HTML tutorial
HTML tutorial

Chardham Yatra: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए नई SOP हुई जारी, अब रात आठ बजे के बाद नही जा पाएंगे यहाँ…

चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी पुलिस ने यात्रा को लेकर एसओपी जारी किया है। जारी एसओपी के तहत अब रात आठ बजे के बाद किसी भी वाहन को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम नहीं जाने दिया जाएगा। और रात 11 बजे के बाद यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। वहीं शाम पांच बजे के बाद कोई भी यात्री जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए नहीं जाएगा।

बता दे कि एसपी अर्पण यदुवंशी ने एसओपी जारी कर कहा है कि यमुनोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात आठ बजे के बाद डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, खरादी, पालीगाड से आगे जाने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात आठ बजे बाद नगुण, उत्तरकाशी शहर, हीना, भटवाड़ी व गंगनानी से आगे नहीं भेजा जाएगा।

वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह चार बजे से ही आवागमन शुरू हो जाएगा। जहाँ शाम पांच बजे के बाद किसी को भी पैदल मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान डंडी-कंडी व घोड़ा-खच्चर भी नही चलेंगे। साथ ही डंडी-कंडी व घोड़ा खच्चर के लिए रोटेशन की व्यवस्था लागू की गई है। वहीं यात्रा मार्ग पर भीड़ बढ़ने पर घोड़ा-खच्चरों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। जबकि दोनों ही धामों में रात साढ़े आठ बजे के बाद गंगा व यमुना आरती के बाद कोई भी अनावश्यक रूप से मंदिर परिसर में नहीं रह सकेगा। वहीं किसी भी पड़ाव पर यात्री वाहनों को दो घंटे से ज्यादा नहीं रोका जाएगा।

वहीं जारी एसओपी में प्रत्येक दिन सुबह पांच बजे से यातायात व्यवस्था का आवागमन सुचारू रूप शुरू होगा। हालांकि आपातकालीन स्थिति में यात्री व श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधाार पर आकस्मिक सेवा स्थल तक जाने की छूट होगी। वहीं धाम जाने वाले श्रद्धालु रात आठ बजे के बाद होटल बुकिंग तक जा सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मीयों को होटल बुकिंग की जानकारी व आवश्यक प्रमाण देना होगा। जबकि रात 11 बजे के बाद यात्रा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *