HTML tutorial
HTML tutorial

CM DHAMI: उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे अपने पैतृक गांव हड़खोला, ढोल-दमाऊं के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत…

प्रदेश में आज गुरुवार को आदि कैलाश में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। वहीं इसके बाद सीएम धामी अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने ईष्ट देवता के मंदिर हरीचंद देव में पूजा अर्चना भी की। वहीं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का ढोल दमाऊं बजाकर जोरदार स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि हड़खोला के विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी ने चार करोड़ की धनराशी स्वीकृत की थी। जिसमें से एक करोड़ 22 लाख की लागत से अतिथि गृह का निर्माण, हरीचंद मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 99 लाख की धनराशी से कार्य किया गया है। वहीं इन सभी कार्यो के पूरा होने पर सीएम धामी ने हड़खोला के ग्रामीणों को बधाई दी। जबकि ग्रामीणों ने सीएम का आभार जताया। इसके अलावा केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने भी हड़खोला के हरीचंद मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर के अंतिम व्यक्ति को विकास के साथ जोड़ने और सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधाओं को पहुंचाया जाए। इस मौके पर जिला स्तर के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *