HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun News : डोभाल चौक में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामबीर और अंकुश को हुई जेल, पुलिस ने की कस्टडी रिमांड की मांग

देहरादून के रायपुर में डोभाल चौक पर बीते दिनों गोलीकांड हुआ जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं अब इस घटना के मुख्य आरोपी रामबीर और भारद्वाज के गुर्गे अंकुश को पुलिस ने आज बुधवार को न्यायालय के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हथियार आदि बरामद करने के लिए दोनों का कस्टडी रिमांड मांगा है। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि दी है। पुलिस ने दो दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की है।

आपको बता दे कि बीते रविवार की रात को डोभाल चौक में रहने वाले सोनू भारद्वाज के घर तीन युवक अपनी कार लेने गए, जिनको गोली मारी गई थी। इस दौरान दीपक बडोला की मौत हो गई थी। जबकि अन्य मनोज नेगी और सुभाष क्षेत्री घायल हुए। इन दोनों घायलों का श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना होने के बाद गोली मारने वाला मुख्य आरोपी रामबीर अपने दोस्त मनीष के साथ मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया। जबकि, सोनू को उकसाने वाला आरोपी अंकुश देहरादून से पकड़ा गया था। वहीं आज बुधवार को पुलिस ने दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया जहाँ दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

हालांकि, अभी तक पुलिस को रामबीर से वह हथियार नहीं मिला है जिससे उसने गोलियां चलाई थीं। इसलिए पुलिस अब रामबीर को कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाह रही है। इसके लिए पुलिस ने अदालत में आरोपियों की दो दिन की कस्टडी रिमांड की अर्जी दी थी। जहाँ कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि नियत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *