स्वास्थ्य Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/health-2/ Suprabhat Uttarakhand News Sat, 18 Jul 2026 07:05:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%ad-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bc/ Sat, 18 Jul 2026 07:05:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%ad-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bc/ -रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों को समय पर मिलेगा उपचार, कोई बच्चा इलाज से नहीं रहेगा वंचित: डीएम डॉ.…

The post दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों को समय पर मिलेगा उपचार, कोई बच्चा इलाज से नहीं रहेगा वंचित: डीएम डॉ. चौहान

देहरादून: जनपद देहरादून में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत चिन्हित बच्चों के उपचार, आर्थिक सहायता, रेफरल प्रक्रिया तथा उपचार की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने अवगत कराया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जनपद में अब तक 16 बच्चों का चिन्हीकरण किया गया है, जो विभिन्न दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं। इन बच्चों का उपचार देश के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थानों में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के उपचार में अत्यधिक व्यय होता है तथा कई मामलों में उपचार की अवधि भी लंबी होती है, जिसके कारण निरंतर आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रहती है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे के उपचार की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति, अनुमोदन, रेफरल एवं वित्तीय सहायता से संबंधित समस्त औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं ताकि बच्चों का उपचार बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि आरबीएसके योजना के अंतर्गत उपलब्ध सहायता के उपरांत भी उपचार पर अतिरिक्त धनराशि व्यय होती है, तो ऐसे मामलों में जिला प्रशासन द्वारा राइफल क्लब फंड से आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, अभिभावकों के साथ सतत संपर्क बनाए रखा जाए तथा शासन स्तर पर आवश्यक स्वीकृतियां एवं सहायता समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराई जाए।

इस दौरान प्रत्येक बच्चे के उपचार की वर्तमान स्थिति, आर्थिक सहायता की उपलब्धता, रेफरल प्रक्रिया, चिकित्सकीय प्रगति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे के उपचार में किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-9/ Fri, 08 May 2026 01:44:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-9/ -“देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना से संचालित होगा अस्पताल -उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं…

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-“देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना से संचालित होगा अस्पताल

-उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनमानस को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

-सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्यरत: मुख्यमंत्री

देहारादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ उत्तराखंड समृद्ध उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं जिसके माध्यम से आज प्रदेश के अंदर लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार मिल रहा है इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा एवं मानवता का भी प्रतीक है और इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि यह अस्पताल सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बद्री केदार उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, श्री केदार सभा के अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखडी, महा मंत्री अकिंत सेमवाल, संजय तिवारी, , जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, केशव बहुगुणा, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिक तोमर, उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, कर्नल अजय कोटियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
‘आभा ऐप’ के जरिए सुगम हुआ इलाज, मरीजों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%86%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%90%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%87/ Tue, 17 Feb 2026 07:14:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%86%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%90%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%87/ देहरादून ,मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा राजकीय दून मेडिकल…

The post ‘आभा ऐप’ के जरिए सुगम हुआ इलाज, मरीजों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून ,मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लागू की गई डिजिटल आभा आईडी प्रणाली मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। जनवरी माह से संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से मरीज घर बैठे आभा आईडी ऐप द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण (पर्चा) बना सकते हैं।

 

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओपीडी मरीजों की आवक को देखते हुए आभा आईडी प्रणाली लंबी कतारों से मुक्ति दिलाने में सहायक बन रही है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि पंजीकरण प्रक्रिया भी सरल एवं सुव्यवस्थित हुई है। विगत एक माह में अस्पताल में कुल पंजीकरण का लगभग 60 से 70 प्रतिशत आभा आईडी के माध्यम से किया जा रहा है।

 

दूर-दराज क्षेत्रों से उपचार हेतु आने वाले मरीजों, विशेषकर महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत सुविधाजनक सिद्ध हो रही है। आभा आईडी के माध्यम से मरीज सीधे संबंधित ओपीडी तक पहुंच रहे हैं, जिससे अनावश्यक प्रतीक्षा एवं असुविधा से राहत मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि अस्पताल में आभा आईडी के साथ-साथ पूर्व की भांति ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी संचालित है, जिससे वे मरीज जो अभी आभा आईडी से जुड़े नहीं हैं, पूर्ववत् उपचार सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।

 

जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित यह डिजिटल व्यवस्था न केवल पंजीकरण को सरल बना रही है, बल्कि मरीजों का सम्पूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप में सुरक्षित कर रही है। इसके परिणामस्वरूप मरीजों को प्रत्येक बार अपनी व्यक्तिगत जानकारी पुनः दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होती। जांच रिपोर्ट एवं दवाइयों का विवरण भी ऐप के माध्यम से सुलभ हो रहा है।

