विविध Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/misc/ Suprabhat Uttarakhand News Tue, 30 Jun 2026 04:28:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा सितारे https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ab/ Tue, 30 Jun 2026 04:28:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ab/ -उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति उत्तराखंड के युवा रचनात्मक प्रतिभा की धनी हैं।…

The post धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा सितारे appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति

उत्तराखंड के युवा रचनात्मक प्रतिभा की धनी हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। फिल्म जगत में शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सरकार उनके सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है: सीएम धामी 

देहारादून: उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने “फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे ( FTII) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है।

उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत “फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान है। इसके तहत पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी,एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत एवं सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बंशीधर तिवारी ने बताया कि इसी नीति के क्रम में ग्राम पोस्ट उखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी प्रवीण सेमवाल को एक वर्षीय स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुल 65,682 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। इसी तरह ग्राम, हरनी (मुंदोली) चमोली निवासी कविता को दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स के लिए कुल 1,27,619 रुपए और तल्लीताल, नैनीताल निवासी देवेश भट्ट को तीन वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए कुल 1,38,990 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। उक्त तीनों ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान पुणे से पढ़ाई पूरी की है।

 

The post धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा सितारे appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
जिलाधिकारी बंसल के जनता दरबार में उमड़ रही फरियादयों की भीड़, मौके पर हो रहा समाधान https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a6/ Mon, 20 Apr 2026 08:30:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a6/ -विधवा कनिष्का गर्ग का रू0 47230 हाउस टैक्स जिला प्रशासन ने करवाया जमा -गरीब गंगा राम की पुत्री के विवाह…

The post जिलाधिकारी बंसल के जनता दरबार में उमड़ रही फरियादयों की भीड़, मौके पर हो रहा समाधान appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-विधवा कनिष्का गर्ग का रू0 47230 हाउस टैक्स जिला प्रशासन ने करवाया जमा

-गरीब गंगा राम की पुत्री के विवाह के लिए 50 हजार मौके पर ही स्वीकृत

-66 वर्षीय विधवा बुजुर्ग नीलम का पानी का बिल सेटलमेंट उपरांत 12776 जिला प्रशासन ने करवाए जमा

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जन दर्शन/जनता दरबार का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, फीस माफी, आर्थिक सहायता, बिजली-पानी बिल माफी, राशन कार्ड, मुआवजा से संबंधित कुल 239 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसमें सबसे अधिक स्कूल फीस माफी को लेकर सामने आई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बुजुर्ग नीलम ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2020 में हो गई है तभी से उनकी आर्थिक स्थिति खराब है तथा मंदिर व भंडारों में भोजन कर अपना गुजर बसर कर रही है, उनका पानी का बिल रू0 18335 आया है जिसने माफ करने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए कि रू0 5579 धनराशि सेटलमेंट करते हुए शेष धन राशि 12776 का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा जल संस्थान को कर दिया जाएगा।

समाज कल्याण से संबंधित मामलों में देहरादून निवासी गंगा राम को पुत्री विवाह हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए गए। मालदेवता निवासी संध्या रमोला के पति के उपचार हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने के लिए प्रकरण अग्रसारित करने को कहा गया।

अजबपुर कलाम निवासी जरीना बानो के प्रकरण में, जिन्हें उनके पुत्र द्वारा घर से बेदखल कर दिया गया है, जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर करने के निर्देश दिए।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं विधवाओं के प्रकरणों में जिलाधिकारी ने विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टर्नर रोड निवासी विधवा हसीना, प्रेम नगर निवासी कविता एवं रजनी कश्यप, राजपुर निवासी पायल गोयल तथा चंदरनगर निवासी नसीन द्वारा पुत्रियों की स्कूल फीस माफी की मांग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आवश्यक पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा, जिसके पिता 50 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को भी प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत सहायता दिलाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच के उपरांत आवेदन प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए गए। ऋषिकेश निवासी धीरज सिंह रावत, जो विगत दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित हैं, की पुत्री की स्कूल फीस भी उक्त योजना के माध्यम से वहन करने के निर्देश दिए गए।

प्रेमनगर निवासी रजनी कश्यप, जिनके पति दुर्घटना के कारण दिव्यांग हो गए हैं, की पुत्री की फीस माफी हेतु भी प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

आतिशा खत्री, विधवा संतोषी नेगी तथा चंदरनगर निवासी सरिता की पुत्री की स्कूल फीस प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत वहन किए जाने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को समिति के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं कांवली रोड निवासी विधवा किरण धीमान की पुत्री की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत कराने तथा उनके पुत्र की स्कूल फीस माफी के लिए संबंधित विद्यालय (श्री गुरु राम राय स्कूल) प्रबंधन को जिला प्रशासन की ओर से अनुरोध पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सरिता के रोजगार संबंधी प्रकरण में जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

डांडीपुर निवासी विधवा मंजू देवी द्वारा सफेद राशन कार्ड बनाए जाने की मांग पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खुडबुड़ा निवासी अनु के राशन कार्ड ब्लॉक होने की समस्या पर उसे अनब्लॉक कराने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

शिवलोक कॉलोनी कावली रोड निवासी कनिष्का ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पति का निधन हो चुका है। अब तक उनके पिता ही उनका भरण-पोषण कर रहे थे, किंतु हाल ही में उनके पिता का भी दुर्घटना में घायल होने के कारण उपचार चल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। उन्होंने गृहकर (हाउस टैक्स) माफ करने की प्रार्थना पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को राइफल क्लब फंड से कनिष्का का गृहकर जमा कराने के निर्देश दिए।

अन्य प्रकरणों में वरिष्ठ नागरिक सूरज नाथ गौतम की एफआईआर दर्ज न किए जाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। धर्मपुर निवासी अंजू रानी की भूमि धोखाधड़ी के मामले में तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

लखवाड़ बांध प्रभावितों-चतर सिंह, लुदर सिंह, महिपाल सिंह एवं रोशनकृद्वारा मुआवजा न मिलने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में पहुंची फ्रीडम फाइटर समिति की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा लाल ने जिलाधिकारी सविन बंसल के संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से जिले में बुजुर्गों, पीड़ित नागरिकों तथा महिलाओं को त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे सतत् और प्रभावी कार्यों को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने जिलाधिकारी को संविधान के अनुच्छेद-21 पर आधारित एक पुस्तक भेंट कर उनके प्रयासों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी(वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रे राहुल आनंद, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

The post जिलाधिकारी बंसल के जनता दरबार में उमड़ रही फरियादयों की भीड़, मौके पर हो रहा समाधान appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
एक्शन में जिला प्रशासन: क्यूआरटी (QRT) ने लिया शिकायतों का संज्ञान, निर्माण और सफाई कार्यों की होगी सख्त निगरानी https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8d/ Sun, 08 Feb 2026 06:11:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8d/ देहरादून दिनांक08 फरवरी 2026। जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए…

The post एक्शन में जिला प्रशासन: क्यूआरटी (QRT) ने लिया शिकायतों का संज्ञान, निर्माण और सफाई कार्यों की होगी सख्त निगरानी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून दिनांक08 फरवरी 2026। जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

अपर तुनवाला प्रकरण के संबंध में घटना कैनाल रोड, अपर तुनवाला क्षेत्र की नहर की सफाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध न किए जाने एवं असुरक्षित स्थिति में कार्य किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्वनिर्मित सिंचाई नहर (कैनाल) के खुले भाग में गिर गए। यह नहर सिंचाई विभाग की पुरानी संरचना है, जो सड़क से लगभग डेढ़ फीट ऊंचाई पर पेवमेंट के रूप में स्थित है। नहर की नियमित सफाई के उद्देश्य से सिंचाई विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्लैब हटाए गए थे।

कोहरे की स्थिति के कारण बुजुर्ग व्यक्ति खुले स्लैब को देख नहीं पाए और नहर में गिर गए। प्रथम दृष्टया यह घटना सीवर निर्माण कार्य से संबंधित नहीं पाई गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्त कार्यवाही संस्थाओं एवं ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्यों के दौरान कटिंग की गई सड़कों अथवा कार्यस्थलों पर किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं/ठेकेदारों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किये जाएंगे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर अनदेखी स्वीकार्य नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार के निर्माण/सफाई कार्य के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

अवगत कराया गया है कि कैनाल रोड, अपर तुनवाला प्रकरण के संबंध में घटना कैनाल रोड, अपर तुनवाला क्षेत्र की है, जहां सीवर पाइपलाइन डाले जाने के उपरांत मार्ग के रेस्टोरेशन का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में उक्त स्थल पर रोड कटिंग से संबंधित कोई कार्य संचालित नहीं हो रहा है तथा सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

