राजनीति Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/politics-2/ Suprabhat Uttarakhand News Mon, 30 Mar 2026 04:49:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8/ Mon, 30 Mar 2026 04:49:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8/ देहरादून। चुनावी साल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लगी है। सूत्रों…

The post कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। चुनावी साल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लगी है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जन मुद्दों को लेकर मंथन हुआ।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो चुनाव के दृष्टिगत राज्य को आठ जोन में बांटकर शीर्ष नेताओं को एककृएक जोन की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश में लगभग 12 हजार बीएलए की नियुत्ति के संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुटीय मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करने की सलाह दी और कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर जनता के बीच जाना होगा। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों की नीतियों और विफलताओं को जनकृजन तक पहुंचाने एवं जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर, सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी चुनाव के लिए ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

The post कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8/ Sat, 28 Mar 2026 05:30:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8/ देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक धमाका हो गया। प्रदेश भाजपा के  कई बड़े नेता  कांग्रेस में शामिल…

The post उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक धमाका हो गया। प्रदेश भाजपा के  कई बड़े नेता  कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक पूर्व मेयर और ब्लॉक प्रमुख शामिल हैं। इससे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा को गहरा झटका लगा है। इसके बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के कई और बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।
शनिवार का दिन उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद खास रहा है, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा  के 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। खास बात है कि कांग्रेस में शामिल होने वाले यह नेता  उत्तराखंड की 6 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से जुड़े हैं। इन 6 नेताओं और 6 विधानसभा सीटों में गढ़वाल मंडल से तीन तो कुमाऊं मंडल से भी तीन सीटें शामिल हैं। गढ़वाल मंडल से उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इनमें कुछ भाजपा से हैं तो कुछ निर्दलीय हैं। उधर कुमाऊं मंडल के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।  दिलचस्प बात ये है कि इन नेताओं की ज्वाइनिंग दिल्ली में हुई। दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस ने एक नया ट्रेंड सेट किया है। जब अंकिता भंडारी मामले पर कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी तो तब भी उन्होंने स्थान दिल्ली चुना था। अब जब उत्तराखंड के 6 बड़े नेताओं के कांग्रेस ज्वाइन की तो तब भी ये कार्यक्रम दिल्ली में ही हुआ। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे।
इस मामले में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब इन 6 विधानसभा सीटों से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की तो अब उनके साथ जुड़े लोग भी कांग्रेस में आएंगे। ऐसे में राज्य के 6 बड़े नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग निश्चित रूप से उत्तराखण्ड भाजपा के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि भाजपा भी पलटवार के लिए जानी जाती है और आने वाले दिनों में वो इससे भी बड़ी ज्वाइनिंग करके हिसाब बराबर कर सकते हैं।

The post उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%82/ Sun, 22 Mar 2026 07:08:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%82/ देहरादून। उत्तराखंड की राजनीतिक अस्थिरता लंबे समय से देखी जा रही थी और यह अस्थिरता एक अजीब परंपरा का रूप…

The post मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीतिक अस्थिरता लंबे समय से देखी जा रही थी और यह अस्थिरता एक अजीब परंपरा का रूप ले चुकी थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार के समय राजनीतिक अस्थिरता की परंपरा रही है। लेकिन वर्तमान में फिलहाल इस पर विराम लग गया है ऐसा राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है।
बता दें कि लंबे समय से भाजपा के शासनकाल में नेतृत्व परिवर्तन की परंपरा रही है। अभी तक प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार रही तब-तब सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था और यह परंपरा जैसी बन गई थी। लेकिन वर्तमान में भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है का संदेश आमजन तक जा चुका था। ऐसे में भाजपा हाईकमान को उचित फैसला तो लेना ही था। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो भाजपा में उपजे असंतोष का ही परिणाम है कि प्रदेश सरकार को अंतिम वर्ष में मंत्री पद बांटने पडे़।
माना जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर प्रदेश में चार सालों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में चल रही तमाम अटकलों पर लगाम लगने का संदेश भी दिया है। ज्ञात हो कि धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। वही दूसरी ओर जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होगा दिख नहीं रहा है। अगर ऐसा होता तो चुनावी साल में मंत्रीमंडल विस्तार नहीं होता।
सूत्रों की माने तो भाजपा हाईकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार कर राजनीतिक संदेश दिया है कि भाजपा में सब ठीक है। फैसले ने एक और संकेत साफ कर दिया है भाजपा अब उत्तराखंड में नेतृत्व को लेकर किसी प्रयोग के मूड में नहीं है। धामी केवल वर्तमान के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति के केंद्र बिंदु बन चुके हैं। इसके साथ ही धामी की छवि को ‘स्थायी नेतृत्व’ है का संदेश दिया है।

The post मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग, https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ Sun, 22 Mar 2026 07:03:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ देहरादून। धामी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच…

The post धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग, appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। धामी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे. इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है। जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है। सुबोध उनियाल को भी स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

खजान दास को मिला ये कार्यभार और विभाग

समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा

मदन कौशिक को मिला ये कार्यभार और विभाग

भरत सिंह चैधरी को मिला ये कार्यभार और विभाग

ग्राम्य विकास
लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम

प्रदीप बत्रा को मिला ये कार्यभार और विभाग

पंचायती राज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनगर्ठन एवं जनगणना

राम सिंह कैड़ा को मिला ये कार्यभार और विभाग

परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी
सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रोद्योगिकी

शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन

The post धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग, appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%a4/ Tue, 17 Mar 2026 02:26:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%a4/ देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन के कारण…

The post उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन के कारण उत्तराखण्ड राज्य के गठन के सपने अब तक चकनाचूर होते रहे है। राज्य गठन के पच्चीस साल बाद भी रोजगार के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन चरम पर है। पहाड़ी जनपदों में घोस्ट विलेजों के संख्या लगातार बढ़ रही है। किन्तु यहां आई अब तक की सरकारों ने इस ज्वलंत मुद्दे पर भी अब तक राजनैतिक रोटियां सेकने का काम किया है। उन्हांेने कहा कि राज्य गठन के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने के कारण प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।
विशाल ठाकुर ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का लक्ष्य उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग, पर्यटन आधारित रोजगार, कृषि एवं जड़ी-बूटी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाना है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए भी उनकी पार्टी संकल्परत है। जिससे कि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखण्ड राज्य गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी।
मंगलवार को यहां बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा के प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि लोजपा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड अपने उम्मीदवार उतारने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। उनकी पार्टी उत्तराखण्ड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चल रहे जन आंदोलनों को भी अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को मानते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने पार्टी की कोर कमेटी की घोषणा की। जिसमें प्रदेश एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शहीद कादरी,नजीर साब्ररी प्रदेश सचिव कुमाउ मंडल अध्यक्ष शिवांश चौधरी, प्रदेश महासचिव मोनिका अष्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता दिलीप प्रधान,जॉय अर्नाल्ड,के पी सिंह,गौतम कुमार, जिला अध्यक्ष देहरादून, राजेश पंवार, गौतम कुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार पौड़ी जिलाअध्यक्ष विजय ध्यानी,जिलाअध्यक्ष उधमसिंह नगर सुरेंद्र चौहान सहित दर्ज़ेनो कार्यकर्ता मौजूद रहे !

The post उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
सत्र की आवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/ Mon, 09 Mar 2026 05:19:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/ गैरसैंण। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सोमवार से शुरू हुए बजट में सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इसके साथ ही…

The post सत्र की आवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
गैरसैंण। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सोमवार से शुरू हुए बजट में सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इसके साथ ही सत्र की अवधि को बढ़ाने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने  प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी, हरीश धामी, प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी और अनुपमा रावत ने  सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार ने पहले से ही बजट सत्र की अवधि तय कर दी है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सामान्य तौर पर विधानसभा सत्र के एजेंडे और अवधि को लेकर सभी पक्षों से चर्चा की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और विकास जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार सत्र को छोटा रखकर इन मुद्दों से बचने की कोशिश कर रही है। विपक्ष का कहना है कि प्रश्नकाल के दौरान जनता से जुड़े कई अहम सवाल उठाए जाने थे, लेकिन सत्र की सीमित अवधि के कारण उन पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाएगी। कांग्रेस विधायकों ने इसे सरकार की विफलता करार देते हुए कहा कि यदि सरकार के पास काम और एजेंडा होता तो सत्र को लंबा चलाने से परहेज नहीं किया जाता। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार बच कर भागने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। ऐसे में बजट सत्र की शुरुआत से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

The post सत्र की आवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
यूकेडी ने भराड़ीसैण में किया उग्र प्रदर्शन,कई गिरफ्तार https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95/ Mon, 09 Mar 2026 05:12:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95/ गैरसैंण। भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के बीच विधानसभा के बाहर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने प्रदेश के कई ज्वलंत…

The post यूकेडी ने भराड़ीसैण में किया उग्र प्रदर्शन,कई गिरफ्तार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
गैरसैंण। भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के बीच विधानसभा के बाहर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। विधानसभा की ओर बढ रहे यूकेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। आखिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग करना पड़ा।
गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने, पहाड़ों से बढ़ते पलायन को रोकने, जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को रोकने और शिक्षा, स्वास्थ्य की सेवाओं को सुदृढ करने की मांग को लेकर भराड़ीसैण विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए भराड़ीसैंण कूच के दौरान तीन बैरियर तोड़ डाले। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं रुके, इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विधानसभा कूच के लिए आगे बढ़े, जिन्हें बमुश्किल पुलिस द्वारा भराड़ीसैंण विधानसभा से 1 किलोमीटर आगे रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच की जिद पर अड़े रहे। जिन्हें मनाने में पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन चलाए जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई और पुलिस व प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई।
इस दौरान यूकेडी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि, ये हमारी संवैधानिक मांग है। गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर 42 लोगों ने शहादत दी। तब जाकर इस राज्य का निर्माण हो पाया था। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि, आज राजधानी छीन के लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि उनका सवाल उन विधायकों से भी है जो जीतते पहाड़ से और जीतने के बाद देहरादून और हल्द्वानी बस जाते हैं। आज भाजपा, कांग्रेस ने नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं और पहाड़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। इस राज्य के बनने के बाद आज नेता मौज काट रहे हैं। आज पहाड़ का आदमी स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में और जंगली जानवरों के हमलों से दम तोड़ रहा है। वहीं भारी प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी आशीष नेगी समेत सैकड़ों यूकेडी कर्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आशीष नेगी और कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस जंगलचट्टी अस्थायी जेल ले गइ। जबकि कुछ कर्यकर्ताओं को मेहलचोरी अस्थायी जेल ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच जोर आजमाइश देखने को भी मिली।

The post यूकेडी ने भराड़ीसैण में किया उग्र प्रदर्शन,कई गिरफ्तार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंड़े दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4/ Sat, 07 Mar 2026 05:20:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4/ हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यों में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय…

The post केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंड़े दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यों में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जिला महानगर कांग्रेस कमेटी न विरोध प्रदर्शन कर काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तुलसी चौक पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देश की संप्रभुता पर अमेरिका द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार क्यों चुप हैं, आखिर कब तक भारत को अमेरिका चलाने का काम करेगा? अमित शाह को इस बात को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहाकि अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीआईपी की गिरफ्तारी कब तक होगी तथा उनकी पार्टी की सरकार द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान क्यों किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया गया है। प्राइवेट कर्मचारियों को प्रताडित कर जबरन रैली में लाया गया है, जबकि आमजन ने रैली से दूरी बनायी है। वरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों को भीड़ एकत्रित करने में लगाया गया है, जिससे साफ है उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

The post केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंड़े दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
भाजपा-कांग्रेस में खलबलीः सोशल मीडिया पर छाई, ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%80/ Fri, 27 Feb 2026 06:07:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%80/ डांस पार्टी वाले गणेश गोदियाल के आरोप पर भड़के महेंद्र भट्ट देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों सबसे ज्यादा ‘मुंबई वाली…

