खेल Archives - Suprabhat Uttarakhand https://suprabhatuttarakhand.com/category/sports/ Suprabhat Uttarakhand News Fri, 13 Feb 2026 03:49:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 देवप्रयाग के पास पैराफिट तोड़कर गंगा में गिरा ट्रक, लापता अमन और अयान की तलाश तेज https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9f/ Fri, 13 Feb 2026 03:49:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9f/ नई दिल्ली, 13 फ़रवरी। जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व कप से…

The post देवप्रयाग के पास पैराफिट तोड़कर गंगा में गिरा ट्रक, लापता अमन और अयान की तलाश तेज appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
नई दिल्ली, 13 फ़रवरी। जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकन्दर रजा ने शुक्रवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की। 40 वर्षीय टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी। वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने विकेट के पीछे तीन कैच भी लपके थे। जिम्बाब्वे टीम ने फिलहाल टेलर के स्थान पर किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। हालांकि टीम के टूर्नामेंट में कम से कम दो और मैच बाकी हैं, ऐसे में जल्द ही नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में तादिवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि ऑलराउंडर टोनी मुन्योंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टीम प्रबंधन को पहले से आशंका थी कि टेलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें जोखिम में डालने के बजाय शेष मुकाबलों के लिए फिट रखने का फैसला किया गया। ब्रेंडन टेलर ने जुलाई 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के कारण साढ़े तीन साल का प्रतिबंध झेला था, जो 25 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ। वापसी के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। कमबैक के बाद उन्होंने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें कुल 282 रन बनाए। सितंबर 2025 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर में बोत्सवाना के खिलाफ 123 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। अब टेलर के बाहर होने से जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है, खासकर ऐसे समय में जब टीम को टूर्नामेंट के अहम मुकाबले खेलने हैं।

The post देवप्रयाग के पास पैराफिट तोड़कर गंगा में गिरा ट्रक, लापता अमन और अयान की तलाश तेज appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
एनएचआईडीसीएल के 11वें स्थापना दिवस पर खेल और विकास का संगम: देहरादून में क्रिकेट का महासंग्राम https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-11%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be/ Sun, 12 Oct 2025 07:01:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-11%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be/ देहरादून:  राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के 11 वें स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय…

The post एनएचआईडीसीएल के 11वें स्थापना दिवस पर खेल और विकास का संगम: देहरादून में क्रिकेट का महासंग्राम appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
देहरादून:  राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के 11 वें स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का जोरदार आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और निर्माण एजेंसियों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। देहरादून में माजरा में स्थित एस्रो ू टर्फ ग्राउंड में आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तराखंड शासन में सचिव लोनिवि डॉ पंकज कुमार पांडेय ने किया। डॉ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह खिलाड़ी मैदान में एक टीम की तरह खेलते हैं, उसी टीम भावना से हमें उत्तराखंड के विकास में भी योगदान देना है। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग, एनएचआईडीसीएल और एनएचएआई की दो दो टीमें शामिल हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) की टीमें शामिल हैं। पहले दिन खेले गए नॉकआउट मुकाबलों में एनएचआईडीसीएल-बी, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई-ए और आवीएनएल की टीमें विजेता बनकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने में कामयाब रही। इस अवसर पर एनएचएआआई के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गुप्ता, लोनिवि (एनएच) के मुख्य अभियंता मुकेश सिंह परमार, एनएचएआआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज कुमार मौर्य, एनआईडीसीएल के जीएम प्रोजेक्ट राज किशोर सिंह और मोहम्मद शादाब इमाम मौजूद रहे।

The post एनएचआईडीसीएल के 11वें स्थापना दिवस पर खेल और विकास का संगम: देहरादून में क्रिकेट का महासंग्राम appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/ Tue, 30 Sep 2025 04:21:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/ नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया…

The post ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी और 28 अक्टूबर को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। खेलों में उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रपति हर साल ये पुरस्कार देती हैं लेकिन राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह की तारीख अभी तक नहीं आई है। डोपिंग उल्लंघन के मामलों में सजा पा चुके खिलाड़ी तभी पुरस्कार के पात्र होंगे जब सजा की अवधि खत्म हो चुकी हो। मंत्रालय ने कहा, ‘‘निलंबन या सजा के दौरान की उपलब्धियां नहीं गिनी जायेंगी। जिस खिलाड़ी के खिलाफ जांच चल रही है या लंबित है, उसे भी पुरस्कार के योग्य नहीं माना जायेगा।’ भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त सचिव (खेल), निदेशक या उप सचिव (खेल) और खेल विभाग और कार्यकारी निदेशक (टीमें) या निदेशक (टीमें) आवेदन की छंटनी करेंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के आवेदन और राष्ट्रीय खेल महासंघों और साइ की रिपोर्ट समिति के सामने रखी जायेंगी। सर्तकता, अनुशासन और डोपिंग के पहलुओं से वैध आवेदनों को ही चयन समिति के सामने रखा जायेगा।’’ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के तहत 25 लाख रूपये नकद, एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार के तहत 15 लाख रूपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा। पात्र होने के लिए खिलाड़ी को पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष से पहले के चार वर्षों की अवधि में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि के ओलंपिक/ पैरालंपिक/ एशियाई/ राष्ट्रमंडलखेल/ चैंपियनशिप/ विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप और समकक्ष मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर विचार किया जाएगा। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘योग्य खिलाड़ी, कोच और अन्य आनलाइन माध्यम से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीबीटीवाईएएस स्पोटर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर 28 अक्टूबर तक आवेदन भेज सकते हैं।’’