The post एक्शन में जिला प्रशासन: क्यूआरटी (QRT) ने लिया शिकायतों का संज्ञान, निर्माण और सफाई कार्यों की होगी सख्त निगरानी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर रोक: जनता के काम में देरी और दलाली रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d/ Sat, 07 Feb 2026 03:11:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d/ हल्द्वानी, 07 फ़रवरी। आरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी की। डीएम की कार्रवाई से विभागीय…

The post बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर रोक: जनता के काम में देरी और दलाली रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
हल्द्वानी, 07 फ़रवरी। आरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी की। डीएम की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ दलालों में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर से दलाल फरार हो गए। डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट व आईकार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता के साथ काम सुनिश्चित हो सके। इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत कई अन्य परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

The post बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर रोक: जनता के काम में देरी और दलाली रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
माणा गांव में शुरू हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी https://suprabhatuttarakhand.com/pushkar-kumbh-started-in-mana-village-devotees-of-south-india-take-a-dip-of-faith/ https://suprabhatuttarakhand.com/pushkar-kumbh-started-in-mana-village-devotees-of-south-india-take-a-dip-of-faith/#respond Thu, 15 May 2025 15:18:41 +0000 https://oneindianet.com/?p=42112 देहरादून। चमोली के सीमांत गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ पुष्कर कुंभ…

The post माणा गांव में शुरू हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। चमोली के सीमांत गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरु हो गया है। जिसे लेकर बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गाँव में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से यहां तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा गांव के केशव प्रयाग में आयोजित पुष्कर कुंभ को लेकर पैदल मार्ग का सुधारीकरण किया गया है। यहां पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुंभ के सुचारू संचालन के लिए जहां पैदल मार्ग पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं संगम तट पर एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन को पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि, चमोली जिले के सीमांत गांव माणा में 12 वर्षों के बाद पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक परंपरा के अनुसार जब 12 वर्षों में बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है, तो माणा गांव स्थित अलकनंदा और सरस्वती नदियों संगम पर स्थित केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में मुख्य रूप से दक्षिण भारत के वैष्णव मतावलम्बी प्रतिभाग करते हैं।
क्या है पुष्कर कुंभ का धार्मिक महत्वः हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माणा गांव के पास स्थित केशव प्रयाग में महर्षि वेदव्यास ने तपस्या करते हुए हिन्दू धर्म के पौराणिक ग्रंथ महाभारत की रचना की थी। यह भी कहा जाता है कि दक्षिण भारत के महान आचार्य रामानुजाचार्य और माधवाचार्य ने इसी स्थान पर माँ सरस्वती से ज्ञान प्राप्त किया था। जिसके चलते अपनी पौराणिक परंपराओं के संरक्षण के लिए बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव पहुंच कर केशव प्रयाग में स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि तीर्थ स्थल न केवल हमारी धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि ये देश की एकता और सांस्कृतिक एकजुटता के भी प्रतीक हैं। विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालु इन स्थलों पर एकत्र होकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हैं। इसी क्रम में माणा गांव में आयोजित पुष्कर कुंभ, उत्तर को दक्षिण से जोड़ रहा है।

The post माणा गांव में शुरू हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/pushkar-kumbh-started-in-mana-village-devotees-of-south-india-take-a-dip-of-faith/feed/ 0
भगवान विष्णु को समर्पित बधाणीताल झील का होगा कायाकल्प https://suprabhatuttarakhand.com/badhanital-lake-to-be-rejuvenated-dedicated-to-lord-vishnu/ https://suprabhatuttarakhand.com/badhanital-lake-to-be-rejuvenated-dedicated-to-lord-vishnu/#respond Thu, 15 May 2025 15:16:41 +0000 https://oneindianet.com/?p=42109 रुद्रप्रयाग,। विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल में एक बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 3.36…

The post भगवान विष्णु को समर्पित बधाणीताल झील का होगा कायाकल्प appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
रुद्रप्रयाग,। विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल में एक बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 3.36 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आभार व्यक्त किया।
बता दें कि 14 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाणीताल पर्यटन एवं विकास मेले में आकर बधाणीताल को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग के साथ मिलकर बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास का खाका तैयार किया और डीपीआर तैयार कर शासन में स्वीकृति के लिए भेजी। शासन स्तर से बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 3.36 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 134.60 लाख जारी किए गए। बधाणीताल के सौंदर्यीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बधाणीताल जिले का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। लम्बे समय से इसके सौंदर्यीकरण की मांग थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की इस मांग को पूरा किया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। बधाणीताल एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र के स्थानीय लोगों को बड़ा रोजगार का साधन बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की बरसीर-बधाणीताल के लिए 26 करोड़ की लागत से डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पर्यटकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

The post भगवान विष्णु को समर्पित बधाणीताल झील का होगा कायाकल्प appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/badhanital-lake-to-be-rejuvenated-dedicated-to-lord-vishnu/feed/ 0
उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दर्ज, जिनमें 2583 बलात्कार के मामले https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-registers-3044-cases-of-crimes-against-women-in-three-years-including-2583-cases-of-rape/ https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-registers-3044-cases-of-crimes-against-women-in-three-years-including-2583-cases-of-rape/#respond Thu, 15 May 2025 15:14:13 +0000 https://oneindianet.com/?p=42105 देहरादून। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर निरंतर आंदोलनों और प्रयासों के बावजूद राज्य में गंभीर महिला अपराधों के आंकड़े…

The post उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दर्ज, जिनमें 2583 बलात्कार के मामले appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर निरंतर आंदोलनों और प्रयासों के बावजूद राज्य में गंभीर महिला अपराधों के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2022 से 2024 के बीच उत्तराखंड में कुल 3044 गंभीर महिला अपराध दर्ज किए गए, जिनमें 2583 बलात्कार, 327 महिला अपहरण और 134 दहेज हत्या शामिल हैं। हालांकि वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में महिला अपराधों में 5प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो मामूली राहत की बात है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से आरटीआई के तहत प्राप्त हुई है। पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने पत्र संख्या 586/2024 के माध्यम से वर्ष 2022, 2023 और 2024 के गंभीर महिला अपराधों का तुलनात्मक विवरण साझा किया है।
महिला अधिकारों के लिए सक्रिय संगठनों का कहना है कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उत्तराखंड जैसे शांत समझे जाने वाले राज्य में भी महिला सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। वे चाहते हैं कि सरकार और पुलिस मिलकर संवेदनशील जिलों में महिला सुरक्षा पर विशेष योजना बनाकर काम करें। उत्तराखंड में तीन वर्षों के दौरान बलात्कार, महिला अपहरण और दहेज हत्या जैसे अपराधों की बड़ी संख्या यह स्पष्ट करती है कि महिला सुरक्षा को लेकर ठोस रणनीति और प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है। हालांकि, अपराधों में आशिक गिरावट राहत देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर जागरूकता और कानून के सख्त पालन की सख्त दरकार है।

The post उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दर्ज, जिनमें 2583 बलात्कार के मामले appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/uttarakhand-registers-3044-cases-of-crimes-against-women-in-three-years-including-2583-cases-of-rape/feed/ 0
बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’ः डॉ. धन सिंह रावत   https://suprabhatuttarakhand.com/magic-pitara-to-develop-learning-tendency-in-children-dr-dhan-singh-rawat/ https://suprabhatuttarakhand.com/magic-pitara-to-develop-learning-tendency-in-children-dr-dhan-singh-rawat/#respond Thu, 15 May 2025 15:11:35 +0000 https://oneindianet.com/?p=42101 देहरादून/पौड़ी। प्रदेशभर के प्राथमिक विद्यालयों में ‘जादुई पिटारे’ के माध्यम से बच्चों में सीखने की समझ विकसित की जायेगी। इस…

The post बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’ः डॉ. धन सिंह रावत   appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून/पौड़ी। प्रदेशभर के प्राथमिक विद्यालयों में ‘जादुई पिटारे’ के माध्यम से बच्चों में सीखने की समझ विकसित की जायेगी। इस पिटारे में बच्चों के लिये खिलौने, कठपुतलियां, दिलचस्प कहानियां उपलब्ध कराई गई है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा इस खेल आधारित शिक्षण सामग्री को 3 से 8 आयु वर्ष के बच्चों के लिये तैयार किया गया है। इस जादुई पिटारे को प्रदेशभर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध कराया जायेगा। प्रथम चरण में पौड़ी और पिथौरागढ़ जनपद के दो हजार से अधिक विद्यालयों में जादुई पिटारा उपलब्ध करा दिया गया है। जबकि शेष 11 जनपदों में जादुई पिटारा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने विद्यानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाबौं के ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा विकसित खेल आधारित अधिगम सामग्री ‘जादुई पिटारा’ वितरित किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी स्तर को मजबूत करने के लिये राज्य सरकार शिक्षा से संबंधित विभिन्न नवीन तकनीकों को प्रदेश में लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के अनुरूप एनसीईआरटी द्वारा विकसित नया स्टडी मटेरियल ‘जादुई पिटारा’ को प्रदेशभर के प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत प्रथम चरण में पौड़ी और पिथौरागढ़ जनपद के 2327 प्राथमिक विद्यालयों में जादुई पिटारे वितरित किये जा चुके है। जिसमें पौड़ी जनपद में 1354 प्राथमिक विद्यालय जबकि पिथौरागढ़ जनपद में 973 विद्यालय शामिल हैं। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि द्वितीय चरण में शेष 11 जनपदों के 8939 प्राथमिक विद्यालयों में जादुई पिटारा वितरित किया जायेगा। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 1248, बागेश्वर 561, चमोली 919, चम्पावत 477, देहरादून 881, हरिद्वार 666, नैनीताल 937, रूद्रप्रयाग 521, टिहरी 1265, ऊधमसिंह नगर 778 तथा उत्तरकाशी जनपद के 686 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जादुई पिटारा प्रथमिक स्तर पर 3 से 8 वर्ष के बच्चों पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी, सीखने की ललक, चिंतन कौशल, गणित और भावनात्मक कल्याण को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इस पिटारे में बच्चों के लिये खिलौने, पहेलियां, दिलचस्प कहानियां उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा खेल, चित्रकला, नृत्य व संगीता पर आधारित शिक्षा भी जादुई पिटारा में शामिल हैं।

The post बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’ः डॉ. धन सिंह रावत   appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/magic-pitara-to-develop-learning-tendency-in-children-dr-dhan-singh-rawat/feed/ 0
चारधाम यात्रा 2025 के पहले दो सप्ताह में 2024 की तुलना में 31 प्रतिशत की गिरावट https://suprabhatuttarakhand.com/chardham-yatra-2025-drops-by-31-percent-compared-to-2024-in-the-first-two-weeks/ https://suprabhatuttarakhand.com/chardham-yatra-2025-drops-by-31-percent-compared-to-2024-in-the-first-two-weeks/#respond Thu, 15 May 2025 15:09:06 +0000 https://oneindianet.com/?p=42099 देहरादून। चार धाम यात्रा 2025 के पहले दो सप्ताह में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में काफी…