 

ओपीडी में उपचार कराने आई मरीज संगीता बडोला ने आभा ऐप से मिल रही सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन पर्चा बनाने की सुविधा से उन्हें समय की बचत हो रही है और वे निर्धारित समय पर उपचार प्राप्त कर पा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन एवं दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि राज्य सरकार की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आभा आईडी के माध्यम से मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल रूप में संरक्षित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था से सुगमता आई है। विगत एक माह से संचालित इस प्रणाली के अंतर्गत प्रतिदिन 60 से 70 प्रतिशत पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से हो रहे हैं, जिससे मरीजों को त्वरित एवं सुगम उपचार सुविधा उपलब्ध हो रही है।

The post ‘आभा ऐप’ के जरिए सुगम हुआ इलाज, मरीजों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
ब्लड प्रेशर से लेकर टीकाकरण तक सब निःशुल्क; देहरादून महापौर ने नगर निगम परिसर स्थित डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%95/ Tue, 10 Feb 2026 05:26:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%95/ देहरादून, 10 फरवरी2026। देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम परिसर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का निरीक्षण किया।…

The post ब्लड प्रेशर से लेकर टीकाकरण तक सब निःशुल्क; देहरादून महापौर ने नगर निगम परिसर स्थित डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून, 10 फरवरी2026। देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम परिसर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की व्यवस्था, साफ-सफाई और स्टाफ की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि डिस्पेंसरी शहरवासियों को निःशुल्क और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अंतर्गत सामान्य बीमारियों का निःशुल्क उपचार, मुफ्त दवाइयां, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं नियमित और सुचारु रूप से चलें।

महापौर ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होगा और नागरिकों को उनके घर के पास ही इलाज उपलब्ध होगा।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post ब्लड प्रेशर से लेकर टीकाकरण तक सब निःशुल्क; देहरादून महापौर ने नगर निगम परिसर स्थित डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
शासन ने लिया अल्मोड़ा की मौतों का संज्ञान: स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर धौलादेवी में जांच टीमें रवाना https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae/ Sun, 12 Oct 2025 07:26:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae/ अल्मोड़ा/देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में, खासकर धौलादेवी ब्लॉक में, पिछले दो हफ्तों से फैले रहस्यमय वायरल बुखार के प्रकोप…

The post शासन ने लिया अल्मोड़ा की मौतों का संज्ञान: स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर धौलादेवी में जांच टीमें रवाना appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
अल्मोड़ा/देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में, खासकर धौलादेवी ब्लॉक में, पिछले दो हफ्तों से फैले रहस्यमय वायरल बुखार के प्रकोप ने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस बीमारी के कारण मात्र 15 दिनों के भीतर 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह अज्ञात बुखार सबसे ज्यादा अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के काभड़ी, सकुनिया, खेती, खारखोला, बजेला, जागेश्वर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में फैला है। मृतकों की संख्या: स्थानीय निवासियों के मुताबिक, धौलादेवी ब्लॉक में पिछले एक पखवाड़े में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में आशा कार्यकर्ता हंसी भट्ट और पंडित शैलेंद्र पांडे जैसे नाम शामिल हैं। लक्षण: अस्पताल पहुँच रहे मरीजों में ज्यादातर तेज बुखार और प्लेटलेट्स का तेजी से गिरना जैसे गंभीर लक्षण दिख रहे हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत: कई गंभीर मरीजों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया जा रहा था, लेकिन कुछ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग पर समय रहते कदम न उठाने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में जांच या त्वरित इलाज की कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण स्थिति बिगड़ती चली गई। एक स्थानीय निवासी के अनुसार, बिबड़ी गांव को धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ने वाली सड़क एक महीने से अधिक समय से बंद थी, जिसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए ब्लॉक से बाहर जाना पड़ा। -शासन ने लिया संज्ञान, जांच टीम रवाना मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा और हरिद्वार (जहाँ रुड़की क्षेत्र में भी तीन मौतें सामने आई हैं) के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें धौलादेवी ब्लॉक के प्रभावित गांवों में डेरा डाल चुकी हैं। टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं, 100 से अधिक निवासियों की जांच की गई है, और अस्वस्थ लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। नमूना जांच: सीएमओ अल्मोड़ा ने संक्रमण के संभावित स्रोत की पहचान करने के लिए कई स्थानों से पानी के नमूने सहित अन्य सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अगला चरण: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह सुनिश्चित करने के लिए अगले चरण में भी घर-घर जाकर सर्वे और मेडिकल चेक-अप जारी रहेगा कि और कोई मौत न हो। स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बच्चों और लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और बीमारी के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाकर उसके फैलाव को रोका जाएगा।

