HTML tutorial
HTML tutorial

Dehradun: जरूरी खबर…,एक दिसंबर को होगी RIMC की प्रवेश परीक्षा, यहाँ कराना होगा आवेदन, जाने…

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय (आरआईएमसी) में प्रवेश लेने वालों के लिए काम की खबर है। बता दे कि RIMC के जुलाई 2025 में होने वाले प्रवेश के लिए एक दिसंबर को परीक्षा आयोजित होने वाली है। जोकि राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में आयोजित होगी। इस परीक्षा का बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके लिए इक्छुक छात्रों को अपना आवेदन पत्र मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करना होगा।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए केवल वे ही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके माता-पिता सामान्य रूप से उत्तराखंड राज्य में निवास कर रहे हों। जबकि छात्रों की उम्र एक जुलाई 2025 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही छात्र को एक जुलाई 2025 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान तीन विषयों में होगी।

हालांकि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों के बौद्धिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार भी लिया जाएगा। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इच्छुक छात्र आवेदन पत्र आरआईएमसी से या उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.gov.in से ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *