्योहार बनाएं जाते हैं। जिसका अपना एक महत्व होता है। ऐसा ही एक त्योहार है जोकि पांच दिनों तक मनाया जाता है। हम बात कर रहे हैं हिंदुओ का सबसे बड़ा त्योहार ‘दीपावली’ की। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती हैं। जोकि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व हैं। धनतेरस के दिन भगवान् धनवंतरी, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना की जाती हैं। माना जाता है इस दिन इनकी पूजा और कई प्रकार की चीजें घर में लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं और धन की प्राप्ति होती हैं। इस दिन सोना चांदी, झाड़ू और कई चीज़े लाने का चलन है। जोकि समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

वहीं इस साल 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और भगवान् धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं। माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय वह प्रकट हुए थे, जिनके हाथ में एक सोने का कलश था। जिससे धन की वर्षा होती हैं। इसलिए हर धनतेरस में सोने चांदी के लक्ष्मी गणेश घर लाए जाते है। जिससे धन की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीज़े हैं जिसे अपने घर लाने से धन की प्राप्ति होती हैं साथ ही माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। तो चलिए जानते हैं इस धनतेरस क्या क्या चीज़े अपने घर जरूर लाएं।

  1. सोने चांदी के लक्ष्मी-गणेश या आभूषण
    धनतेरस के दिन घर में सोने या चांदी लाने से धन की बरकत होती है। साथ ही माँ लक्ष्मी का वास हमेशा घर में बना रहता है।
  2. झाड़ू
    सभी लोगों को धनतेरस के दिन अपने घर में झाड़ू जरूर खरीदकर लाना चाहिए। क्योंकि, झाड़ू को लक्ष्मी माँ का प्रतीक माना जाता है। जिससे घर की दलिद्रता दूर होती हैं, साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।
  3. धनिया
    हर धनतेरस को अपने घर सूखा धनिया जरूर खरीदकर लाएं। और इसे पूजा के दौरान माँ लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे धन की प्राप्ति होती हैं। पैसों में बरकत मिलती हैं।
  4. घर की महिलाओं को चांदी गिफ्ट करें
    धनतेरस वाले दिन अपनी घर की महिलाओं को चांदी की कोई भी चीज उपहार के रूप में जरूर भेंट करें। ऐसा करने से आपके धन की बरकत होनी शुरू हो जाएगी। घर में संम्पनता आना शुरु हो जाएगा।
  5. नमक और चावल
    धनतेरस के दिन घर में नमक और चावल जरूर लाए। इससे आपके घर में अन्न की कमी कभी नही होगी। आपका घर सुख समृद्धि से भर जाएगा।
  6. पीतल या स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन जरूर अपने घर पर लाएं। इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

The post Dhanterass 2024: धनतेरस के दिन ये चीज़े लाए अपने घर, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी,ये जरूर खरीदें…. appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/dhanterass-2024-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b2/feed/ 0
Sidhu moosewala: सिद्दू मूसेवाला की माँ ने दिया बेटे को जन्म, फिर लौटी घर में खुशियाँ… https://suprabhatuttarakhand.com/sidhu-moosewala-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81/ https://suprabhatuttarakhand.com/sidhu-moosewala-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81/#respond Sun, 17 Mar 2024 07:19:52 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=2594 Sidhu moosewala: पंजाब के मशहूर दिवंगत सिद्दू मुसेवाला के घर एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। बता दे कि…

The post Sidhu moosewala: सिद्दू मूसेवाला की माँ ने दिया बेटे को जन्म, फिर लौटी घर में खुशियाँ… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Sidhu moosewala: पंजाब के मशहूर दिवंगत सिद्दू मुसेवाला के घर एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। बता दे कि उनकी माँ चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उनके पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी। इसके बाद से ही सिद्दू मुसेवाला के फैन्स काफी खुश है। वही उनके घर में फिर से खुशियाँ लौट आई है।

बता दे कि सिद्दू अपने घर के इकलौते वारिस थे। लेकिन 29 मई 2022 को उनकी हत्त्या कर दी गई। जिसके बाद उनके परिवार और फैन्स को बड़ा झटका लगा। वहीं उनके माता पिता ने आईवीएफ की मदद से दुबारा एक बेटे को जन्म दिया है। उनकी माँ चरण कौर की प्रेग्नेंसि की खबरें पिछले महीने से ही काफी चर्चा में थी। लेकिन अब बच्चे के जन्म के बाद फैन्स काफी खुश है। कई फैन्स का कहना है कि सिद्दू मुसेवाला का पुनर्जन्म हुआ है और जल्द ही नया सिंगर मिलने वाला है। साथ ही फैन्स उनके परिवार को ढेर सारी बधाईयां भी दे रहे हैं।

The post Sidhu moosewala: सिद्दू मूसेवाला की माँ ने दिया बेटे को जन्म, फिर लौटी घर में खुशियाँ… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/sidhu-moosewala-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81/feed/ 0