The post शासन ने लिया अल्मोड़ा की मौतों का संज्ञान: स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर धौलादेवी में जांच टीमें रवाना appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा। https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95/ Wed, 08 Oct 2025 07:08:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95/ देहरादून: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के कार्डियक सर्जरी विभाग ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे एक रोगी की हाई रिस्क…

The post गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा। appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के कार्डियक सर्जरी विभाग ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे एक रोगी की हाई रिस्क सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया। सफल ऑपरेशन के बाद रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है। कार्डियक सर्जन डॉ. अक्षय चौहान ने बताया कि राकेश पंवार, निवासी टिहरी गढ़वाल लंबे समय से हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जांच में सामने आया कि उनके हृदय के दो वाल्व खराब हो चुके हैं और वे किडनी रोग से भी ग्रसित हैं। इसके अतिरिक्त वे साइनस ऑफ वाल्सल्वा एन्यूरिज्म (दिल की बड़ी धमनी का फूल जाना) के मरीज भी थे, जो अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति है। डॉ. चौहान ने बताया कि मरीज को सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन इसमें एन्यूरिज्म फटने और जान जाने का खतरा भी था। परिजनों की सहमति के बाद मरीज को भर्ती कर सभी जरूरी जांचें पूरी की गईं। लगभग 6 घंटे चली इस जटिल सर्जरी में रोगी के दो वाल्व बदले गए और अमेरिका के मायो क्लीनिक में सीखी तकनीक से एन्यूरिज्म को भी सफलतापूर्वक ठीक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को कुछ दिनों तक आईसीयू में रखा गया और हर दूसरे दिन डायलिसिस कराया गया। पूरी टीम की देखरेख और समर्पण से रोगी की स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हुई। इस सफलता में सीनियर कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. संजय सिंह, डॉ. पूजा आहूजा, सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. भावना सिंह, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विकास चंदेल, डॉ. पारितोष, डॉ. अंकुर, संजय थपलियाल, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार गुप्ता और सीटीवीएस ओटी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल में की गई निशुल्क कार्डियक सर्जरी मरीज ने बताया कि उसके छोटे बच्चें हैं और वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति है। बहुत से अस्पतालों में पता करने के बाद वह हिमालयन अस्पताल में आया जहाँ उसका आयुष्मान योजना के अन्तर्गत मुफ्त में ईलाज किया गया। हिमालयन अस्पताल उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का केंद्र स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट का कार्डियक सर्जरी विभाग अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह सफल सर्जरी एक बार फिर अस्पताल की चिकित्सा क्षमता का प्रमाण है।

The post गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा। appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
‘स्वच्छता केवल कार्य नहीं, जीवनशैली है’: राज्यपाल ने राजभवन परिसर की सफाई कर अधिकारियों को किया प्रेरित https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80/ Thu, 02 Oct 2025 07:57:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80/ देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत राजभवन परिसर में आयोजित स्वच्छता…

The post ‘स्वच्छता केवल कार्य नहीं, जीवनशैली है’: राज्यपाल ने राजभवन परिसर की सफाई कर अधिकारियों को किया प्रेरित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत राजभवन परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होते हुए स्वयं परिसर की सफाई में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं बल्कि जीवनशैली है।

यदि हम सभी स्वच्छता को अपनी आदत बना लें तो भारत को स्वच्छ और समृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण में ही स्वच्छता को दृष्टिकोण बनाना चाहिए। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल एवं राजभवन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The post ‘स्वच्छता केवल कार्य नहीं, जीवनशैली है’: राज्यपाल ने राजभवन परिसर की सफाई कर अधिकारियों को किया प्रेरित appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c/ Sun, 28 Sep 2025 06:00:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c/ देहरादून:  विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को…