The post भाजपा-कांग्रेस में खलबलीः सोशल मीडिया पर छाई, ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
डांस पार्टी वाले गणेश गोदियाल के आरोप पर भड़के महेंद्र भट्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों सबसे ज्यादा ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ की चर्चा है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर इस खबर की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। फेसबुक, एक्स, यूटयूब से लेकर अन्य सभी सोशल मीडिया पर इसी पार्टी का जिक्र हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और कंुवर प्रणव के वीडियो वायरल हो रहे हैं और प्रश्नों की बौछारें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर हो रही है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल तो आधिकारिक तौर पर अभी बजा नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा जहां प्रदेश में हिंदू सम्मेलनों के जरिए गांव-गांव, गली-गली,मोहल्ला, बाजार और शहरों को भाजपा मय बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश सरकार की नीतियों के बल पर सरकार और भाजपा को घेरने में लग गई है। भाजपा और कांग्रेस में ‘जंग’ तेज हो गई है।
हाल ही में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह  ने ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ को लेकर प्रदेश की राजनीति में जो ‘भूचाल’ ला रखा है वह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुंवर प्रणव ने कांग्रेस के जिन नेताओं का नाम लिया उन सभी ने अपनी प्रतिक्रिया ‘मुंबई वाली पार्टी’ को लेकर दे दी है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुंबई बार डांस पार्टी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान को सफेद झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही गणेश गोदियाल की खुद की पोल खुली, तो गोदियाल को धर्मराज युधिष्ठर याद आ गये और झूठ का चोला ओढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे व्यक्तिगत और विद्वेष की राजनीति का परिणाम बताया है। भट्ट ने कहा कि खुद आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष उनको अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बता भी रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लंबे समय से जनता द्वारा ठुकराए जाने वाले और नकारात्मक राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता इन दिनों पूरी फुर्सत से हैं। इसलिए वे व्यक्तिगत राजनीति की पराकाष्ठा पार करते हुए एक दूसरे को ठिकाने लगाने के लिए चरित्र हनन जैसे आरोपों से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। मुंबई डांस पार्टी विवाद की असल जड़ भी उनकी यही आपसी टकराहट है।
बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का हाल में एक विवाह समारोह में डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। उसके बाद आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हुआ और यह भाजपा-कांग्रेस तक पहुंच गया। मामले में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का नाम सामने आया। इस पर हरक सिंह रावत और गणेश गोदियाल में अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपना पक्ष रखा, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की तो राजनीति के विशेषज्ञ महेंद्र की ‘चुप्पी’ को कई अर्थों में ले रहे है। ले भी क्यों नहीं क्योंकि यह चुनावी साल है और सभी को कुछ न कुछ मसाला चाहिए।

The post भाजपा-कांग्रेस में खलबलीः सोशल मीडिया पर छाई, ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
दोनों मंडलों को जोड़ती कर्णप्रयाग विधानसभा सीट, किस प्रत्याशी पर खेलेगी कांग्रेस दांव https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ Thu, 26 Feb 2026 06:30:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ देहरादून: विधान सभा चुनाव 2027 का बिगुल प्रदेश मे किसी भी वक्त बज सकता  है। जिसे देखते हुए तमाम राजनैतिक…

The post दोनों मंडलों को जोड़ती कर्णप्रयाग विधानसभा सीट, किस प्रत्याशी पर खेलेगी कांग्रेस दांव appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून: विधान सभा चुनाव 2027 का बिगुल प्रदेश मे किसी भी वक्त बज सकता  है। जिसे देखते हुए तमाम राजनैतिक दल अपनी तैयारियों के साथ धरातल पर उतरते नजर आने लगे हैं। एक तरफ क्षेत्रीय दलों के बीच आपसी गठबंधन की सुगबुगाहट दिख रही है तो वहीं यूकेडी जिसे क्षेत्रीय दलों मे सबसे पुराना दल माना जाता है, अभी तक अपनी अलग ताल ठोकता नजर आ रहा है। यूकेडी का कहना है कि जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से हताश और निराश है। जिसके चलते इस बार इसका लाभ यूकेडी को मिलेगा और जनता उसे ही प्रदेश की कमान सौंपेगी।

लेकिन इन सबके बीच यह भी स्वीकार करना होगा कि राज्य गठन से लेकर अब तक दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और काँग्रेस ही सत्ता पर काबिज होते रहे हैं । इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला इन दोनों दलों के बीच ही होगा यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है ।