The post ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ Fri, 29 Aug 2025 05:46:00 +0000 https://suprabhatuttarakhand.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ -“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी देहरादून: शुक्रवार को मेजर…

The post अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
-“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी

देहरादून: शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्ति बन रहा है, इसमें उत्तराखंड भी अपनी भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हैं। हाल के वर्षों के उदाहरण देखें तो जहां, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक, मनु भाकर ने दो कांस्य पदक, स्वप्निल कुसले व अमन सेहरावत ने एक- एक कांस्य पदक जीतकर और पुरुष हॉकी टीम ने लगातार अपना दूसरा कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। हाल ही में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ज्योति याराज्जी, गुलवीर सिंह और अविनाश सबले ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम बुलंद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल बजट तीन गुना बढ़ा दिया है।

-देवभूमि बनी खेलभूमि

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन ने उत्तराखंड को “देवभूमि” के साथ ही “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

कहा इस बार के राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 7वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने का कार्य किया। अब राज्य में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो गया है।

उत्तराखंड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन करने में भी सक्षम बना है। हाल ही में देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार किया गया है। जिसके फलस्वरूप इस आइस रिंक में इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है, जो न केवल हमारे राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारत में शीतकालीन खेलों के एक नए युग का सूत्रपात करने में भी मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

– आठ शहरों में बनेगी खेल अकादमियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही एक ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ भी लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित कर रही है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा, तथा प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल-छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।

राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रही है।

– खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए, मख्यमंत्री ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा कुल 250 से अधिक खिलाड़यों एवं उनके प्रशिक्षकों को लगभग 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है।

सम्मानित हो रहे खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों तथा “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत 2,199 खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलने वाली उनकी छात्रवृत्ति की लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

दो घोषणाएं की

सीएम ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, इसलिए खेल विभाग और युवा खिलाड़ियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने और पवेलियन फुटबाल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल टर्फ लगाने की घोषणा की।

इस मौके पर उन्होंने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के जरिए हर क्षेत्र में मानक स्थापित किए हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विकास करने में कामयाब रही है, इससे आने वाले समय में राज्य के हर घर से खिलाड़ी निकलेगा।

समारोह को सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल विभाग आशीष चौहान एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

The post अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
उत्तराखंड महिला हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा https://suprabhatuttarakhand.com/haridwars-daughters-dominate-uttarakhand-womens-hockey-team/ https://suprabhatuttarakhand.com/haridwars-daughters-dominate-uttarakhand-womens-hockey-team/#respond Mon, 03 Feb 2025 17:26:37 +0000 https://oneindianet.com/?p=39693 हरिद्वार। उत्तराखंड में इन दिनों नेशनल गेम्स चल रहे हैं। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में नेशनल गेम्स की प्रतियोगिताएं…

The post उत्तराखंड महिला हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
हरिद्वार। उत्तराखंड में इन दिनों नेशनल गेम्स चल रहे हैं। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में नेशनल गेम्स की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसी कड़ी में कल से हरिद्वार में हॉकी की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। हॉकी की प्रतियोगिताओं में खास बात ये है कि इस बार उत्तराखंड महिला हॉकी टीम में 8 खिलाड़ी हरिद्वार से हैं।
हरिद्वार में 38वें नेशनल गेम में कल यानी चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जो की 13 फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। जिसमे हरिद्वार की बेटियों का दबदबा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हरिद्वार जिले की आठ बेटियों पर चयन कमेटी की ओर से किया गया है। हरिद्वार की ये 8 बेटियां हॉकी में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उत्तराखंड की हॉकी टीम में महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है। महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी हरिद्वार से चयनित हुई हैं। इनमें कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की हॉकी बालिका छात्रावास की खिलाड़ी हैं, जबकि खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं। इसी के साथ रुड़की की प्रीति शर्मा का भी राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयन हुआ है। श्यामपुर की आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा हैं। इनमें खुशी कटारिया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की भतीजी हैं। मुस्कान कटारिया भी वंदना कटारिया के गांव की रहने वाली हैं। श्यामपुर की रहने वाली आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की छात्राएं हैं। श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया उन्हें उम्मीद है कि हरिद्वार की बेटियां राज्य को मेडल दिलाने के लिए खूब पसीना बहाएंगी।

The post उत्तराखंड महिला हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा appeared first on Suprabhat Uttarakhand.

]]>
https://suprabhatuttarakhand.com/haridwars-daughters-dominate-uttarakhand-womens-hockey-team/feed/ 0