The post स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून:  विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव और समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आयोजन की सराहना करते हुए टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम ने अपने सहयोग एवम् समर्पण की भावना से वल्र्ड हार्ट डे के आज के दिन को और विशेष बना दिया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे सूरी चैक, रेसकोर्स से हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन, सिद्धार्थ रेसकोर्स और पंजाब नेशनल बैंक चैक से होकर वापस सूरी चैक पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. अजय आर्य ने कहा कि “स्वस्थ दिल, खुशहाल जीवन” का मंत्र अपनाकर हर कोई लंबा और बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। डाॅ. तनुज भाटिया ने युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि “पानी ज्यादा, तनाव कम, दिल रहेगा हरदम नरम” और “तनाव भगाएँ, दिल को मुस्काएँ।” उन्होंने यह भी संदेश दिया कि धूम्रपान से दूरी बनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कर कई हृदय रोगों से बचाव संभव है। स्लोगनों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया कि “व्यायाम है दिल की दवा, रोज करें और पाएँ चमत्कारिक लाभ।” मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ रिचा शर्मा, डाॅ भावना प्रभाकर, डाॅ अनामिका गुप्ता डाॅ मयंक अग्रवाल एवम् फेकल्टी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ आरके वर्मा, प्लास्टिक सर्जन डाॅ संजय साधू ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होनंे जोर देकर कहा कि दिल की सेहत हर व्यक्ति के अपने हाथ में है। यदि समय रहते लोग सावधान हों, तो हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आयोजकों ने कहा कि एक स्वस्थ दिल से ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।

The post स्वस्थ दिल से स्वस्थ समाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन से दी हृदय रोगों से बचाव की प्रेरणा, विजेताओं को मिला सम्मान appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
Uttarakhand News : राहत की खबर…,प्रदेश में नई व्यवस्था लागू, अब सड़क दुर्घटना में मिलेगा 1.50 लाख का तक कैशलेस इलाज… https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Fri, 04 Oct 2024 06:49:29 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=4812 प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है…

The post Uttarakhand News : राहत की खबर…,प्रदेश में नई व्यवस्था लागू, अब सड़क दुर्घटना में मिलेगा 1.50 लाख का तक कैशलेस इलाज… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को अब आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा। बता दे कि यह सुविधा आयुष्मान योजना से अलग होगी। जिसमें घायलों के लिए इलाज में लगी धनराशि का भुगतान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय करेगा। यह नई व्यवस्था प्रदेश में लागू हो गई है। साथ ही इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के तहत जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और वे अचानक कभी सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं, तो उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। जिसमें अस्पतालों को इलाज पर लगे खर्च का भुगतान मंत्रालय की ओर से किया जाएगा।

वहीं इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि इस नई योजना को प्रदेश में लागू कर दिया गया है। साथ ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भी इसकी सभी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि इसमें सड़क दुर्घटना के मरीज को अधिकतम सात दिन की अवधि के लिए 1.50 लाख तक का इलाज मिलेगा। क्योंकि सड़क हादसों की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील है। वहीं अब ये नई व्यवस्था घायलों के इलाज में मददगार साबित होगी।

इसके अलावा, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में ई-डीएआर यानी डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट तैयार होगी। यानी जिसमें एक आईडी से उपचार शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के लिए मरीज के पास आयुष्मान या किसी अन्य योजना का कार्ड होना आवश्यक नहीं है।

The post Uttarakhand News : राहत की खबर…,प्रदेश में नई व्यवस्था लागू, अब सड़क दुर्घटना में मिलेगा 1.50 लाख का तक कैशलेस इलाज… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-news-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0
Dengue Alert : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले को देख स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, पौड़ी में सबसे अधिक मामले… https://suprabhatuttarakhand.com/dengue-alert-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/ https://suprabhatuttarakhand.com/dengue-alert-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/#respond Thu, 19 Sep 2024 06:47:35 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/?p=4683 प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामले फिर से डरा रहे हैं। जहां अभी तक पांच जिलों में कुल 75 मामले…

The post Dengue Alert : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले को देख स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, पौड़ी में सबसे अधिक मामले… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामले फिर से डरा रहे हैं। जहां अभी तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं। जिसमें से पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर भी डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है।

बता दे कि आगामी नवंबर व दिसंबर तक डेंगू संक्रमण होने की आशंका ज्यादा रहती है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल से लेकर 17 सितंबर तक डेंगू के कुल 75 मामले ही आए हैं। जबकि ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हुई। लेकिन इस मरीज को पहले से कई तरह की बीमारी होने से विभाग मौत के कारणों की वास्तविकता के लिए डेथ ऑडिट करा रहा है।

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी नियमित रूप से मानीटरिंग करने के लिए कहा है। वहीं आगामी दो महीने तक डेंगू संक्रमण की बढ़ती संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की पौड़ी 59, देहरादून 09, हरिद्वार 03, नैनीताल 03, ऊधमसिंह नगर 01 संख्या सामने आई है।

The post Dengue Alert : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले को देख स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, पौड़ी में सबसे अधिक मामले… appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/dengue-alert-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/feed/ 0