पिछले दस वर्षो से सत्ता पर काबिज भाजपा के शासन में कई ऐसे प्रदेश में ज्वलंत मुद्दे उठे जिसने सत्तारूढ दल की छवि को धूमिल करने का काम किया। जिसके चलते उत्तराखण्ड की सत्तारूढ भाजपा विपक्ष के निशाने पर रही है। आगामी चुनाव को नजदीक पाकर वर्तमान मे विपक्ष सरकार पर पूरी तरह से हमलवार दिखाई दे रहा है। किन्तु भाजपा इन मामलों में खामोश है। जिससे पूरे विपक्ष के साथ प्रदेश की मुख्य विपक्षी कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है।

अब देखना यह होगा कि विपक्ष, मुख्यत: कांग्रेस, प्रदेश सरकार के खिलाफ मुद्दों की संजीवनी को कैसे भुनाती है। कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन ही तय करेगा कि 2027 में सत्ता पर काबिज होने के लिए संजीवनी का किस तरह इस्तेमाल करना है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो कई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का चयन भी कांग्रेस की करारी हार का कारण बना। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस इस बार पारदर्शी तरीके से प्रत्याशियों के चयन को लेकर क्या रणनीति बनाती है। कहीं ऐसा तो नही कि इस चुनाव में भी पूर्व की भांति स्लीपर सैल प्रत्याशियों के चयन में घोटाला करें और कांग्रेस आलाकमान फिर हाथ मलते रह जाए।

70 विधानसभाओं में हम गढ़वाल मंडल और कुमाऊ मंडल की अलग अलग विधानसभाओं में जहां पूर्व प्रत्याशी टिकट मिलने की आस लगाए बैठे हैं वहीं नए प्रत्याशी भी दावेदारी ठोक रहे हैं। गढ़वाल मंडल और कुमाऊ मंडल को जोड़ती कर्णप्रयाण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस किस पर दांव खेल सकती है। यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। किन्तु कर्णप्रयाण विधानसभा क्षेत्र से संभावित दावेदारों में चार नाम उभरकर सामने आ रहे है। जिनमें से किसी एक पर कांग्रेस दांव खेल सकती है।

इस सीट पर पहले पायदान पर दावेदारी करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भंडारी जो एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकें है। साथ ही यूथ कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष है। भंडारी पहले प्रत्याशी होंगे जो गैरसैंण ब्लाक के मूल निवासी है। माना जाता है कि उनकी पकड़ पार्टी आलाकमान तक है। वहीं ये राहुल गांधी के करीबियों में माने जाते हैं।

दावेदारों के दुसरे पायदान पर संदीप नेगी का नाम सामने आ रहा है। जो पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। संदीप की गौचर नगर पालिका चुनाव जीतने मे भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इसके साथ ही उनकी युवाओं में अच्छी पकड है। ये पूर्व काबीन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी माने जाते है।

तीसरा नाम पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे मुकेश नेगी का है। जिन्हे भाजपा प्रत्याशी के हाथों करा हार मिली थी। इस सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर से हारी थी। यदि यह कहा जाए कि बंद मुट्ठी तो पूर्व में खुल चुकी है। तो कोई अतिशियोक्ति न होगी। या यह कहा जाए कि आला नेताओं में इनकी स्वीकार्यता दिख नही रही है।

इसी फेहरिश्त में चौथा नाम ब्राहमण चेहरे के रूप मे हरिकृष्ण भट्ट का आता है। जोकि समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते है। साथ ही ये उत्तराखण्ड कांग्रेस संगठन के प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता जैसे महत्पूर्ण पदों का दायित्व संभाल चुके है। हरिकृष्ण भट्ट प्रदेश सरकार की गलत नितियों के खिलाफ हमेशा आक्रामक दिखाई दिए। साथ ही आम जनता के बीच इनकी अच्छी पकड मानी जाती है। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चलते है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाते है। इसके अलावा हरिकृष्ण आर्थिक रूप से संपन्न होने के चलते चुनाव लड़ने में सक्षम माने जा रहे है। और यह भी महत्वपूर्ण बिन्दु माना जा रहा है कि इस सीट पर अब तक ब्राह्मण प्रत्याशी को ही जीत मिली है, इस लिहाज से भी भट्ट कि दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।

The post दोनों मंडलों को जोड़ती कर्णप्रयाग विधानसभा सीट, किस प्रत्याशी पर खेलेगी कांग्रेस दांव appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>