The post चारधाम यात्रा 2025 के पहले दो सप्ताह में 2024 की तुलना में 31 प्रतिशत की गिरावट appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। चार धाम यात्रा 2025 के पहले दो सप्ताह में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में काफी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून स्थित उत्त्तराखंड के पर्यारवण और क्लाइमेट के मुद्दों की डाटा बेस्ड एडवोकेसी पर काम करने वाली संस्था, सोशल डेवलेपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) फाउंडेशन के विश्लेषण के अनुसार, 30 अप्रैल से 13 मई के बीच कुल 6,62,446 श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री पहुंचे। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि 10 मई से 23 मई 2024 में 9,61,302 श्रद्धालु यात्रा पर आए थे। यह 2,98,856 यानी लगभग तीन लाख की गिरावट दर्शाता है, जो कुल मिलाकर 31 प्रतिशत की कमी है। एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा कि इस गिरावट को  मौजूदा भारत-पाक तनाव के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। पिछले कुछ हफ्तों में सीमा पर हुई सैन्य हलचल और संघर्षों ने आम जनता की मानसिकता और यात्रा के आत्मविश्वास पर असर डाला है। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। चार धाम यात्रा का स्वरूप अंतर-राज्यीय आवाजाही और सामूहिक यात्रा पर आधारित होता है, जिससे यह असर सीधा पड़ा है।
यात्रा की धीमी शुरुआत के बावजूद, एसडीसी फाउंडेशन को आने वाले दिनों में यात्रियों की स्वत यात्राओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। “पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार, यात्रा आमतौर पर मई के दूसरे पखवाड़े और जून के पहले पखवाड़े में चरम पर होती है। यदि सुरक्षा की स्थिति स्थिर होती है, तो इस महीने के उत्तरार्ध में यात्रियों की संख्या में उछाल आने की पूरी संभावना है,” उन्होंने कहा। यात्रा के संभावित उछाल के बावजूद अनूप नौटियाल ने चेताया कि कम संख्या का यह चरण उत्तराखंड सरकार के लिए बेहद बड़ी चिंता का विषय होना चाहिए और युद्ध स्तर पर सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा भारत-पाक तनाव के बाद उठाए गए कदमों का उदाहरण देते हुए कहा, “उन्होंने तुरंत सुविधाएं बढ़ाईं और विश्वास बहाली हेतु प्रभावशाली संवाद किया। उत्तराखंड में भी ऐसे ही सक्रिय और निर्णायक प्रयास की आवश्यकता है।
एसडीसी फाउंडेशन ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह तत्काल जिलेवार प्रशासन, मंदिर समितियों, होटल व्यवसायियों, घोड़ा-खच्चर ऑपरेटरों, यात्रा एजेंसियों, व्यापार मंडलों और स्थानीय समुदायों के साथ बैठकें बुलाए ताकि तीर्थयात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।
चार धाम यात्रा जैसे सीजनल यात्री रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्रो-एक्टिव प्लानिंग की मांग करते हैं। इस यात्रा पर हजारों परिवारों और व्यवसायों की रोज़ी-रोटी और जीविका निर्भर करती है। इसलिए पहले दो हफ्तों में तीन लाख श्रद्धालुओं की भारी गिरावट को देखते हुए कुछ त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि उन्होंने 2024 में ‘उत्तराखंड चार धाम यात्रारू डाटा इनसाइट्स, चौलेंजेस और ऑपर्च्युनिटीज’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसे उस समय मुख्य सचिव को सौंपा गया था। “उस रिपोर्ट में हमने कैरींग कैपेसिटी, भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण सुरक्षा और रियल-टाइम कम्युनिकेशन के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश सुझाए थे। दुर्भाग्यवश, इनमें से कई सिफारिशों पर अब तक अमल नहीं हुआ है,” अनूप नौटियाल ने कहा।

The post चारधाम यात्रा 2025 के पहले दो सप्ताह में 2024 की तुलना में 31 प्रतिशत की गिरावट appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/chardham-yatra-2025-drops-by-31-percent-compared-to-2024-in-the-first-two-weeks/feed/ 0
कैंची धाम बाईपास के लिये वन भूमि प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति https://suprabhatuttarakhand.com/forest-land-proposal-for-kanchi-dham-bypass-gets-in-principle-approval/ https://suprabhatuttarakhand.com/forest-land-proposal-for-kanchi-dham-bypass-gets-in-principle-approval/#respond Thu, 15 May 2025 15:06:00 +0000 https://oneindianet.com/?p=42096 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैंची धाम के आस पास एन० एच० 109 ई० में वाहनों के अत्यधिक दवाव…

The post कैंची धाम बाईपास के लिये वन भूमि प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैंची धाम के आस पास एन० एच० 109 ई० में वाहनों के अत्यधिक दवाव व जाम के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु वर्ष 2023 में कैंची बाईपास मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की गयी थी। 19 की.मी. लम्बे कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग में शिप्रा नदी पर एक सेतु का भी निर्माण किया जाना है, जिसके प्रथम 8 किमी के निर्माण/चौड़ीकरण डामरीकरण हेतु रु 1214.71 लाख की धनराशि भी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करायी गयी है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अवशेष 11.00 किमी0 मोटर मार्ग में वन भूमि आने के कारण वन भूमि प्रस्ताव ऑनलाइन गठित कर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार को वन भूमि हस्तान्तरण हेतु प्रेषित किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विशेष प्रयासों से गुरुवार को हुई आरईसी की बैठक मे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन भूमि हस्तान्तरण की सहमति प्रदान कर दी गयी है। शीघ्र ही मार्ग निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। कैंची धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत यातायात की सुगमता के लिये मुख्यमंत्री द्वारा यहां बाईपास निर्माण की घोषणा की गई थी साथ ही वन भूमि हस्तान्तरण की स्वीकृति के लिये पिछले सप्ताह केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भेट कर इनकी स्वीकृति का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम बाईपास के लिए वन भूमि प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद उक्त सड़क का तेजी से निर्माण किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों एवं पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी साथ ही कैंची धाम और भवाली के पास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

The post कैंची धाम बाईपास के लिये वन भूमि प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/forest-land-proposal-for-kanchi-dham-bypass-gets-in-principle-approval/feed/ 0